Election Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

तरनतारन उपचुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, सिबिन सी ने दी जानकारी
फटाफट पढ़ें

तरनतारन उपचुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी

सूची में 1.93 लाख से अधिक मतदाता दर्ज हैं

222 मतदान केंद्रों की युक्तिसंगत व्यवस्था की गई

संशोधन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की गई

मतदाता अपील के लिए कानूनी विकल्प मौजूद हैं

Punjab News : भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 21-तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले आगामी उपचुनाव के मद्देनजर घोषित कार्यक्रम के अनुसार विशेष संक्षिप्त संशोधन के उपरांत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है. इस मतदाता सूची में पात्रता तिथि 01.07.2025 निर्धारित है. इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब द्वारा बुलाई गई बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां भी सौंपी गईं.

114 स्थानों पर की गई युक्तिसंगत व्यवस्था

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया, “संशोधित सूची के अनुसार तरनतारन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1,93,742 है, जिनमें 1,01,494 पुरुष मतदाता और 92,240 महिला मतदाता शामिल हैं. 114 पोलिंग स्टेशन स्थानों पर मतदान केंद्रों की संख्या 222 (शहरी: 60 और ग्रामीण: 162) तक युक्तिसंगत की गई है, ताकि आसान पहुँच और सभी नागरिकों के लिए सुचारू मतदान अनुभव सुनिश्चित हो सके.”

हर कदम पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया

सिबिन सी ने कहा कि यह संशोधन प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित कानूनों और नियमों का पालन करते हुए की गई है, उन्होंने बताया, “मसौदे के प्रकाशन से लेकर दावों और आपत्तियों की अवधि तथा उनके निपटारे तक प्रत्येक कदम को पूरी मेहनत और पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया है.” उन्होंने आगे कहा कि इस संशोधन में 100 प्रतिशत ईपीआईसी (मतदाता फोटो पहचान पत्र) को कवर किया गया है, जो एक शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

मतदाता आपत्तियों पर अपील का प्रावधान

उन्होंने मतदाताओं के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला, जिसके तहत वे निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ईआरओ) के आदेशों के विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी के पास अपील कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर वे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 और निर्वाचन रजिस्ट्रेशन नियम, 1960 के नियम 23 के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास भी अपील कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : ‘युद्ध नशों खिलाफ’: 196वें दिन पंजाब पुलिस ने 383 स्थानों पर की छापेमारी, 99 नशा तस्कर गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

चुनाव से पहले RJD में दरार? रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप की बयानबाजी ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें
फटाफट पढ़ें

चुनाव से पहले लालू परिवार में बढ़ी नाराजगी

रोहिणी आचार्य ने सार्वजनिक रूप से जताई असहमति

तेजप्रताप पहले ही संजय यादव पर तंज कस चुके हैं

सीट विवाद को लेकर रोहिणी ने संजय पर निशाना साधा

जेडीयू बोली- अब लालू यादव को लेना चाहिए फैसला

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू परिवार में कुछ गड़बड़ है. तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाताई है. वहीं तेज प्रताप यादव भी लंबे समय से संजय यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधते रहे हैं और उन्हें जयचंद कहकर तंज कसते हैं. अब रोहिणी आचार्य की नाराजगी भी उसी दिशा में इशारा कर रही हैं.

दरअसल, तेजस्वी यादव मेहनत तो बहुत कर रहे हैं, लेकिन तेजस्वी के सामने सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि परिवार के लोग ही उन पर अटैक कर रहे हैं. बड़े भाई तेजप्रताप के बाद आज तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर की. नाराजगी आरजेडी के राज्यसभा सांसद संजय यादव से तेजस्वी यादव से करीबी को लेकर है. संजय यादव, तेजस्वी के विश्वस्त हैं और सलाहकार हैं.

रोहिणी ने संजय यादव पर कसा तंज

बता दें कि बिहार अधिकार यात्रा में संजय यादव तेजस्वी के साथ चल रहे हैं. इसी यात्रा के दौरान संजय यादव बस की उस फ्रंट सीट पर बैठे नजर आए जिस पर आमतौर पर तेजस्वी बैठते हैं. तेजस्वी की सीट पर बैठ संजय यादव की फोटो पोस्ट करके रोहिणी आचार्य ने लिखा कि फ्रंट सीट हमेशा शीर्ष के नेता के लिए होती है और उनकी अनुपस्थिति में भी किसी को उस सीट पर नहीं बैठना चाहिए. अगर कोई अपने आप को शीर्ष नेतृत्व से भी ऊपर समझ रहा है, तो अलग बात है.

वंचितों व् समाज के आखिरी पायदान पर खड़े वर्ग – समूह को आगे लाना ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू यादव जी के  सामजिक – आर्थिक न्याय के अभियान का मूल मकसद रहा है, इन तस्वीरों में समाज के इन्हीं तबके से आने वालों को आगे बैठे देखना सुखद अनुभूति है  pic.twitter.com/vL3Bm2c1XB
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 18, 2025

सामाजिक न्याय मिशन RJD की असली पहचान

वहीं, एक्स हैंडल पर रोहिणी आचार्य ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि वंचितों और समाज के आखिरी पायदान पर खड़े वर्गीं को आगे लाना ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू यादव के सामजिक आर्थिक न्याय के अभियान का मूल मकसद रहा है, इन तस्वीरों में समाज के इन्हीं तबकों से आने वाले लोगों को आगे बैठे देखना सुखद अनुभूति है.

जब रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर निशाना साधा तो जेडीयू को मौका मिल गया. जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि एक बहन अपने भाई के राजनीतिक वजूद के लिए आवाज उठा रही है. इसलिए अब इस पर लालू यादव को फैसला करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : ‘युद्ध नशों खिलाफ’: 196वें दिन पंजाब पुलिस ने 383 स्थानों पर की छापेमारी, 99 नशा तस्कर गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बीस साल से विसावदर की जनता ने बीजेपी को मौका नहीं दिया, इस बार भी नहीं देगी : AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी गोपाल इटालिया के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया. कलसारी गांव में आयोजित सभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जिताकर विसावदर की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी. 20 साल से विसावदर की जनता ने बीजेपी को मौका नहीं दिया, इस बार भी नहीं देगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने से कोई फायदा नहीं है. कांग्रेस तो बीजेपी की गोंद में बैठी है. इस दौरान गुजरात प्रभारी गोपाल राय, गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी समेत अन्य बड़े नेता मौजूद रहे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 19 जून को चुनाव है. दो-तीन दिन रह गए. मैं दिल्ली से विसावदर के लोगों को सलाम करने के लिए आया हूं. विसावदर के लोग फाइटर हैं. पिछले 30 साल से गुजरात में बीजेपी की सरकार है. लेकिन पिछले 20 साल से विसावदर में बीजेपी का एमएलए नहीं है. पिछले 20 साल से विसावदर के लोगों ने बीजेपी का पूरा तंत्र, अथाह पैसा और ताकत विरोध किया. यह कोई छोटी बात नहीं है. इसीलिए मैं विसावदर के लोगों के साहस को सम्मान करने के लिए आज आप लोगों के बीच में आया. गुजरात में रहकर इतनी बड़ी ताकत बीजेपी को पिछले 20 साल से विसावदर के लोग सामना और चुनौती दे रहे है.

हर्षद रबड़िया को उनकी पार्टी से चोरी कर लिया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने चीटिंग करना शुरू कर दिया. 5 साल पहले उन्होंने हर्षद रबड़िया को उनकी पार्टी से चोरी कर लिया. फिर आप लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया. भूपत को जिताया. उन्होंने भूपत को चोरी कर लिया. अब बीजेपी कह रही है कि आप हमें वोट दो ना दो, जिसको भी वोट दोगे, हम उसको चोरी कर लेंगे. तो मेरे पास विसावदर से कई लोग मिलने आए. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी से नफरत करते हैं. बीजेपी को बिल्कुल वोट नहीं देंगे. लेकिन हमारे सामने चुनौती है कि जिसको वोट देते हैं, वही उनके पास चला जाता है.

गोपाल इटालिया को खरीदने वाला पैदा नहीं हुआ

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने अपने सबसे कट्टर हीरो गोपाल इटालिया विसावदर के लोगों को दिया. दुनिया की कोई ताकत नहीं है. सूरज पूरब की बजाय पश्चिम से उग सकता है. गोपाल इटालिया को कोई माई का लाल गोपाल इटालिया को खरीदने वाला पैदा नहीं हुआ. विसावदर की जनता बेहिचक गोपाल इटालिया को भारी बहुमत से जिताए. गोपाल इटालिया टूटेगा नहीं. ईमानदार आदमी है. साधारण से परिवार से आता है. छोटे से परिवार से, गरीब परिवार से आता है.

पुलिस की नौकरी को लात मार दी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोपाल इटालिया की एक छोटी बच्ची है इनकी और बहुत मामूली से एक मकान, एक कमरे के मकान में रहता है. इनकी पुलिस में नौकरी लगी. इन्होंने नौकरी को लात मार कर समाज सेवा के लिए आ आए. ये देश और आम आदमी की सेवा के लिए पुलिस की नौकरी को लात मार दी. पुलिस में ऊपर की कमाई खूब है. अगर गोपाल इटालिया चाहता, तो खूब पैसे कमा सकता था. लेकिन जो आदमी पुलिस की नौकरी को लात मार कर आ गया, वह कितना ईमानदार आदमी है. इन लोगों ने गोपाल इटालिया को तोड़ने की बहुत कोशिश कर ली. करोड़ों रुपए का ऑफर दिए. लेकिन गोपाल इटालिया टूटा और बिका नहीं.

कांग्रेस को वोट देना वोट खराब करना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विसावदर के लोग भ्रष्टाचार करने वालों को अच्छे से जानते हैं. सहकारी मंडली में हुए भ्रष्टाचार के बारे में सबको पता है. गोपाल इटालिया सभी गलत नोटिस वापस करवाएंगे. कांग्रेस को वोट देना वोट खराब करना है, क्योंकि वह बीजेपी की कठपुतली बन चुकी है. कांग्रेस बीजेपी की गोंद में बैठी है. इसलिए आम आदमी पार्टी को वोट दें.

वोट कीमती है, बिना मांगे न दें

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिना बुलाए कोई शादी में नहीं जाता, वैसे ही बिना मांगे वोट नहीं देना. मैं, भगवंत मान, आतिशी, हम सब विसावदर के लोगों से वोट मांगने आए, क्योंकि हम आपके वोट की कीमत और सम्मान समझते हैं. क्या जेपी नड्डा, अमित शाह या राहुल गांधी वोट मांगने नहीं आए, तो उन्हें वोट क्यों देना? वोट कीमती है, बिना मांगे न दें.

वोट डालने के बाद ही नाश्ता करें

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी शातिर है, फर्जी वोट डाल सकती है. सुबह 7 बजे वोट डालने जाएं, ताकि कोई आपके नाम से वोट न डाले. वोट डालने के बाद ही नाश्ता करें. गोपाल इटालिया ने सुगंधनामा साइन कर 15 काम करने का वादा किया है. अगर न करे, तो अगली बार वोट न देना. लेकिन एक मौका बनता है. गोपाल सच्चा, ईमानदार, देशभक्त है. उसकी आवाज विधानसभा में गूंजेगी, बीजेपी भी कांपेगी.

यह भी पढ़ें : पूणे में इंद्रायणी नदी पर बना पूल टूटा, 20 से 25 लोगों के बहने की खबर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

मिल्कीपुर में शख्स का दावा- मैंने अकेले 6 वोट डाला, समाजवादी पार्टी ने शेयर किया वीडियो
Milkipur Bypoll 2025 : उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक बीजेपी समर्थक का दावा है कि उसने अकेले छह वोट डाले हैं।

अखिलेश यादव ने तीन वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “मिल्कीपुर उपचुनाव में राय पट्टी अमानीगंज में फर्जी वोट डालने की बात अपने मुँह से कहनेवाले ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में शामिल हैं। निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या?”

वीडियो में क्या कहा जा रहा है?

41 सेकंड के वीडियो में एक व्यक्ति, जिसने खुद को रामबोध पांडेय बताया, ने कहा कि उसने अकेले छह वोट डाले हैं। व्यक्ति ने यह भी कहा कि “हम हिंदू हैं, मुसलमान को वोट नहीं देंगे।” उसने बताया कि सुबह उसने छह वोट अकेले बीजेपी को डाले हैं।

लोकतंत्र के साथ हो रहा खिलवाड़ !

मिल्कीपुर विधानसभा में बड़े पैमाने पर फर्जी मतदान करवा रही भाजपा, इनका कार्यकर्ता खुद बता रहा कि डाले हैं 6 वोट।

संज्ञान ले चुनाव आयोग, कठोर कार्रवाई की जाए। निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ECISVEEP @ceoup@dmayodhya @ayodhya_police pic.twitter.com/riNpCVA3Zr
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 5, 2025

अखिलेश यादव द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में यह दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कुछ लोगों को पकड़ लिया, जो कथित रूप से फर्जी वोट डाल रहे थे। इस वीडियो में एक व्यक्ति खुद को अमानीगंज का निवासी और ड्राइवर बताते हुए फर्जी वोट डालने की बात स्वीकार कर रहा है।

यह भी पढ़ें : सरकार बजट के आंकड़े देने से पहले महाकुंभ में मरने वालों के आंकड़े दे : अखिलेश यादव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

BJP पर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा “क्या भाजपा ताजमहल और चार मीनार को भी ध्वस्त…”
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘महारैली’ को संबोधित करते हुए संविधान, समानता और जातिगत जनगणना की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें सम्मान और समान अवसर दिए हैं, लेकिन देशवासियों की सही भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जातिगत जनगणना बेहद जरूरी है।

खरगे ने उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता हर मस्जिद में सर्वे कराकर सांप्रदायिक तनाव बढ़ा रहे हैं, जबकि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने खुद कहा था कि हर मस्जिद के नीचे शिवालय ढूंढना गलत है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि मोहन भागवत की सलाह पर भाजपा नेता अमल नहीं कर रहे हैं।

लोकतंत्र और संविधान

खड़गे ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा ताजमहल, कुतुब मीनार और चार मीनार जैसी ऐतिहासिक इमारतों को भी ध्वस्त करना चाहती है, क्योंकि उनका निर्माण मुसलमानों ने किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी एकता की बात करते हैं। खड़गे ने तंज कसा कि “काटने और बांटने वाले भी आप हैं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल नैतिकता की बात करती है, लेकिन अनैतिक काम करती है। खड़गे ने ईवीएम में धांधली, चुने हुए विधायकों की खरीद-फरोख्त, पेंशन और किसानों की एमएसपी को छीनने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है।

खड़गे ने जोर देकर कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। धर्म और जाति के आधार पर घर गिराए जा रहे हैं, न्याय प्रक्रिया को दरकिनार किया जा रहा है, और लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी खत्म की जा रही है। उन्होंने सभी विपक्षी दलों और नागरिकों से लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, इन बातों का रखें खास ध्यान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

राज्य चुनाव आयोग ने दो ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव प्रोग्राम रद्द करने का ऐलान किया
Punjab News : पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने नामांकन पत्र दाखि़ल करते समय हुई अनियमितताओं के कारण दो ग्राम पंचायतों के चुनाव प्रोग्राम को रद्द करने का ऐलान किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब राज्य चुनाव कमिश्नर राज कमल चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत चक्क हराज, तहसील ममदोट, ज़िला फ़िरोज़पुर और ग्राम पंचायत ठीकरीवाल, ब्लॉक ढिल्लवां, ज़िला कपूरथला के लिए चुनाव प्रोग्राम रद्द कर दिया गया है। इन ग्राम पंचायतों के नये चुनाव का ऐलान मौजूदा ग्राम पंचायत चुनाव की समाप्ति के बाद आयोग द्वारा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: ‘दो साल बाद तो इन्हें खुद को बचाने के लिए…’ JPNIC जाने की परमिशन न दिए जाने पर अखिलेश का तंज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

बूथ एजेंटों से मिले कलायत से AAP उम्मीदवार अनुराग ढांडा
Anurag Dhanda meet with booth agents : आम आदमी पार्टी के कलायत से उम्मीदवार और राज्य में पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कलायत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर बूथ एजेंटों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही सभी एजेंटों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए और कलायत की जनता से भी ज्यादा से ज्यादा शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की।

अनुराग ढांडा ने बताया कि आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर अपना चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी हर गरीब की लड़ाई लड़ रही है। कलायत क्षेत्र में आज तक लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। हम कलायत के लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार कलायत के लोग बदलाव चाहते हैं। क्योंकि 30 साल से कलायत पर तीन राजपरिवारों का कब्जा था। कलायत की जनता ने इन सभी को बार-बार मौका देकर दख लिया। लेकिन कलायत की आज तक प्रगति नहीं हुई। इस बार कलायत की जनता के सामने आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के तौर पर खड़ी है।

उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को विधानसभा का चुनाव है। इस बार आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो सबसे पहले कलायत क्षेत्र में पीने का पानी हर घर तक पहुंचाने और गंदा पानी बाहर निकालने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कलायत वासियों से अधिक से अधिक मतदान करने और मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

(प्रेस विज्ञप्ति)

रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, कलायत

यह भी पढ़ें  : Punjab : 40,000 रुपये की रिश्वत लेते अग्निशमन विभाग के अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

हरियाणा में CM अरविंद केजरीवाल करेंगे चुनाव प्रचार, बनाई जा रही रणनीति : डॉ. सुशील गुप्ता
Dr. Sushil Gupta : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर समेत कई जिलों में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया. कई विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस बार हरियाणा की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।

कार्यक्रमों और लोकेशन को फाइनल किया जा रहा

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब जल्द ही पूरा राष्ट्रीय नेतृत्व उनके नेतृत्व में उत्साह के साथ चुनावी प्रचार में उतरेगा। इसके लिए कार्यक्रमों और लोकेशन को फाइनल किया जा रहा है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

‘बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा की गारंटी CM केजरीवाल’

उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा की जनता को बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा चाहिए तो उसकी देश में एक ही गारंटी है अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा किया तो वहां शानदार स्कूल बन रहे हैं। शानदार पढ़ाई हो रही है और वहां से बच्चे आईआईटी में जा रहे हैं। पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया तो पंजाब के सरकारी स्कूल भी अच्छे हो रहे हैं। इसलिए इस बार हरियाणा की जनता भी स्कूल के नाम पर वोट करेगी।

‘सरकार बनने पर गारंटियों को पूरा किया जाएगा’

उन्होंने कहा कि CM अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को पांच गारंटी दी हैं। जिसमें मुफ्त और अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली और 18 साल से ऊपर हर महिला को 1000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने हर युवा को रोजगार देने की गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने ये सभी कम दिल्ली और पंजाब में करके दिखाए हैं। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 2-1 से दी शिकस्त

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Haryana : जुलाना से चुनाव लड़ सकती हैं विनेश फोगाट, बजरंग को लेकर आ रहा यह अपडेट…
Update on Vinesh and Bajrang : आज यानि शुक्रवार को ही पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की है. इसके बाद उनके विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे. अब मिली ख़बर के अनुसार विनेश फोगाट जुलाना से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार बनाई जा सकती हैं. वहीं बजरंग पुनिया के चुनाव न लड़ने की ख़बर है.

कांग्रेस ने किया 71 उम्मीदवारों का चयन!

वहीं सूत्रों की मानें तो हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 71 उम्मीदवारों के नाम का चयन कर लिया है. जिनकी घोषणा भी जल्द ही हो सकती है. वहीं विनेश फोगाट के विधानसभा चुनाव लड़ने पर हरियाणा कांग्रेस प्रमुख दीपक बाबरिया ने कहा, “मुझे लगता है कि यह तय हो गया है कि वह जुलाना से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने आगे कहा, “आज तक किसी भी सांसद को विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई है।”

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा… उनके इरादों के बारे में और अधिक स्पष्टता मिली

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, मैं इसमें और कुछ नहीं जोड़ना चाहता, अगर कोई किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होना चाहता है, तो वह स्वतंत्र है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद लोगों को उनके इरादों के बारे में और अधिक स्पष्टता मिली।

‘बुरे वक्त में पता लगता कौन अपना’

बता दें कि कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले विनेश और बजरंग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की. कांग्रेस ज्वॉइन करते ही विनेश और बजरंग ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया था. बजरंग ने जहां बीजेपी पर आंदोलन के समय साथ न देने का आरोप लगाया. वहीं विनेश ने कहा कि जब हम सड़कों पर घसीटे जा रहे थे तो कांग्रेस ने हमारा साथ दिया था. उन्होंने कहा था कि बुरे वक्त में ही पता लगता है कि कौन अपना है.

‘परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था, देश की सेवा का मौका दिया’

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, “मैं देशवासियों का धन्यवाद करना चाहती हूं… कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करती हूं, वो कहते हैं ना कि बुरे वक्त में पता चलता है, जब हम रोड पर घसीटे जा रहे थे तो भाजपा को छोड़कर देश की सभी पार्टी हमारे साथ खड़ी थी। हमारे दर्द को समझ पा रही थी।

उन्होंने कहा मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं एक ऐसी पार्टी और विचारधारा के साथ हूं जो महिलाओं के साथ अन्याय और बुरे बर्ताव के खिलाफ खड़ी है… रेसलिंग में जिस तरीके से हमने काम किया है… भाजपा आईटी सेल ने यह साबित करने की कोशिश की थी कि हम बुझे हुए कारतूस हैं, हम खत्म हो गए हैं, उन्होंने कहा मैं नेशनल नहीं खेलना चाहती लेकिन मैंने नेशनल चैंपियनशिप खेली, मैंने ट्रायल दिया, मैं ओलम्पिक में गई, फाइनल में भी गई लेकिन परमात्मा को कुछ और मंज़ूर था… परमात्मा ने देश की सेवा करने का मौका दिया है.

यह भी पढ़ें : Punjab : डॉ. बलजीत कौर ने ईटीटी शिक्षकों के 5994 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती का दिया आश्वासन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

टिकट न मिलने पर BJP कार्यकर्ताओं ने रविंद्र रैना के कमरे के बाहर किया हंगामा, जताई नाराजगी
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी ने 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। हालांकि, नाटकीय घटनाक्रम के बाद इस लिस्ट को वापसी ले लिया गया और फिर कुछ घंटे बाद 15 नामों की संशोधित लिस्ट जारी की। फिर कुछ देर बाद एक उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट जारी की है। लिस्ट जारी होने के बाद जम्मू-कश्मीर बीजेपी में अंदरूनी कलह सामने आ गई है। नाराज कार्यकर्ता जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना के कमरे के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।

दरअसल, बीजेपी ने आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जिन लोगों को टिकट नहीं दी गई है, वो और उनके समर्थक पार्टी से नाराज दिख रहे हैं। पार्टी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

नाराज कार्यकर्ताओं से करूंगा बात : रविंद्र रैना

कार्यकर्ता के प्रदर्शन के बाद रविंद्र रैना ने मीडिया से बात करते हुए नाराज कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा, देखिए मेरा आप सबसे निवेदन है कि हम सब मिलकर बातचीत करेंगे। हम भाजपा का कार्यकर्ता हैं, ऐसी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। मैं आप सबका का सम्मान करता हूं, मैं एक-एक कर आप सबसे मिलूंगा और बात करूंगा। मैं आपकी बातें सुनूंगा, हम सब एक परिवार के सदस्य हैं। हम सब राष्ट्र निर्माण के भाव से काम करते हैं, मैं सभी से व्यक्तिगत तौर पर बात करूंगा।

ये भी पढ़ें: ‘स्त्री 2’ ने दूसरे संडे को बरपाया कहर, रचा इतिहास…कमाई में तोड़ डाले ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप