Seismic Activity Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में हिली धरती
Earthquake : बंगाल की खाड़ी में रविवार सुबह 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके झटके आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तट से करीब 225 किलोमीटर दूर समुद्र में था. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई. झटकों के बाद विशाखापत्तनम समेत कई इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस किया. हालांकि, अब तक किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफॉर्मेशन सर्विसेज (INCOIS) के अनुसार, भूकंप रविवार सुबह 5:05:46 बजे (IST) आया. इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में 16.805° उत्तरी अक्षांश और 84.381° पूर्वी देशांतर पर स्थित था.

विशाखापत्तनम में महसूस हुए हल्के झटके

INCOIS की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि रविवार सुबह आए इस 4.5 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके विशाखापत्तनम शहर के कई हिस्सों में महसूस किए गए. हालांकि, भूकंप से किसी के हताहत होने, संपत्ति को नुकसान पहुंचने या किसी अन्य तरह की क्षति की कोई सूचना नहीं है. विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि झटके हल्के थे और लोगों के बीच घबराहट की कोई खबर नहीं मिली.

महाराष्ट्र में भी महसूस हुए थे भूकंप के झटके

इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, यह भूकंप सुबह 11:26 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था. इस घटना में भी किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली.

वहीं, गुरुवार को महाराष्ट्र के हिंगोली, परभणी और नांदेड़ जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. अधिकारियों के अनुसार, तीनों जिलों में तड़के 1:37 बजे से 3:23 बजे के बीच चार बार भूकंप आया, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 से 4.6 के बीच दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें- राम मंदिर के डकैतों को सजा दिलाने के लिए रविवार को सुंदरकांड पाठ कर सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेगी ‘‘आप’’- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

महाराष्ट्र में एक ही रात 4 बार कांपी धरती, परभणी-नांदेड-हिंगोली में भूकंप के झटके
Maharashtra Earthquake : महाराष्ट्र के परभणी, नांदेड और हिंगोली जिलों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. खास बात यह रही कि एक ही रात में चार बार धरती कांपी, जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई. कई वर्षों में यह पहली बार है, जब इतनी कम अवधि में लगातार चार भूकंप दर्ज किए गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली.

जानकारी के मुताबिक, पहला भूकंप रात 1:37 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई. इसके बाद रात 2:15 बजे 3.6, 2:17 बजे 3.9 और 3:23 बजे 4.01 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. इन भूकंपों का असर हिंगोली, नांदेड और परभणी के कई इलाकों में देखा गया.

कई मकानों में दरारें आने की घटनाएं

पहले भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले की वसमत तहसील के पांगरा शिंदे गांव के दक्षिण में स्थित था. इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई. वहीं, दूसरे और तीसरे झटकों का केंद्र पांगरा शिंदे गांव के पश्चिम-उत्तर दिशा में स्थित काकड़धाबा गांव के पास रहा. इन दोनों भूकंपों की गहराई भी 10 किलोमीटर मापी गई.

प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की

इससे पहले 11 अप्रैल 2026 को भी इसी क्षेत्र में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके बाद जुलाई में एक बार फिर लगातार झटके महसूस किए गए हैं. इस बार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई जगहों पर मकानों की दीवारों में दरारें पड़ने और प्लास्टर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं.

घटना के बाद जिला प्रशासन और छत्रपति संभाजीनगर स्थित एमजीएम विज्ञान केंद्र के निदेशक श्रीनिवास एस. औंधकर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए.

ये भी पढ़ें– न छाता, न रेनकोट… मां ने लगाया ऐसा दिमाग कि वीडियो देखकर लोग रह गए हैरान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज
Earthquake News : नेपाल के पर्वतीय जिला दार्चुला में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई. नेपाल के भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप रविवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर आया. इसका केंद्र दार्चुला जिले के तपोवन क्षेत्र में जमीन के अंदर स्थित था.

भूकंप के झटके महसूस होते ही स्थानीय लोगों में घबराहट फैल गई और एहतियात के तौर पर कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

किश्तवाड़ में 3.5 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई. यह भूकंप सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. इसकी भौगोलिक स्थिति 33.289 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.739 डिग्री पूर्वी देशांतर दर्ज की गई.

कालाहांडी में 4.1 तीव्रता का भूकंप

वहीं, 29 अप्रैल की शाम ओडिशा के कालाहांडी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 4.1 रही. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह झटका शाम 7 बजकर 42 मिनट पर आया था. इसका केंद्र जमीन की सतह से लगभग 24 किलोमीटर नीचे था. इसकी स्थिति 19.729 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.599 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज की गई थी. जिले के धर्मगढ़, जूनागढ़, कोकसारा, थुआमूल रामपुर और भवानीपटना क्षेत्रों में कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए गए थे. अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित इलाकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली थी.

ये भी पढ़ें- फ्रेशर्स के लिए सुनहरा मौका, पीएम इंटर्नशिप स्कीम से शुरू करें करियर,हर महीने मिलेंगे 9 हजार रुपए

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में सुनामी का खतरा, 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें
Japan Tsunami Alerts : जापान के उत्तरी हिस्से में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK के अनुसार भूकंप के बाद तटीय क्षेत्रों के लिए तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई.

अधिकारियों ने बताया कि इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के कुछ हिस्सों में समुद्र की लहरें लगभग 3 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं. इस स्थिति को देखते हुए लोगों से तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है.

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह

बता दें कि सरकार और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह अलर्ट पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. प्रशासन यह आकलन करने में जुटा है कि भूकंप और संभावित सुनामी से कितना नुकसान हो सकता है.

जारी चेतावनी में कहा गया है कि सुनामी की लहरें तट तक पहुंचनी शुरू हो चुकी हैं और ये एक से अधिक बार आ सकती हैं. लोगों को बिना देरी किए सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है.

लहरों के समय और ऊंचाई को लेकर चेतावनी

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि लहरें अनुमानित समय से पहले या बाद में आ सकती हैं और उनकी ऊंचाई भी अधिक हो सकती है. खासकर समुद्री तट और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को वहां से दूर रहने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि जलस्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.

ये भी पढ़ें- Toilet में मोबाइल चलाने की आदत बन सकती है खतरनाक, बढ़ रहा बड़ा खतरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सिक्किम में लगातार भूकंप के झटकों से कांपी धरती, लोगों में दहशत
Earthquake News : भारत समेत अलग-अलग देशों में बीते कुछ समय से लगातार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. बीते कुछ समय में कई देशों में भूकंप की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच अब भारत के सिक्किम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिक्किम में देर रात 1 बजे से लेकर अब तक करीब कई बार भूकंप के झटके लग चुके हैं.

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने अपने आधिकारिक हैंडल पर जानकारी दी है कि सिक्किम में देर रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 की मापी गई है. भूकंप रात 1 बजकर 9 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र ग्यालशिंग में 10 किमी अंदर था. फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

भूकंप के लगातार झटके महसूस किए

बता दें कि सिक्किम के कई क्षेत्रों में भी आधी रात से सुबह तक भूकंप के लगातार झटके महसूस किए गए. राज्य के गंगटोक, मंगन, नामची में 2 से लेकर 4 की तीव्रता तक के भूकंप के झटके लगे हैं. लगातार आ रहे भूकंप ने लोगों को दहला कर रख दिया है.

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई

वहीं, भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी बीते शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके लगे हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई है. नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर आया और इसका केंद्र धरती से 96 किलोमीटर की गहराई में था. आपको बता दें कि म्यांमार में साल 2025 में भूकंप के कारण भारी तबाही हुई थी. इस भूकंप के कारण करीब पांच हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad Triple Suicide : तीन बहनों के दिल दहला देने वाले आखिरी शब्द, डायरी ने सुनाई दास्तां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

फिलीपींस के दक्षिणी समुद्र तट के पास 6.4 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Philippines Earthquake : फिलीपींस के दक्षिणी समुद्र तट के पास बुधवार 7 जनवरी को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता पहले 6.7 बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे 6.4 मापा गया.

भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप पर स्थित सैंटियागो शहर से करीब 27 किलोमीटर पूर्व समुद्र में था. भूकंप जमीन से लगभग 58.5 किलोमीटर गहराई में आया. हालांकि, अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

पूर्वी प्रांत दावाओ ओरिएंटल में राहत कार्य से जुड़े नैश परागास ने मीडिया को बताया कि किसी की मौत या नुकसान की कोई सूचना नहीं है. उन्होंने कहा, “मैंने भूकंप के झटके महसूस किए और कुछ कारों को हिलते हुए देखा, लेकिन यह बहुत थोड़ी देर के लिए था. यह करीब पांच सेकंड तक ही रहा.

कई मौतें और हजारों घरों को नुकसान

इससे पहले अक्टूबर में पूर्वी मिंडानाओ में 7.4 और 6.7 तीव्रता के दो भूकंप आए थे, जिनमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी. इससे कुछ दिन पहले आए 6.9 तीव्रता के भूकंप में 76 लोगों की मौत हुई थी और मध्य फिलीपींस के सेबू प्रांत में 72,000 घरों को नुकसान पहुंचा था.

बता दें कि फिलीपींस प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यहां भूकंप आना आम बात है और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

ये भी पढ़ें – राजस्थान में बीच चौराहे पर युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने तलवार से काट सुलाया मौत की नींद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सुबह 4.30 बजे कच्छ में कांपी धरती, 4.4 तीव्रता के भूकंप से डरे लोग
Kachchh Earthquake : गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार 26 दिसंबर की सुबह करीब 4.30 बजे भूकंप से धरती काप गई. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके हल्के थे और गनमीत रही कि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

भूकंप का केंद्र कच्छ की जमीन से दस किलोमीटर अंदर था. धरती हिलने से सुबह-सुबह सो रहे लोग अचानक जाग गए और डर गए. भूकंप के झटके कुछ ही सेकंड तक महसूस किए गए. इस दौरान कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए. वहीं, कुछ लोगों को पंखे, बिस्तर और हल्की चीजें हिलने का एहसास भी हुआ.

भरूच में तड़के भूकंप के हल्के झटके

आज से पांच दिन पहले, 20 दिसंबर को भरूच जिले में सुबह 4:56 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. भरूच और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने धरती के हिलने का अहसास किया, जिससे कुछ समय के लिए दशहत का माहौल बन गया था. उस दौरान भूकंप का केंद्र भरूच से लगभग 45 किलोमीटर दूर जंबूसर के पास बताया गया था.

कच्छ भूकंप के लिहाज़ से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र

बता दें कि गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (GSDMA) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीते 200 साल में गुजरात में 9 बड़े भूकंप आ चुके हैं. इनमें से कई भूकंप कच्छ में ही आए हैं. कच्छ का इलाका भूकंप के लिए संवेदनशील माना जाता है. इसलिए क्योंकि यह एक एक्टिव सीस्मिक जोन में स्थित है.

कच्छ का 6.9 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप

साल 2001 के कच्छ भूकंप को याद करने वाले लोग आज भी सिहर उठते हैं. भचाऊ के पास आए 6.9 तीव्रता के इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. इस आपदा में करीब 13,800 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 1.67 लाख से अधिक लोग घायल हो गए थे. माना जाता है कि यह भूकंप पिछले 200 वर्षों में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था. भुज भूकंप से जुड़ी घटनाएं आज भी लोगों को डरा देती हैं.

ये भी पढ़ें- Earthquake : भूकंप के झटकों से हिली धरती, 6.1 की रही तीव्रता, चीन, फिलीपींस और जापान तक लगे झटके

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 6.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी को लेकर अधिकारियों ने दी स्पष्टीकरण
Indonesia Earthquake : डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में गुरुवार को 6.4 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके खासतौर पर आचे प्रांत के पास महसूस किए गए। इंडोनेशियाई मौसम, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी (BMKG) के अनुसार, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके न सिर्फ प्रभावित क्षेत्र बल्कि आसपास के कई इलाकों में भी महसूस किए गए।

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि घर और इमारतें हिल गईं, जिससे लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों में जमा हो गए। लोगों में डर था कि ये झटके कहीं सुनामी का न्योता तो नहीं। हालांकि अधिकारियों ने राहत की खबर दी है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

EQ of M: 6.4, On: 27/11/2025 10:26:25 IST, Lat: 2.99 N, Long: 96.23 E, Depth: 10 Km, Location: Indian Ocean.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES  @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/rE7bqZfsUO
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 27, 2025

हाल की प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला

इंडोनेशिया इन दिनों लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। भूकंप से एक दिन पहले, उत्तरी सुमात्रा प्रांत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में 24 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। लगातार बारिश के कारण नदियों के तटबंध टूट गए और पहाड़ी इलाकों में कीचड़ भर जाने के कारण राहत-बचाव टीमें 11 प्रभावित शहरों तक नहीं पहुंच पा रही थीं।

रिंग ऑफ फायर में इंडोनेशिया

इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ इलाके में स्थित है, जो दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप और ज्वालामुखी क्षेत्रों में से एक है। इसी कारण यहां प्राकृतिक आपदाओं का खतरा हमेशा बना रहता है।

हाल के भूकंप

इससे पहले, 5 नवंबर 2025 को इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। इस घटना के साथ ही यह हाल के दिनों में दर्ज दूसरा बड़ा भूकंप है, जिसने स्थानीय लोगों में भय और चिंता बढ़ा दी है।

भूकंप के चलते प्रशासन सतर्क हो गया है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों और सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में अब हरियाली और बिजली का कमाल: जानें कैसे निवेशक बनेंगे हरित ऊर्जा के हीरो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

कोलकाता में भूकंप, झटके ढाका तक महसूस, रिक्टर स्केल पर 5.6 तीव्रता
Kolkata Earthquake : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है, और इसका केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश के टुंगी इलाके में था. झटकों के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. झटके सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर महसूस किए गए.

यूरोपियन मेडिटेरेनियन सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी से 27 किलोमीटर पूर्व में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई जा रही है. ये झटके कोलकाता के साथ-साथ आसपास के जिलों और उत्तर बंगाल में भी महसूस किए गए. कूचबिहार और दिनाजपर में भी भकंप के तेज झटके महसस किए गए.

पूरे राज्य में नुकसान नहीं

हालांकि, पूरे राज्य में इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. इससे पहले, सुबह तड़के पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूंकप सुबह 3 बजकर 9 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई. इसका केंद्र पाकिस्तान में लगभग 135 किलोमीटर गहराई में था.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की रात हिंद महासागर में भी भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई. वहीं, अफगानिस्तान में भी झटके महसूस किए गए, जहां भूकंप का केंद्र धरती से 190 किलोमीटर गहराई में था और इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई.

यह भी पढ़ें दिल्ली के तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को आया ईमेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

रूस में फिर भूकंप के तेज झटके, 6.7 की तीव्रता के बाद सुनामी की चेतावनी जारी
फटाफट पढ़ें

कामचटका में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया

सुनामी की चेतावनी तीन जिलों में जारी

पिछले हफ्ते 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था

भूकंपों से देशों में दहशत है

विशेषज्ञ स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं

Earthquake News : पिछले हफ्ते इसी इलाके में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसके बाद अमेरिका, रूस और जापान सहित कई देशों में सुनामी की चेतावनियां जारी की थीं. लगातार आ रहे इन भूकंपों से आसपास के देशों में दहशत का माहौल है और विशेषज्ञ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई

रूस के पूर्वी क्षेत्र में स्थित कुरील द्वीप के पास कामचटका क्षेत्र में रविवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई है. भूकंप के बाद रूस में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी

पिछले सप्ताह इसी क्षेत्र में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसके बाद अमेरिका, रूस और जापान सहित कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी की थीं. बार-बार आ रहे भूकंपों से आसपास के देशों में दहशत फैल गई है और विशेषज्ञ हालात पर लगातार निगरानी रख रहे हैं.

भूकंप के बाद तीन जिलों में सुनामी की संभावना

रूस के आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है कि कामचटका प्रायद्वीप में आए भूकंप के बाद तीन जिलों में सुनामी की संभावना है. मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने और समुद्र तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें : बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें बढ़ी, विजीलैंस ब्यूरो ने गिलको डिवैलपरों से जुड़ी संपत्तियों पर मारा छापा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप