road safety Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

15 दिन में 1.80 लाख वाहनों की जांच, पंजाब पुलिस ने अनधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैशर और ब्लैक फिल्म पर कसा शिकंजा
Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने वाहनों पर अवैध हूटर, सायरन, फ्लैशर तथा ब्लैक फिल्म के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ 15 दिनों का विशेष राज्यव्यापी अभियान चलाया. इस दौरान पूरे राज्य में 1.80 लाख से अधिक वाहनों की जांच की गई.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन निजी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करना था, जिनमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने, पहचान छिपाने तथा अवैध प्रभाव जमाने के लिए सिग्नल युक्त उपकरणों या काले शीशों का इस्तेमाल किया जा रहा था.

विशेष अभियान में हजारों वाहनों की जांच

विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजीपी), कानून एवं व्यवस्था, प्रवीण सिन्हा ने अभियान का विवरण साझा करते हुए स्पष्ट किया कि हूटर, सायरन और फ्लैशर केवल आपातकालीन वाहनों एवं आवश्यक सेवाओं के लिए अधिकृत हैं, जबकि ब्लैक फिल्म सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करती है, उन्होंने कहा कि किसी भी निजी व्यक्ति को इन अनधिकृत उपकरणों के उपयोग की अनुमति नहीं दी जा सकती.

उन्होंने बताया कि 15 दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 1,79,980 वाहनों की जांच की. इस दौरान 202 हूटर, 49 सायरन और 2,430 फ्लैशर अनधिकृत वाहनों से हटाए गए, उन्होंने आगे बताया कि काले शीशों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई, जिसके तहत 2,445 वाहनों से मौके पर ही अवैध ब्लैक फिल्म हटाई गई. अभियान के दौरान कुल 39,872 चालान किए गए तथा 412 वाहनों को जब्त किया गया.

157वें दिन भी पुलिस का अभियान जारी

विशेष डीजीपी प्रवीण सिन्हा ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह अभियान नियमित जांच के साथ पूरे राज्य में लगातार जारी रहेगा और फ्लैशर, सायरन, हूटर या ब्लैक फिल्म का अनधिकृत उपयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस टीमों की कार्रवाई लगातार जारी

इस बीच, ‘गैंगस्टरों ते वार’ अभियान 157वें दिन भी जारी रहा. अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सात हथियारों सहित 333 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान शुरू होने के बाद अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 40,684 हो गई है.

इसके अतिरिक्त 157 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि तीन व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने दो भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें- भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल! GDP अनुमान बढ़ा, जानिए पूरी रिपोर्ट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

वीवीआईपी ड्राइवरों के लिए विशेष प्रशिक्षण, एसटीसी ने 200 चालकों को सिखाई वैज्ञानिक ड्राइविंग
Drivers Training : स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (एस.टी.सी.), पंजाब के कार्यालय द्वारा मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और अन्य वी.आई.पी. के साथ तैनात परिवहन विभाग के लगभग 200 ड्राइवरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

सेक्टर-17 स्थित मुख्यालय में आयोजित इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक ड्राइविंग आदतों को वैज्ञानिक आधार वाली, रक्षात्मक सड़क सुरक्षा कौशलों में परिवर्तित करना था। “कौशल-आधारित ड्राइविंग से वैज्ञानिक ज्ञान तक और आत्मविश्वास से सतर्कता एवं दक्षता तक” विषय के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य ड्राइवरों को अत्यधिक दबाव और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करना था।

दुर्घटनाओं को करने के लिए विशेष सत्र

इस प्रशिक्षण के दौरान डिफेंसिव ड्राइविंग पर विशेष जोर दिया गया ताकि ड्राइवरों की सोच को पहले से ही जोखिम प्रबंधन, सड़क पर मौजूद खतरों की त्वरित पहचान तथा तत्काल आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल की ओर विकसित किया जा सके। इसके अलावा, मानवीय त्रुटियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को बड़े स्तर पर कम करने के लिए ड्राइवरों के मनोविज्ञान और व्यवहारगत बदलावों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए।

मानसिक रूप से सजग बनाना आवश्यक

इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्य परिवहन आयुक्त परनीत शेरगिल ने कहा, “यह प्रशिक्षण हमारे ड्राइवरों को न केवल तकनीकी रूप से सशक्त बनाने, बल्कि मानसिक रूप से सजग और अचानक उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जीरो एक्सीडेंट के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता

यह कार्यक्रम परिवहन विभाग के सचिव वरुण रूजम के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका प्रबंधन आर टी ए सचिव रणप्रीत सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जीरो एक्सीडेंट के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विशेषज्ञ हरप्रीत सिंह द्वारा प्रशिक्षण सत्र लिए गए।

ये भी पढ़ें- Mukhyamantri Sehat Yojana : पंजाब में सेहत योजना का बड़ा असर, 5 महीने में लाखों मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर
MP Accident : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तेज रफ्तार और लापरवाही बड़ी वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के हिस्से बिखर गए और उसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय ट्रक की गति काफी अधिक बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना का प्रमुख कारण हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने की सहायता

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

मृतकों की पहचान हरिशंकर चतुर्वेदी और आशीष उपाध्याय, निवासी बहुरी बांध, तथा शैलेंद्र तिवारी, निवासी डिहया भटलो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

हादसे के कारणों की जांच तेज

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

असमय मौत से पूरे क्षेत्र में दुख

इस दुखद घटना के बाद मृतकों के गांवों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक मिलनसार स्वभाव के थे और उनकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में दुख और संवेदना का माहौल है।

ये भी पढ़ें- अलीगढ़ का धरणीधर सरोवर बना आस्था का केंद्र, अधिक मास में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Driving License : एक्सपायर ड्राइविंग लाइसेंस पर भारी पड़ सकती है गलती, जानें रिन्यूअल नियम, घर बैठे ऐसे करें आवेदन
Driving License Update : ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त हो जाने के बाद कई वाहन चालकों को इसकी जानकारी नहीं होती, जिसके कारण चेकिंग के दौरान उन्हें जुर्माने का सामना करना पड़ता है। नियमों के अनुसार, एक्सपायर हुए ड्राइविंग लाइसेंस को निर्धारित समय में रिन्यू कराना आवश्यक होता है, अन्यथा इसे अवैध माना जाता है।

भरना पड़ सकता है अतिरिक्त शुल्क

ड्राइविंग लाइसेंस समाप्त होने के बाद 30 दिनों का ग्रेस पीरियड दिया जाता है, जिसमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रिन्यूअल कराया जा सकता है। यदि इस अवधि में लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया जाता, तो बाद में लेट फीस लागू हो जाती है और अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है।

वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना गैरकानूनी

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, हालांकि यह राशि राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

फिर दोबारा ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य

कुछ राज्यों में एक्सपायर लाइसेंस को 5 साल तक रिन्यू कराने की छूट भी मिलती है, लेकिन तय समय सीमा से अधिक देरी होने पर लाइसेंस रद्द हो सकता है और फिर दोबारा ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य हो जाता है।

मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता

ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए पुराने ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र (आधार, पैन या वोटर आईडी), पासपोर्ट साइज फोटो और 50 वर्ष से अधिक उम्र या कमर्शियल लाइसेंस के मामलों में मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।

ये भी पढ़ें- खान सर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा, 4 बार पलटी स्कॉर्पियो, युवक की मौत, 2 लोग उछलकर बाहर गिरे
Rajasthan News : राजस्थान के दौसा जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर रेटा गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कई बार पलटने के बाद सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हादसा

जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी युवक मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो सड़क पर कई बार पलटी खाते हुए करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

लुढ़कते हुए खाई में पहुंची स्कॉर्पियो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पलटने के दौरान वाहन का दरवाजा खुल गया, जिससे दो युवक बाहर जा गिरे। वहीं स्कॉर्पियो भी लुढ़कते हुए खाई में पहुंच गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों की सहायता से पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में 22 वर्षीय राजपाल की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल करण सिंह को बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के नए DGP बने IPS राजीव कृष्ण, राज्य को मिला स्थायी पुलिस मुखिया, जून 2029 तक रहेगा कार्यकाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अमृतसर बना ऑटोमेटेड ई-चालान प्रणाली लागू करने वाला पंजाब का चौथा शहर
Amritsar News : पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग के प्रति पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता के तहत अमृतसर ऑटोमेटेड ई-चालान प्रणाली लागू करने वाला राज्य का चौथा शहर बन गया है।

उन्होंने आज पवित्र नगरी के दौरे के दौरान यह जानकारी देते हुए कहा कि इस पहल के साथ अमृतसर स्वचालित यातायात प्रवर्तन अपनाने वाले शहरों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिसमें पहले से एसएएस नगर, जालंधर और लुधियाना शामिल हैं। उन्होंने कहा, “ई-चालान प्रणाली का उद्देश्य पूरे शहर में अधिक पारदर्शिता, प्रभावी यातायात प्रवर्तन और बेहतर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

सार्वजनिक सेवा वितरण प्रणाली में सुधार

अपने दौरे के दौरान डीजीपी गौरव यादव ने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित पुलिस थाना मोहकमपुरा की नई इमारत का उद्घाटन भी किया। यह नई इमारत पुलिस कर्मियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने तथा नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित की गई है। उन्होंने इसे राज्य के पुलिस बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और अमृतसर के निवासियों के लिए सार्वजनिक सेवा वितरण प्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

तकनीकी प्रगति को अपनाकर जन सुरक्षा

डीजीपी के साथ पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर तथा उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) बॉर्डर रेंज संदीप गोयल भी मौजूद थे। उन्होंने कानून-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें अपराध के बदलते रुझानों का आकलन करने और निवारक पुलिसिंग रणनीतियों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा, “हम अपने पुलिसिंग ढांचे को लगातार उन्नत कर रहे हैं और तकनीकी प्रगति को अपनाकर जन सुरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

पुलिस बल के साथ किया खुलकर संवाद

आपसी भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से डीजीपी गौरव यादव ने ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम में सभी रैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भोजन किया तथा पुलिस बल के साथ खुलकर संवाद किया। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, बीएसएफ, न्यायपालिका और सिविल प्रशासन के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इनमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त, डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग तथा वायु सेना और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम के दौरान डीजीपी ने पुलिस कर्मियों के साथ विस्तृत बातचीत की, उनके अनुभवों और सुझावों को सुना तथा उनके समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। पुलिस बल को पेशेवरता, ईमानदारी और साहस के साथ सेवा जारी रखने के लिए प्रेरित करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि पंजाब पुलिस नेतृत्व उनकी तथा उनके परिवारों की भलाई के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट सेवा, समर्पण और पेशेवरता के सम्मान में डीजीपी प्रशंसा डिस्क, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टरों ते वार का 130वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 513 स्थानों पर छापेमारी, 235 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मध्यप्रदेश में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 30 से अधिक घायल
MP Accident : मध्य प्रदेश के अनूपपुर और उमरिया जिले की सीमा के पास पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र में करनपठार थाना अंतर्गत सरई चौकी के तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

अनियंत्रित होकर पलट गई ट्रॉली

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गिंजरी और पड़मनिया गांव के ग्रामीण परिवार पूजा के लिए तिवनी जंगल में आए थे और लौटते समय ट्रॉली पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में लगभग 40 लोग सवार थे और सभी लगभग दस फीट नीचे जा गिरे।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

मौके पर उमरिया जिले की पाली थाना पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। 108 एम्बुलेंस से घायलों को पाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को शहडोल मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं।

हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर और चार की अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतकों में घनश्याम सिंह (45 वर्ष), भूपत सिंह (50 वर्ष), सहबल बैगा (55 वर्ष) और बीर सिंह (60 वर्ष) शामिल हैं।

4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

पुलिस ने बताया कि चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था, पुलिया में मोड़ न लेने के कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने शहडोल मेडिकल कॉलेज जाकर घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की।मुख्यमंत्री की स्वेच्छानुदान योजना और संबल योजना के तहत मृतक परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी, ISI-अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Haryana News : दर्शन करने जा रहे परिवार पर मक्के से भरा ट्रक पलटा, 4 सदस्यों की मौत
Haryana News : हरियाणा के यमुनानगर जिले में जगाधरी-पांवटा राष्ट्रीय मार्ग पर लालढांग के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मक्के से भरा एक ट्रक अचानक असंतुलित होकर दो बाइकों पर पलट गया, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता और उसकी दो बेटियां शामिल हैं, जबकि परिवार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई। चौथा मृतक परिवार का एक रिश्तेदार था। यह सभी हिमाचल प्रदेश के श्रीरेणुका जी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

उतरते समय खो बैठा संतुलन

सूत्रों के अनुसार, ट्रक कलेसर नेशनल पार्क के जंगल में पहाड़ी ढलान से उतरते समय संतुलन खो बैठा। हादसे के समय परिवार दो बाइकों पर पहाड़ी की चढ़ाई कर रहा था और रेलिंग के पास अटक गया, तब ट्रक रॉन्ग साइड पर पलट गया।

टुकड़ों में मिलीं लाशें, पन्नी में बांधकर सुरक्षित रखा

हादसे के बाद मक्के से लदा ट्रक हटाना और बुरी तरह कुचली गई लाशों को निकालना चुनौतीपूर्ण था। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने ट्रक को हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद क्रेन बुलाकर ट्रक उठाया गया और मृतकों को निकाला गया। लाशें इतनी बुरी तरह से कुचली हुई थीं कि कुछ टुकड़ों में मिलीं, और उन्हें पन्नी में बांधकर सुरक्षित किया गया।

मृतकों की पहचान

मरने वालों में चुहड़पुर कलां के राजेंद्र धीमान (45), उनकी बेटियां सिम्मी (14) और मिनी (12), तथा दौलतपुर के फूल सिंह शामिल हैं। राजेंद्र की पत्नी ऊषा (40) बाइक से छिटककर दूर जा गिरी, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फूल सिंह राजेंद्र की बहन के देवर हैं। सिम्मी और मिनी फूल सिंह की बाइक पर बैठी थीं, जबकि ऊषा अपने पति की बाइक पर सवार थीं।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टरों ते वार का 128वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 364 स्थानों पर छापेमारी, 92 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बाराबंकी में भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई इनोवा, चार दोस्तों की मौत, 3 की हालत गंभीर
Barabanki Accident : बाराबंकी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार इनोवा कार ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। यह दुर्घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र के भिखरा गांव के पास हुई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, इनोवा में सवार सभी लोग कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। शुरुआती पुलिस जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और यह भीषण टक्कर हो गई।

स्थानीय लोग ने फंसे लोगों को निकाला

हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान चंदौली निवासी राहुल कुमार (36), गाजीपुर निवासी राहुल सिंह (35), बलिया निवासी सत्यम सिंह (38) और सुल्तानपुर निवासी सूरज मिश्रा (31) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

कैंची धाम दर्शन के लिए निकले थे दोस्त

पोस्टमॉर्टम हाउस में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतकों के परिवारों में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, सभी लोग वाराणसी में एक स्थान पर इकट्ठा हुए थे और वहां से कैंची धाम दर्शन के लिए यात्रा पर निकले थे।

ये भी पढ़ें- Ebola Virus Alert : भारत में इबोला वायरस का अलर्ट, अफ्रीका में 20 दिन में 200 से ज्यादा मौतें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Haryana News : पानीपत में डंपर ने बाइक को रौंदा, आठ महीने की गर्भवती महिला की मौत
Haryana News : हरियाणा के पानीपत जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। राक्सेड़ा गांव के पास मंगलवार (19 मई) को तेज रफ्तार डंपर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार आठ महीने की गर्भवती महिला प्रीति (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। गर्भ में पल रहा शिशु भी हादसे में मृत माना जा रहा है।

कई फीट दूर जाकर गिरी महिला

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, हथवाला गांव के निवासी संदीप जांगड़ा अपनी पत्नी प्रीति को गन्नौर दवा दिलाने ले जा रहे थे, तभी राक्सेड़ा में पीछे से डंपर ने बाइक को टक्कर मारी। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला कई फीट दूर जा गिरी और डंपर की चक्के के नीचे आकर उसकी मौत हो गई। संदीप जांगड़ा को गंभीर चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

ग्रामीणों का आरोप और प्रशासनिक चिंता

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के बाद प्रशासन पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि राक्सेड़ा, बुढ़नपुर, कारकोली, सिंभलगढ़ और हथवाला क्षेत्रों में यमुना से अवैध रेत खनन लंबे समय से हो रहा है। इसी कारण डंपर तेज रफ्तार और नियंत्रणहीन होकर गलियों और सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे जानमाल के लिए खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार एसडीएम, उपायुक्त और विधायक सहित उच्च अधिकारियों को शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा और किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका का शव कब्जे में ले लिया और समालखा सरकारी अस्पताल भेज दिया। मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- रिश्तों में सच्ची वफादारी की पहचान, आध्यात्मिक गुरु के तीन संकेत, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप