Punjab Elections Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

पंजाब चुनाव में बड़ा अपडेट, SIR प्रक्रिया पूरी, सभी विधानसभा क्षेत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण
Punjab Elections : पंजाब में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के दौरान चुनाव अमले ने राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर किए गए गणना चरण के अंतर्गत निर्धारित समय-सीमा से पहले ही गणना प्रपत्रों के 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। पंजाब में घर-घर गणना प्रक्रिया का आज 39वां दिन था।

राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के जिला चुनाव अधिकारियों, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ), पर्यवेक्षकों तथा बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पंजाब के चुनाव अमले की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अथक परिश्रम का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर इस महत्वपूर्ण कार्य को निर्धारित समय से पहले पूरा करना चुनाव अमले की उत्कृष्ट कार्यशैली और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पूरा चुनाव अमला बधाई का पात्र है।

ये भी पढ़ें- सैलरी वहीं, किराया आसमान पर, गुरुग्राम के रेंट ने उड़ाए लोगों के होश, शख्स की पोस्ट वायरल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

घर-घर गणना अभियान में रिकॉर्ड उपलब्धि, चुनाव टीमों की 100% डिजिटलीकरण पर मिली सराहना
Punjab Elections : मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के चल रहे घर-घर गणना चरण के दौरान निर्धारित समय से पहले गणना फॉर्मों की 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए दिड़बा (ज़िला संगरूर) और निहाल सिंह वाला (ज़िला मोगा) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव अमले को बधाई दी।

बीएलओज़ के सामूहिक प्रयासों की सराहना

ज़िला निर्वाचन अधिकारी, ईआरओज़, एईआरओज़ और बीएलओज़ के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए मित्रा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनकी लगन और मिशन मोड में उनकी कार्य कुशलता को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी ज़िले निर्धारित समय के भीतर डिजिटलीकरण का कार्य पूरा कर लेंगे।

शीघ्र से शीघ्र जमा करवाएं फॉर्म

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पंजाब के उन मतदाताओं से भी अपील की, जिन्होंने अभी तक अपने गणना फॉर्म अपने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओज़) को जमा नहीं करवाए हैं, कि वे शीघ्र से शीघ्र ये फॉर्म जमा करवाएं ताकि मसौदा मतदाता सूचियों में उनका नाम शामिल किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें- पंजाब की महिलाओं को बड़ा तोहफा, मुफ्त बस यात्रा पर सरकार ने खर्च किए 298 करोड़ रुपये, महिलाओं की जेब पर बोझ कम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 19 जुलाई को हर बूथ पर लगेगा विशेष शिविर- मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा
Punjab Elections : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का घर-घर गणना चरण इस समय पूरे पंजाब में जारी है और यह 3 अगस्त तक चलेगा। इस प्रक्रिया को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी बनाने के लिए राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 19 जुलाई (रविवार), 2026 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि मतदाता अपने गणना प्रपत्र भरकर वहीं जमा कर सकें।

नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक

राज्य के मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आईएएस ने कहा, “यदि आपने अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है, तो तुरंत अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें अथवा इस विशेष शिविर के दौरान अपने निकटतम मतदान केंद्र पर जाकर प्रपत्र (Form) भरें और जमा करें। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम 13 अगस्त, 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल हो, यह सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

मतदाताओं को फॉर्म भरने में करेंगे सहायता

उन्होंने आगे बताया कि इस विशेष शिविर के दौरान सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने तथा जमा कराने की पूरी प्रक्रिया में आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें- बेमेतरा हत्याकांड : महिला की हत्या कर रेप किया, फिर टुकड़े-टुकड़े कर नदी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में कई खुलासे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब राज्य में 97.44 प्रतिशत गणना फॉर्मों का वितरण हुआ- CEO अनिंदिता मित्रा
Punjab Elections : पंजाब राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत 25 जून, 2026 से लेकर 01 जुलाई, 2026 तक 97.44 प्रतिशत गणना फॉर्मों का वितरण किया जा चुका है। यह जानकारी पंजाब राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा द्वारा आज यहां दी गई।

619 मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित

उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी कार्यवाही बहुत सुचारू ढंग से चल रही है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश के 24,453 बी.एल.ओज़. द्वारा घर-घर जाकर प्रदेश के 2 करोड़ 14 लाख 61 हज़ार 43 मतदाताओं में से 01 जुलाई, 2026 तक 2 करोड़ 9 लाख 12 हज़ार 619 मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह कुल मतदाताओं का 97.44 प्रतिशत बनता है।

सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा द्वारा बताया गया कि बी.एल.ओज़. द्वारा मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करने के साथ-साथ फॉर्म भरवाने में भी मदद की जा रही है, ताकि किसी भी मतदाता के गणना फॉर्म में कोई गलती न हो सके।

अपना गणना फॉर्म भरना सुनिश्चित करें

उन्होंने बताया कि बी.एल.ओज़. द्वारा भरे हुए गणना फॉर्म एकत्रित करने का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन फॉर्मों के डिजिटलीकरण का काम भी आरंभ हो गया है। अनिंदिता मित्रा द्वारा पंजाब राज्य के समस्त मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपना गणना फॉर्म भरना सुनिश्चित करें और बी.एल.ओज़. को अधिकतम सहयोग दें, ताकि इस बड़े कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।

उन्होंने बताया कि बी.एल.ओज़. द्वारा घर-घर जाकर गणना फॉर्म का वितरण और भरे हुए फॉर्म वापस लेने का कार्य 24 जुलाई, 2026 तक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, थानों में सालों से खड़े 7,402 वाहनों का किया निस्तारण, जानिए क्या है पूरा ऑपरेशन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘SIR-2026’ के तहत गणना फॉर्म भरा, लोगों से वोट पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी करने की अपील
Punjab Elections : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज लोगों को वोटर सूचियों की जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.)-2026 के तहत अपने वोट की पुष्टि के लिए गणना फॉर्म (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने का आह्वान किया। अपने वोट की पुष्टि के लिए गणना फॉर्म भरने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने लगभग 90 प्रतिशत वोटर सूची की मैपिंग का आंकड़ा पहले ही हासिल कर लिया है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार इस पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान किसी की भी वास्तविक वोट को काटने नहीं देगी।

पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण

(एस.आई.आर.)-2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ) 25 जून से 24 जुलाई तक घर-घर जाकर वोटर सूचियों की पुष्टि और सुधाई कर रहे हैं। यह बहुत ही गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य में लगभग 90 प्रतिशत वोटरों की मैपिंग पहले ही हो चुकी है और बाकी बचा काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है।

इस काम में जुटे स्टाफ को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “इस उपलब्धि के लिए मैं सभी बी.एल.ओ. और चुनाव आयोग के स्टाफ को बधाई देता हूं। यह सब उनकी लगन और कड़ी मेहनत के कारण ही संभव हुआ है।

सिर्फ मौजूदा विवरणों की पुष्टि

बी.एल.ओज़. की भूमिका का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “बी.एल.ओज़. हर घर जाकर ‘गणना फॉर्म’ उपलब्ध करवा रहे हैं और वोटरों को इसे भरने में मदद भी कर रहे हैं। वोटरों की सुविधा के लिए फॉर्म के साथ कोई अतिरिक्त दस्तावेज नहीं लिए जा रहे हैं। सिर्फ मौजूदा विवरणों की पुष्टि की ही जरूरत है।

इस प्रक्रिया के बारे में और जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया, “अगर कोई घर बंद मिलता है तो बी.एल.ओ. वहां सूचना पर्ची (इनफॉर्मेशन स्लिप) और स्टिकर लगाएगा। बी.एल.ओ. भरा हुआ फॉर्म लेने के लिए उस घर में कम से कम तीन बार दौरा करेंगे।

सही तरीके से भरा फॉर्म जमा करवाएंगे

लोगों से बिना किसी देरी के इस प्रक्रिया को पूरा करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सिर्फ उन्हीं वोटरों के नाम वोटर सूची के मसौदे (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) में शामिल किए जाएंगे जो सही तरीके से भरा हुआ फॉर्म जमा करवाएंगे। अगर कोई फॉर्म जमा नहीं करवाता तो उसका नाम मसौदा सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

पूछताछ करके जरूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी

फॉर्म जमा न करवाने वालों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “जो लोग फॉर्म जमा नहीं करवाएंगे, उनके बारे में पड़ोसियों से पूछताछ करके जरूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी और ऐसे वोटरों को चार श्रेणियों में बांटा जाएगा, जिनमें अनुपस्थित, स्थानांतरित हो चुके, मृतक और दोहरी वोट वाले वोटर शामिल हैं।

मसौदे के प्रकाशन से पहले फॉर्म जमा नहीं

वोटर सूचियों के प्रकाशन की समय-सीमा साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया, “यह सूची राजनीतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.एज़.) के साथ साझा की जाएगी और वोटर सूची का मसौदा 3 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। अगर कोई वोटर वोटर सूची के मसौदे के प्रकाशन से पहले फॉर्म जमा नहीं करवा पाता तो वह 3 अगस्त से 2 सितंबर के बीच ‘डिक्लेरेशन फॉर्म’ के साथ फॉर्म-6 जमा करवाकर अपना दावा पेश कर सकता है। अंतिम वोटर सूची 1 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

वास्तविक वोट काटने नहीं देगी राज्य सरकार

हर पात्र वोटर के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही एस.आई.आर. प्रक्रिया के दौरान राज्य सरकार एक भी वास्तविक वोट को काटने नहीं देगी। राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और पात्र वोटरों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार से गैर-कानूनी तरीके से वंचित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना

लोगों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं हर पात्र वोटर से अपील करता हूं कि वह इस प्रक्रिया में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना है।

ये भी पढ़ें- श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के 891 दिन हो गए, लेकिन अमित शाह रामलला के दर्शन करने नहीं गए, क्यों?- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

2027 का फैसला अब साफ नज़र आ रहा है, पंजाबियों ने ‘आप’ को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है- सीएम मान
Punjab Elections : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दावा किया कि यह दीवार पर लिखा पढ़ा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी (आप) 2027 के विधानसभा चुनावों में और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी, क्योंकि लोगों ने सरकार की जन-पक्षधर और विकास-उन्मुख नीतियों में भारी भरोसा जताया है।

मानसा जिले के हलका बुढ़लाडा के गांव धरमपुरा में ‘लोक मिलनी’ के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए बेमिसाल कल्याण कार्यों ने पंजाब की तस्वीर बदल दी है और सरकार तथा जनता के बीच संबंधों को और मजबूत किया है।

शासन के लाभ राज्य के हर घर तक पहुंचें

पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य ने मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर महिला सशक्तीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास तक हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति देखी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दशकों के विकास के अंतर को पाटा है, पंजाब को सही मायनों में ‘रंगला पंजाब’ बनाने के रास्ते पर डाला है और यह सुनिश्चित किया है कि शासन के लाभ राज्य के हर घर तक पहुंचें।

‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ के लिए दिया धन्यवाद

लोक मिलनी को लोगों द्वारा भरपूर प्रतिक्रिया मिली और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सभा को संबोधित करने से बहुत पहले ही पंडाल पूरी तरह से भर गया था। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, कई निवासी मुख्यमंत्री को सुनने के लिए अपने घरों की छतों पर आ गए। यह उत्साहजनक सहभागिता लोगों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बीच गहरे संबंध को दर्शाती थी। वार्तालाप के दौरान कई महिलाओं ने ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ और अपनी सरकार के अन्य कल्याण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह योजना पंजाब भर की महिलाओं को वित्तीय सहायता, मान-सम्मान और आत्मविश्वास देगी।

उम्मीदों को पूरा करने के अथक प्रयास

लोक मिलनी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने पंजाब को विकास के रास्ते पर मजबूती से डाला है और हर गुजरते दिन के साथ तरक्की की रफ्तार तेज हो रही है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने कल्याणकारी शासन, पारदर्शी प्रशासन और स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तीकरण, बिजली और जनता सेवाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहलकदमियों के माध्यम से लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए अथक मेहनत की है।

लोक कल्याण के लिए उपाय बेमिसाल

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप 2027 के विधानसभा चुनावों के दौरान फिर से सरकार बनाकर पंजाब में इतिहास रचेगी। लोगों का फैसला बिल्कुल साफ होगा। ‘आप’ 2022 के मुकाबले ज्यादा सीटें जीतेगी क्योंकि लोगों का प्यार और समर्थन पार्टी और सरकार के साथ है। राज्य सरकार द्वारा लोक कल्याण के लिए किए गए उपाय बेमिसाल हैं। यह साफ नजर आ रहा है कि पंजाबी ‘आप’ को फिर से सत्ता में लाने के लिए उत्सुक हैं, जिसके कारण पारंपरिक पार्टियां बौखला गई हैं।”

यह बहुत ही गर्व और संतुष्टि की बात

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बहुत ही गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब के विकास को सही राह पर डाला गया है और अब पंजाब सरकार हर गुजरते दिन के साथ इसकी रफ्तार बढ़ा रही है। राज्य सरकार ने 70 सालों के अंतर को भर दिया है और ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “आप सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जिसने ‘लोगों का घोषणा-पत्र’ लागू किया है क्योंकि लोगों द्वारा उठाई गई सभी न्यायसंगत मांगों को वास्तविकता में बदला जा रहा है।”

अवैध रूप से बनवाए बड़े-बड़े महल

पुराने मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मुझसे पहले के मुख्यमंत्री कभी भी आम लोगों से नहीं मिले क्योंकि वे मौसम देखकर ही अपने आलीशान घरों से बाहर निकलते थे, जबकि मैं लोगों के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हूं। इन नेताओं ने अपने सरकारी पदों का दुरुपयोग करके अंधी दौलत इकट्ठी की और अवैध रूप से बड़े-बड़े महल बनवाए। इन आलीशान घरों की दीवारें ऊंची थीं और इनके दरवाजे आम लोगों के लिए बंद रहते थे। वे जनता की पहुंच से दूर रहे और आखिरकार जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

आखिरकार लोगों ने उन्हें नकार दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के लोगों ने बारी-बारी से लूटने वालों को बाहर कर दिया है। इन नेताओं ने लंबे समय तक लोगों को मूर्ख बनाया, लेकिन राज्य के समझदार लोग अब इनके भ्रामक प्रचार में नहीं आएंगे। ये अहंकारी राजनेता हमेशा लोगों को हल्के में लेते थे और आखिरकार लोगों ने उन्हें नकार दिया। ये अवसरवादी नेता बौखला गए हैं क्योंकि लोग इन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे। इनका एजेंडा लोगों की भलाई की बजाय सिर्फ अपने परिवारों की भलाई तक सीमित है।”

विधानसभा में न जाने के दिए निर्देश

विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “अकाली दल अब केवल देवरानी-जेठानी की पार्टी बनकर रह गया है। एक सांसद है और दूसरी विधायक है। सुखबीर बादल 2022 की हार के सदमे से अभी तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री कहते हैं कि उन्होंने अपने सभी विधायकों को विधानसभा में न जाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन वे यह भूल गए कि शिरोमणि अकाली दल में अब केवल एक ही विधायक बचा है और वह भी उनका रिश्तेदार है।”

AI की मदद से बनाई फर्जी वीडियो

उन्होंने कहा, “अकाली, कांग्रेस और भाजपा वाले जानते हैं कि वे राजनीतिक तौर पर मेरा मुकाबला नहीं कर सकते। इसलिए वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई फर्जी वीडियो के जरिए धार्मिक मुद्दों पर मुझे बदनाम करने के लिए एकजुट हो गए हैं।”

लंबे कुशासन के दौरान खूब फला-फूला

अकाली नेतृत्व पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अकाली नेताओं ने अपने लंबे और दमनकारी शासनकाल के दौरान राज्य को बेरहमी से लूटा और आम लोगों पर अनगिनत तथा अक्षम्य अत्याचार किए। उन्होंने पंजाबियों की मानसिकता को भावनात्मक रूप से आहत किया और राज्य को बर्बाद करने के लिए कई माफियाओं को संरक्षण दिया। अकाली नेतृत्व को कभी माफ नहीं किया जा सकता क्योंकि वह पंजाब की कई पीढ़ियों के विनाश के लिए जिम्मेदार है। ‘चिट्टे’ के कारोबार को उनका संरक्षण प्राप्त था और उनके लंबे कुशासन के दौरान यह खूब फला-फूला।

उन्होंने आगे कहा, “अकाली नेता जनता में अपना आधार खो चुके हैं। उनकी रैलियों में भीड़ दिखाने के लिए पैसे देकर कार्यकर्ताओं को लाया जाता है। हर अकाली रैली में वही भीड़ दिखाई देती है।”

सीएम मान ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कांग्रेस पार्टी अपने अंतिम दौर में है और बहुत जल्द समाप्त हो जाएगी क्योंकि उसके पास लोगों और राज्य के लिए कोई विजन नहीं है। उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हासिल कर पंजाब की संपत्ति को लूटना है, लेकिन उनके ये सपने कभी पूरे नहीं होंगे।”

कांग्रेसी नेताओं को नाम तक नहीं बोलने आते

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी आपसी गुटबाजी का शिकार है और अपनी अंदरूनी लड़ाई के कारण स्वयं ही ढह जाएगी। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता के लिए लड़ रहे इन नेताओं को एकजुट करने आने वाले शीर्ष कांग्रेसी नेताओं को इनके नाम तक सही ढंग से बोलने नहीं आते।”

पंजाब का पानी छीनने पर तुले पड़ोसी राज्य

पंजाब के नदी जल के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी सरकार पंजाब के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। पड़ोसी राज्य पंजाब का पानी छीनने पर तुले हुए थे, लेकिन राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया और यह सुनिश्चित किया कि दूसरी राज्यों के साथ एक बूंद पानी भी साझा न किया जाए।”

डाका डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार के दृढ़ रुख के कारण पंजाब का पानी बच गया है। यह सरकार का मूल कर्तव्य है। किसी को भी पंजाब के अधिकारों पर डाका डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मैं यहां पंजाब और पंजाबियों के रक्षक के रूप में बैठा हूं। हमें हमारे अधिकारों से वंचित करने की किसी भी साजिश को विफल कर दिया जाएगा।”

90 प्रतिशत घरों को मिल रही मुफ्त बिजली

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “आप सरकार राज्य के खजाने के एक-एक पैसे का उपयोग जनता के कल्याण के लिए कर रही है। पंजाब में 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। यहां तक कि किसानों को भी अब दिन के समय बिजली मिल रही है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।”

पंजाब सरकार ने खरीदा निजी थर्मल प्लांट

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ऐसे समय में जब देश की संपत्तियां चहेतों को औने-पौने दामों पर सौंपी जा रही हैं, पंजाब सरकार ने एक निजी थर्मल प्लांट खरीदकर और उसका नाम श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखकर इतिहास रच दिया है।”

10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शुरू की है। यह देश की अपनी तरह की पहली योजना है, जिसके तहत पंजाब के प्रत्येक निवासी परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है।”

परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं

उन्होंने आगे कहा, “यह गर्व और संतोष की बात है कि पंजाब ऐसी व्यापक स्वास्थ्य बीमा सुविधा देने वाला देश का पहला राज्य है। इससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होने के साथ-साथ जनता पर वित्तीय बोझ भी काफी हद तक कम हुआ है। इस ऐतिहासिक कदम का उद्देश्य राज्य के सभी परिवारों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। लोग इस योजना के तहत पहले ही 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज करवा चुके हैं।

97 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगा लाभ

महिला सशक्तिकरण के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पहली जुलाई से 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन पर वित्तीय सहायता की सूचना मिलने लगेगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी और जो महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही हैं, वे भी इसके लिए पात्र होंगी। पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है और राज्य सरकार ने इस योजना के लिए 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।”

आशीर्वाद से हर चुनौती को किया पार

इस पहल के सामाजिक महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “भले ही यह वित्तीय सहायता महिलाओं को अमीर न बनाए, लेकिन उन्हें सम्मान अवश्य देगी। महिलाएं सबसे अधिक सम्मान की अधिकारिणी हैं क्योंकि वे स्वयं जीवन का स्रोत हैं। माताओं और बहनों के आशीर्वाद से दुनिया की हर चुनौती को पार किया जा सकता है। घरेलू कल्याण में सुधार, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने और सामाजिक एवं आर्थिक निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता अत्यंत आवश्यक है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “इस प्रकार के कार्यक्रम पिछली सरकारों के एजेंडे में कभी नहीं थे। उन्होंने पंजाब को बर्बाद किया और उसकी संपत्ति लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है कि राज्य के युवा ऐसी पहलों का लाभ उठाएं, जिससे पंजाब देश का अग्रणी राज्य बन सके।”

राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब पहले ही स्वास्थ्य, शिक्षा, स्टार्टअप्स और कई अन्य प्रमुख क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रहा है। सड़क सुरक्षा बल की स्थापना, किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराना, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और हाई-टेंशन बिजली की तारों को भूमिगत करना उन नवाचारी पहलों में शामिल हैं, जिन्होंने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति दी है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की बड़ी घोषणा, सरपंचों को मिलेगा 10,000 हजार मासिक मानदेय

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

CM मान ने मेहनत से पंजाब को काले दौर से बाहर निकाला, हमें अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए: केजरीवाल
Punjab News : नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के लिए पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को मोहाली में एक मेगा रोड शो के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल के दौरान पंजाब को बर्बादी की ओर धकेल दिया गया था, उस समय पूरे प्रांत में नशे फैल गए थे और पंजाब पर एक काला दौर छा गया था। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब को उस मुश्किल दौर से बाहर निकालकर फिर से तरक्की के रास्ते पर लाने के लिए दिन-रात मेहनत की है।

लोगों से इस बदलाव को और मजबूत करने की अपील करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को भगवंत मान सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छे कामों को रुकने नहीं देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के इतिहास में किसी भी सरकार को साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद इतना प्यार और जनता का समर्थन नहीं मिला, जितना आज ‘आप’ सरकार को मिल रहा है। पिछली सरकारों से इसकी तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि वे सरकारें लोगों का भरोसा इतनी हद तक खो चुकी थीं कि सत्ता में इतना समय बीत जाने के बाद लोग अपने नेताओं को गाँवों में घुसने तक नहीं देते थे।

“मैं दिल्ली से आप सभी का धन्यवाद करने आया हूं”

रोड शो के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मोहाली के लोगों ने नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त जीत दिलाई है। मैं दिल्ली से खास तौर पर यहाँ आप सभी का धन्यवाद करने आया हूँ, जिस तरह से आपने आम आदमी पार्टी के कामों पर मुहर लगाई है।”

सरकार को मिले जनसमर्थन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हमारी सरकार को सत्ता में आए करीब साढ़े चार साल हो गए हैं। पंजाब में पहले कभी भी किसी पार्टी को चार साल के कार्यकाल के बाद इतना प्यार नहीं मिला। इससे पहले कांग्रेस की सरकारें, भाजपा की सरकारें और अकाली दल की सरकारें रही हैं। जब वे सत्ता में तीन या चार साल पूरे करते थे तो लोग उन्हें गाँवों में घुसने भी नहीं देते थे। जब वे जनता के बीच जाते थे तो लोग उन्हें मारने के लिए हाथों में जूते लेकर खड़े हो जाते थे।”

सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया, “पिछले चार सालों में आम आदमी पार्टी ने आपके लिए बहुत कुछ किया है। बिजली मुफ्त कर दी गई है। आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। महिलाओं को अब उनके बैंक खातों में 1,000 और 1,500 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे। पूरे पंजाब में सड़कें बन रही हैं। गाँवों में नहरी सुओ तक पानी पहुँचना शुरू हो गया है। गाँवों के किसानों को अब दिन के समय बिजली मिल रही है। कामों की सूची बहुत लंबी है। लोग बहुत खुश हैं।”

वे हमें देखकर बहुत खुश थे – केजरीवाल

उन्होंने आगे कहा, “जब हम रोड शो के दौरान यहाँ आ रहे थे, मैं लोगों के भाव देख रहा था। वे हमें देखकर बहुत खुश थे। यह एक बहुत बड़ी बात है कि सरकार में चार साल रहने के बाद भी लोग अपने नेताओं को देखकर इतने खुश हैं।”

अगले चुनाव के लिए समर्थन की मांग करते हुए ‘आप’ मुखिया ने कहा, “अब हमारे पास सिर्फ एक ही काम बाकी है। हमने पाँच सालों में बहुत काम किया है, लेकिन अभी भी बहुत सारा काम करना बाकी है। हमें भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाना होगा।”

लोगों से अपने इलाकों में प्रचार करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, “आपको अपनी गलियों, मोहल्लों और गाँवों में जाकर सभी को बताना चाहिए कि इस बार भगवंत मान को फिर से भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना है। हमें एक बड़ा बहुमत हासिल करना है। बाकी बचे कामों को भी पूरा करना होगा।”

मौजूदा सरकार की पिछली सरकार से तुलना

मौजूदा सरकार की पिछली सरकारों से तुलना करते हुए अरविंद केजरीवाल ने जोर देकर कहा, “उनकी सरकारों के दौरान पूरे पंजाब में नशे बिक रहे थे। उनके राज में पंजाब बर्बादी की ओर बढ़ रहा था। पंजाब एक काले दौर में प्रवेश कर चुका था। यह केवल गुरु साहिब की कृपा और आशीर्वाद से ही संभव हुआ कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी और पंजाब को भगवंत मान जैसा मुख्यमंत्री मिला। अब अच्छे काम शुरू हो गए हैं। ये रुकने नहीं चाहिए। आपको एक बार फिर भगवंत मान को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना है। उन्हें अपना आशीर्वाद और अपना प्यार दीजिए, जैसा आप हमेशा देते आए हैं।”

सरबजीत सिंह को मेयर बनने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सरबजीत सिंह लोगों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूँ और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देता हूँ। मुझे विश्वास है कि वे अपने पिता के नक्शे-कदमों पर चलेंगे और समर्पण भाव से लोगों की सेवा करते रहेंगे।”

लोगों का प्यार दुनिया की हर मुद्रा से बड़ा – मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों द्वारा दिया जा रहा प्यार दुनिया की किसी भी मुद्रा से नहीं मापा जा सकता। उन्होंने कहा, “हम प्रांत भर में जहाँ भी जाते हैं, हमें लोगों द्वारा बहुत प्यार और समर्थन मिल रहा है। दुकानदार अपने कारोबारों में और किसान अपनी फसलें बोने में लगे हुए हैं, फिर भी बड़ी संख्या में लोग अपना समर्थन दिखाने के लिए आ रहे हैं। मैं इस प्यार के लिए तहे दिल से धन्यवादी हूँ। एक तरफ हमारे लिए लोगों का प्यार दिनों-दिन बढ़ रहा है और दूसरी तरफ लोगों के साथ धोखा करने वाले राजनीतिक नेताओं के प्रति लोगों का विश्वास टूट रहा है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे के हितों की रक्षा करते हुए दशकों तक पंजाब पर शासन किया है। उन्होंने कहा, “सालों तक इन पार्टियों ने पंजाब को लूटा और इस तरह काम किया कि सत्ता उन्हीं के दायरे में बनी रहे। पहले लोगों के सामने केवल दो पार्टियों के विकल्प थे और दोनों ने बारी-बारी सत्ता हासिल कर पंजाब को लूटा। उन्होंने लोगों की पीठ में छुरा घोंपा और पंजाब की दौलत को लूटा। आज लोग झाड़ू का समर्थन कर रहे हैं, जो राज्य की राजनीतिक व्यवस्था को साफ कर रहा है।”

बदलते राजनीतिक माहौल के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आज न तो सुखबीर सिंह बादल, न अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और न ही प्रताप सिंह बाजवा लोगों के बीच दिखाई दे रहे हैं क्योंकि पंजाब के लोग राज्य सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं। लोगों ने बार-बार अपना समर्थन व्यक्त किया है और विपक्ष को राजनीतिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि पंजाब के समझदार लोगों ने उन्हें नकार दिया है। अंततः सच की जीत होती है और झूठ अपनी ताकत खो देता है। श्री गुरु नानक देव जी की कृपा से लोगों ने ईमानदार और अच्छे शासन को पहचान लिया है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्ष पंजाब में हो रहे विकास को सहन करने में असमर्थ है। उन्होंने कहा, “हम पंजाब के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं और इससे विपक्ष हैरान है। वे इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पा रहे कि आम लोगों की भलाई और पंजाब की प्रगति अब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। उनकी निराशा हमारे खिलाफ इस्तेमाल की जा रही भाषा से स्पष्ट दिखाई देती है। मुझे लोगों के पैसे लूटने का अनुभव नहीं है, लेकिन मैं यह जरूर जानता हूं कि आम लोगों का दर्द कैसे साझा किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए। मेरी एकमात्र प्राथमिकता पंजाब की खुशहाली और लोगों का कल्याण है।”

सीएम मान ने 2022 के जनादेश को किया याद

2022 के ऐतिहासिक जनादेश को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने पुराने राजनीतिक परिवारों की सत्ता को नकारते हुए ईमानदार शासन को चुना। उन्होंने आगे कहा, “2022 के विधानसभा चुनावों में सात पूर्व मुख्यमंत्रियों और उनके परिवारों को राज्यवासियों ने पूरी तरह नकार दिया और एक ईमानदार सरकार को मौका दिया। इस ऐतिहासिक जनादेश ने पंजाब को पूरी तरह बदल दिया है और राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने में मदद की है।”

सिंचाई सुधारों के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने जल प्रबंधन में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है। उन्होंने कहा, “इस वर्ष पंजाब ने बेहतर सिंचाई व्यवस्था के माध्यम से 96 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया, जिससे राज्य भर के किसानों को लाभ हुआ। पहले यह पानी बर्बाद हो जाता था। हमारी सरकार ने किसानों की सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगभग 14,000 किलोमीटर पाइप और खालें बनाई हैं तथा इनके माध्यम से 21,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह दो भाखड़ा नहरों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले पानी के बराबर है और पंजाब के किसान भाईचारे को बड़ा लाभ पहुंचाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल स्तर को सुधारने के लिए नहरों और नदियों में रिचार्ज प्वाइंट बनाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा, “इसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में जल स्तर दो से चार मीटर तक बढ़ा है। करदाताओं के पैसे का एक-एक रुपया लोगों की भलाई के लिए समझदारी से खर्च किया जा रहा है। इसे बेहतर स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और अन्य विकास कार्यों के माध्यम से लोगों को वापस किया जा रहा है। हमने टोल प्लाजा भी बंद कर दिए हैं, जिससे पंजाब के लोगों को प्रतिदिन लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही है।”

कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सार्वजनिक संसाधनों का उपयोग केवल लोगों के हित में किया जाए। उन्होंने कहा, “पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को अब दिन के समय बिजली मिल रही है, जो राज्य के इतिहास में अभूतपूर्व कदम है। ऐसे समय में जब देशभर में लोगों की संपत्तियों को चुनिंदा कॉरपोरेट हितों को सौंपा जा रहा है, पंजाब ने एक निजी थर्मल प्लांट खरीदकर और उसका नाम श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखकर इतिहास रच दिया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने महिलाओं को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ शुरू की है। उन्होंने कहा, “18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति परिवारों की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये दिए जाएंगे। सामान्य परिवारों, विशेषकर गरीब परिवारों के लिए यह राशि अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे भी अधिक महत्वपूर्ण यह है कि यह माताओं और बेटियों के सम्मान का प्रतीक है। इस योजना के कारण महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान मुझे अत्यंत संतोष देती है।”

“‘आप’ सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की”

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की है, जो देश में अपनी तरह की पहली योजना है। उन्होंने कहा, “पंजाब का हर परिवार अब सालाना 10 लाख रुपये तक के नकद रहित चिकित्सा उपचार का हकदार है। पंजाब भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने इस प्रकार की व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है और साथ ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हुई हैं। अब तक राज्यवासियों ने इस योजना के तहत 650 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज प्राप्त किया है।”

आज मोहाली में आयोजित मेगा रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही नेताओं के वाहन शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरे, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर एकत्र हो गए और बालकनियों से फूल बरसाकर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। समर्थकों ने नारे लगाए और पार्टी के झंडे लहराए, जिससे रोड शो जनसमर्थन के उत्सव में बदल गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और बरिंदर कुमार गोयल, लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग तथा कई अन्य नेता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें  – 30 किलोग्राम हेरोइन बरामदगी मामला: नाबालिग सहित दो साथी गिरफ्तार, 5 किलो और हेरोइन बरामद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

चुनाव मशीनरी राज्य में SIR करवाने के लिए पूरी तरह तैयार- CEO अनिंदिता मित्रा
Punjab Elections : मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब अनिंदिता मित्रा ने आज बुधवार यहां कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए मतदाता सूचियों की सटीकता बेहद जरूरी है। वह भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा राज्य में 25 जून 2026 से शुरू होने वाली एस.आई.आर. (विशेष सुधार) 2026 संबंधी घर-घर गणना के बारे में राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित किए गए तीन-दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं।

SIR करवाने के लिए चुनाव मशीनरी तैयार

8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित किए गए इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 23 जिलों के 117 विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 650 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अतिरिक्त डिप्टी चुनाव अधिकारी (ए.डी.ई.ओ.), इलेक्टर रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ई.आर.ओ.), असिस्टेंट इलेक्टर रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ए.ई.आर.ओ.), चुनाव तहसीलदार, डिस्ट्रिक्ट मास्टर लेवल ट्रेनर (डी.एम.एल.टी.) और तकनीकी स्टाफ शामिल था। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के पूर्ण होने के साथ ही राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए चुनाव मशीनरी पूरी तरह तैयार है।

प्री-SIR के दौरान 85 प्रतिशत से अधिक प्री-मैपिंग

उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. (विशेष सुधार) 2026 के दौरान पूरी समर्पित भावना के साथ भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बोलते हुए सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा ने बताया कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां प्री-एस.आई.आर. के दौरान 85 प्रतिशत से अधिक प्री-मैपिंग हुई है। उन्होंने बताया कि 11 जून, 2026 से 24 जून, 2026 तक पंजाब राज्य के सभी जिलों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) संबंधी बी.एल.ओ. और बी.एल.ए. को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विभिन्न आई.टी. मॉड्यूल संबंधी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण

इस अवसर पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम संबंधी शंकाओं को दूर करने के लिए सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा द्वारा प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए गए तथा आई.टी. विशेषज्ञों द्वारा आई.टी. मॉड्यूल्स (IT Modules) संबंधी प्रतिभागियों को विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर आई.टी. विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न आई.टी. मॉड्यूल संबंधी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि इन्हें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान सही तरीके से लागू किया जा सके।

ये भी पढ़ें- छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

4 नगर परिषदों के आम चुनावों के लिए कुल 403 नामांकन प्राप्त
Punjab Elections : पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि नगर परिषद गुरदासपुर, नगर परिषद दीनानगर, नगर परिषद कादियां और नगर परिषद शाम चौरासी के लिए कुल 403 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इन चारों नगर परिषदों के चुनाव के लिए मतदान 13 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

उन्होंने आगे बताया कि मतदान ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के माध्यम से कराया जाएगा तथा मतों की गिनती 13 जून 2026 को मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित पोलिंग स्टेशन पर ही की जाएगी। नामांकनों की विस्तृत सूची संलग्न है।

ये भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड में मालिक हुआ डर कर फरार, लापरवाही की परतें खुली, 21 जिंदगियां हुई खत्म

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पंजाब में शर्मनाक हार से बौखलाई विपक्षी पार्टियां, शांतिपूर्ण नगर निगम चुनावों पर उठा रही सवाल- सीएम मान
Punjab Elections : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि नगर निगम चुनावों में करारी हार के बाद बौखलाई विपक्षी पार्टियों ने अब चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इन चुनावों को राज्य के इतिहास के सबसे शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और पारदर्शी स्थानीय निकाय चुनाव बताया।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि ये स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों। राज्य सरकार के वे कर्मचारी प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने इन चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। हालांकि विपक्ष अपनी शर्मनाक हार को पचा नहीं पा रहा है और अब चुनाव परिणामों को लेकर अनावश्यक शोर मचा रहा है।”

दर्शाता है जनता की वास्तविक इच्छा

उन्होंने कहा कि चुनावों की निष्पक्षता इस तथ्य से स्पष्ट होती है कि कई वार्डों और स्थानीय निकायों में विपक्षी उम्मीदवार भी विजयी हुए हैं, जिनमें बेहद कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “इन चुनावों की पारदर्शिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई क्षेत्रों में विपक्षी उम्मीदवारों ने सीटें जीतीं और कुछ ने तो बहुत कम मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। यह जनता की वास्तविक इच्छा को दर्शाता है।

चुनावी मुकाबलों में हासिल की जीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों को पंजाब की जनता ने बार-बार इसलिए नकारा है क्योंकि वे कोई सकारात्मक एजेंडा प्रस्तुत करने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा, “पिछले चार वर्षों के दौरान पंजाब के लोग ‘आप’ और उसकी जन-समर्थक नीतियों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। हमने जनता के सक्रिय सहयोग से हर उपचुनाव, पंचायत चुनाव, जिला परिषद चुनाव, नगर निगम चुनाव और अन्य चुनावी मुकाबलों में जीत हासिल की है। ये परिणाम हमारी सरकार में पंजाबियों के अटूट विश्वास को दर्शाते हैं।

केवल सिंह ढिल्लों के बारे में पूछे गए सवाल

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, “केवल सिंह ढिल्लों को हमेशा कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता रहा है। अब दोनों नेता अलग-अलग राहों पर चलते दिखाई देते हैं और इस बदलाव का कारण वही बेहतर जानते हैं। यह अब भी एक रहस्य है कि दोनों के बीच की निकटता आखिर क्यों समाप्त हो गई।

निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अधिक सीटें हासिल की

उन्होंने राजनीतिक घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संगरूर से चुनाव लड़ा था, तब केवल सिंह ढिल्लों ने उनका समर्थन किया था। मुख्यमंत्री ने कहा, “निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी भाजपा से अधिक सीटें हासिल की हैं। पंजाब के लोगों ने भाजपा को पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है। यह जनादेश स्पष्ट रूप से उसके नकारात्मक एजेंडे को जनता द्वारा खारिज किए जाने का प्रतीक है।

भाजपा के बीच दूसरे, तीसरे, चौथे स्थान की लड़ाई

राज्य की भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बात बिल्कुल स्पष्ट है कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के बीच दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान की लड़ाई तक सीमित रहेगा, जबकि ‘आप’ जनता के आशीर्वाद और समर्थन से आसानी से सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें- गैंगस्टरों ते वार का 130वां दिन, पंजाब पुलिस द्वारा 513 स्थानों पर छापेमारी, 235 गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप