Cricket Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल, लॉर्ड्स में आमने-सामने होंगी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, इतिहास भी होगा दांव पर
Womens T20 World Cup : आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और बिना कोई मैच गंवाए फाइनल तक का सफर तय किया है।

हालांकि, फाइनल मुकाबलों के इतिहास पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा इंग्लैंड पर भारी रहा है। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दोनों टीमें इससे पहले तीन बार भिड़ चुकी हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की है।

चौथी बार फाइनल में भिड़ंत

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले 2012 के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। इसके बाद 2014 और फिर 2018 के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को मात देकर खिताब जीता। ऐसे में लगातार चौथी बार फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत होने जा रही है और इंग्लैंड के सामने पुराने रिकॉर्ड को बदलने की चुनौती होगी।

अगर टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के कुल मुकाबलों की बात करें तो अब तक सात मैच खेले जा चुके हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने चार मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को दो जीत मिली हैं। एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था।

इंग्लैंड को घरेलू मैदान का फायदा

हालांकि आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में दिखाई देते हैं, लेकिन इंग्लैंड को घरेलू मैदान का फायदा मिल सकता है। इंग्लैंड ने अपने देश में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के सभी 11 मुकाबले जीते हैं और अब तक उसे घरेलू सरजमीं पर हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाला यह फाइनल सिर्फ ट्रॉफी की लड़ाई नहीं होगा, बल्कि इंग्लैंड के लिए पुराने रिकॉर्ड बदलने और ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी बादशाहत बरकरार रखने की भी बड़ी परीक्षा होगी।

ये भी पढ़ें- ईरान में ट्रंप को लेकर भड़की भीड़, अंतिम संस्कार में खुलेआम दी गई जान से मारने की धमकी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

शाहीन अफरीदी की हरकतों पर भड़के डेविड वॉर्नर, बोले- ‘ये सब नहीं…’
Pakistan Cricket League : भारतीय क्रिकेट लीग की तारीफों के बीच, पाकिस्तानी क्रिकेट लीग (PSL) का 11वां सीजन फिर से चर्चा में आया, लेकिन इस बार कुछ अलग वजह से. हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील बातचीत में व्यस्त थे, जिससे डेविड वॉर्नर नाराज हो गए.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब वॉर्नर मीडिया से बात कर रहे थे, उसी समय अन्य कप्तान आपस में बातचीत कर रहे थे. इस पर वॉर्नर भड़क गए और उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा-“क्या दिक्कत है जेंटलमैन? माफ कीजिए, लेकिन लगता है हमारे बीच कुछ स्कूली बच्चे बैठे हैं.”

कराची किंग्स की कप्तानी संभालेंगे वॉर्नर

बता दें कि डेविड वॉर्नर ने PSL में 2025 में डेब्यू किया था. उस समय उन्होंने 11 मैचों में 368 रन बनाए और उनकी टीम तीसरे स्थान पर रही. इस साल भी वॉर्नर कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे. पाकिस्तानी क्रिकेट लीग की शुरुआत 2016 में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी. यह आईपीएल की तरह ही पेशेवर टी20 लीग है और इसका आयोजन पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा किया जाता है. 2016 के बाद से यह लीग हर साल आयोजित होती है.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Alert : कल से 4 दिन के लिए बैंक बंद, डिटेल में पढ़ें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

पाकिस्तान के 14 दिग्गज पूर्व क्रिकेटर्स ने सरकार को लिखी चिट्ठी, इमरान खान की लिए की ये अपील
Imran Khan Health : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर उनके समर्थकों में भारी आक्रोश है. रिहाई की मांग को लेकर समर्थकों द्वारा जगह-जगह पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं. वहीं अब पूर्व पीएम की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 14 दिग्गज पूर्व क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान सरकार को चिट्ठी लिखकर इमरान खान के लिए ‘तत्काल चिकित्सा सहायता’ की अपील की है.

भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद पूर्व पीएम

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं. 73 वर्षीय इमरान खान के दाहिनी आंख की रोशनी लगभग 85 प्रतिशत खत्म हो चुकी है. इसी सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट ने 16 फरवरी से पहले विस्तृत चिकित्सा जांच का आदेश दिया था, लेकिन उन्हें अस्पताल में ना भेजकर, डॉक्टरों को अडियाला जेल में भेजा गया.

इमरान के गिरते स्वास्थय पर जताई चिंता

इसी सिलसिले में पाकिस्तान सरकार को पूर्व क्रिकेटरों द्वारा चिट्ठी लिखा गया है जिसमें कहा गया है कि पूर्व कप्तान इमरान खान की आंखों की रोशनी में तेजी से गिरावट की खबरों से हम चिंतित है. पिछले ढाई साल से उनकी खराब सेहत की खबर हमें परेशान कर रही है. हम चाहते हैं कि उनके साथ बुनियादी मानवीय सम्मान रखा जाए और इंसानियत बरती जाए.

पूर्व पद की दी गई नसीहत

चिट्ठी में इमरान खान के पूर्व पद की नसीहत देकर उन्हें सम्मानीत व्यक्ति की तरह व्यवहार करने की अपील की गई है. लिखा है कि, हमारा मानना है कि इमरान खान जैसे कद के व्यक्ति के साथ एक पूर्व राष्ट्रीय नेता और वैश्विक खेल हस्ती के रूप में उचित गरिमा और बुनियादी मानवीय सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना चाहिए. हम पाकिस्तान सरकार से विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि वह यह सुनिश्चित करे कि इमरान खान को निम्नलिखित सुविधाएं मिलें.

क्रिकेटरों की प्रमुख मांगें

उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए उनकी पसंद के योग्य विशेषज्ञों द्वारा तत्काल, पर्याप्त और निरंतर चिकित्सा देखभाल.

अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मानवीय और गरिमापूर्ण हिरासत की स्थिति, जिसमें करीबी परिवार के सदस्यों द्वारा नियमित मुलाकातें शामिल हैं.

बिना किसी अनावश्यक देरी या बाधा के कानूनी प्रक्रियाओं तक निष्पक्ष और पारदर्शी पहुंच.

क्रिकेट हमेशा से देशों के बीच एक सेतु रहा है। मैदान पर हमारा साझा इतिहास हमें याद दिलाता है कि स्टंप गिरने के साथ ही प्रतिद्वंद्विता समाप्त हो जाती है और सम्मान कायम रहता है. इमरान खान ने अपने पूरे करियर में इसी भावना को मूर्त रूप दिया.

हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे शालीनता और न्याय के सिद्धांतों का पालन करके इस भावना का सम्मान करें.

यह अपील खेल भावना और मानवता की भावना से की जा रही है, किसी भी कानूनी कार्रवाई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना.

चिट्ठी में इन 14 दिग्गजों के हस्ताक्षर

बता दें कि इस संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में माइकल एथर्टन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रेयरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, सुनील गावस्कर, डेविड गोवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, कपिल देव, स्टीफन वॉ और जॉन राइट सरीखे दिग्गज शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- गुजरात में 30 से अधिक स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड टीमें एक्टिव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

‘चुल्लूभर पानी में डूब मरो’ एशिया कप में भारत-पाक क्रिकेट मैच को लेकर बीजेपी पर भड़के ओवैसी
फटाफट पढ़ें

ओवैसी ने बीजेपी पर सवाल उठाया

उन्होंने मैच से इनकार की हिम्मत पूछी है

पहलगाम हमले को लेकर सवाल किया

मोदी से नागरिकों की कीमत पूछी गई

पीड़ितों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया

Asaduddin Owaisi on India Pakistan Match : हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा असम के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सभी बीजेपी नेताओं से सवाल है कि आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने से इनकार करने की हिम्मत नहीं है क्या ?

ओवैसी ने पहलगाम हमले पर उठाया बड़ा सवाल

असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर, जिसमें 26 नागरिकों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी गई, इस पर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि अगर तुम्हारी बेटी मर जाती तो क्या तब भी तुम पाकिस्तान के साथ मैच खेलते. आज मैच होगा तो कितने पैसे आएंगे 600-700 करोड़, अब ये बीजेपी के नेताओं को बोलना है उन्हें इस पर सवाल उठाना चाहिए. ओवैसी ने आगे कहा कि देशभक्ति की बात करने वालों चुल्लू भर पानी में डूब मरो. तुम 700-800 करोड़ या चलो मान लिया 2000 करोड़ रुपये के लिए ये सब करोगे.

#WATCH | Hyderabad, Telangana: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "… My question to the Chief Minister of Assam, the Chief Minister of Uttar Pradesh, and all of them is that you don't have the power to refuse to play a cricket match against Pakistan which asked for the religion… pic.twitter.com/AqGlX2eRqE
— ANI (@ANI) September 13, 2025

ओवैसी का प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री से पूछना चाहते हैं कि आपने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं हो सकते तो बीसीसीआई को एक क्रिकेट मैच से कितना पैसा मिलेगा, 2000 करोड़ रुपये, 3000 करोड़ रुपये? क्या हमारे 26 नागरिकों के जीवन की कीमत पैसे से ज्यादा है? यही बात बीजेपी को बतानी चाहिए.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम कल भी उन 26 नागरिकों के साथ खड़े थे, हम आज भी उनके साथ हैं और हम कल भी उनके साथ खड़े रहेंगे.

यह भी पढ़ें : पंजाब बाढ़ अपडेट: 55 मौतें, 3.88 लाख लोग प्रभावित, NDRF और सेना राहत कार्यों में जुटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

सीएम नीतीश कुमार ने किया हीरो एशिया कप 2025 के शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का भव्य अनावरण
फटाफट पढ़ें

मुख्यमंत्री ने शुभंकर और ट्रॉफी का अनावरण किया

एशिया कप पहली बार बिहार में आयोजित होगा

‘चांद’ मेजर ध्यानचंद और बाघ का प्रतीक है

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद थे

ट्रॉफी गौरव यात्रा कई राज्यों से गुजरेगी

Hero Asia Cup 2025 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आज हीरो एशिया कप 2025 के आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया. यह प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा. मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग से ट्रॉफी गौरव यात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

कला और संस्कृति को भी मिलेगा नया आयाम

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हीरो एशिया कप- 2025 का आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है. यह न केवल राज्य की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल आयोजन की क्षमता को प्रदर्शित करेगा बल्कि पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी बिहार की वैश्विक छवि को और सुदृढ़ करेगा. राजगीर खेल परिसर में विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम बनाया गया है. राजगीर के इस खेल परिसर में राज्य सरकार ने कई प्रकार के खेलों के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता आयोजन हेतु विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की हैं. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशों के खिलाड़ियों को मैं बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.

चांद साहस स्फूर्ति और कौशल का प्रतीक

ध्यान देने योग्य है कि हीरो एशिया कप 2025 का आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ साहस, स्फूर्ति और कौशल से परिपूर्ण भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ का प्रतीक है. इसका लाल लबादा शक्ति और उत्साह को दर्शाता है, जबकि जादूगर की टोपी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की असाधारण प्रतिभा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है. ‘चांद’ का नाम मेजर ध्यानचंद से प्रेरित है, जिन्होंने चांदनी रातों में अभ्यास कर हॉकी में इतिहास रचा. यह शुभंकर बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गौरवशाली बाघ से भी प्रेरणा लेता है, जो शक्ति, चपलता और आत्मविश्वास का प्रतीक है.

टोपी में छिपी है खेल की जादुई कला

हॉकी स्टिक थामे और लक्ष्य पर केंद्रित ‘चांद’ अनुशासन, समर्पण और जीत के जुनून को दर्शाता है. इसकी टोपी खेल की जादुई कला और बाघ का रूप साहस व निर्भीकता का प्रतीक है. जिनके सीने पर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद के योगदान को सम्मान देता है. ‘चांद’ सिर्फ एक शुभंकर नहीं बल्कि हॉकी के जज्बे, बिहार के गौरव और खेल की भावना का प्रबल प्रतीक है. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त (राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती) को शुरू होगा, जो हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

हीरो एशिया कप 2025 में आठ देशों की टीमें लेंगी हिस्सा

बिहार में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी. हीरो एशिया कप का विजेता हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा. दक्षिण कोरिया ने अब तक सर्वाधिक 5 खिताब जीते हैं, जबकि भारत और पाकिस्तान तीन-तीन बार चैंपियन रह चुके हैं.

बिहार समेत कई राज्यों से होकर गुजरेगी ट्रॉफी यात्रा

हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू होने वाली ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के साथ-साथ चेन्नई, चंडीगढ़ (पंजाब, हरियाणा), दिल्ली, ओडिशा, असम और झारखंड राज्यों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि जगाना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और इस ऐतिहासिक आयोजन में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है.

खेल क्षेत्र में बिहार तेजी से कर रहा प्रगति

हॉकी इंडिया के गोलकीपर पी०आर० सृजेश ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि बिहार के लोगों का हॉकी के प्रति गहरा लगाव है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खेल के क्षेत्र में भी बिहार काफी प्रगति कर रहा है. बिहार में बेहतर ढंग से आयोजित की गयी खेल प्रतियोगिताओं की देश-विदेश में चर्चा हो रही है. राजगीर में बना खेल स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है. खेल स्टेडियम के पास ही खिलाड़ियों के लिये बने हॉस्टल में सारी सुविधायें हैं, जिससे खिलाड़ियों को काफी सुविधा होती है. बिहार आकर काफी अच्छा लग रहा है.

मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया की ओर से मोमेंटो भेंट

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया की तरफ से मोमेंटो तथा इंडियन हॉकी टीम के गोलकीपर पी०आर० सृजेश ने हीरो एशिया कप- 2025 के शुभंकर का प्रतीक चिह्न भेंट किया. इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाले हीरो एशिया कप- 2025 से संबंधित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गयी.

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री मौजूद रहे

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन तथा खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह सहित खेल विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं ओलंपिक खिलाड़ी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा पुलिस के 13 जवानों को किया जाएगा सम्मानित, फेज वन प्रभारी अमित कुमार को भी मिलेगा सम्मान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में यह कमाल करने वाले पहले गेंदबाज
Yuzvendra Chahal Hat Trick : आईपीएल 2025 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इतिहास रचा। युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर में न केवल हैट्रिक ली बल्कि इस ओवर में उन्होंने 4 विकेट लिए। हालांकि इस मुकाबले में चहल अपना स्पेल पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने केवल तीन ओवर की गेंदबाजी की।

आईपीएल 2025 में चेन्नई के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। बुधवार को चेपॉक में चेन्नई की टीम 190 रन बनाकर आउट हो गई। इस मुकाबले में चहल ने अपने करियर की दूसरी हैट्रिक ली और इतिहास रच दिया।

चार विकेट लेने का यह कमाल दूसरी बार किया

युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर में हैट्रिक सहित कुल चार विकेट लिए। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में एक ओवर में चार विकेट लेने का यह कमाल दूसरी बार किया। इससे पहले यह कारनामा अमित मिश्रा और आंद्रे रसेल कर चुके हैं।

11 रन बनाकर नेहल वढेरा के हाथों कैच हो गए

19वें ओवर में युजवेंद्र चहल का पहला शिकार धोनी बने जो चार गेंद में 11 रन बनाकर नेहल वढेरा के हाथों कैच हो गए। धोनी को चहल ने चौथी बार आउट किया है। युजवेंद्र चहल ने पहले एमएस धोनी को वढेरा के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने अपने हैट्रिक का पहला शिकार 18.4 गेंद में दीपक हुडा को बनाया। चहल की हैट्रिक का दूसरा शिकार बने अंशुल कंबोज। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने नूर अहमद को आउट किया।

तीन ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए

युजवेंद्र चहल ने तीन ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए। साथ ही वह आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले चेन्नई के खिलाफ किसी भी गेंदबाज ने यह कमाल नहीं किया था।

चहल की यह दूसरी आईपीएल हैट्रिक है

बता दें कि युजवेंद्र चहल की यह दूसरी आईपीएल हैट्रिक है। साथ ही उन्होंने युवराज सिंह की बराबरी कर ली। चहल ने अपनी पहली हैट्रिक साल 2022 में राजस्थान की तरफ से खेलते हुए केकेआर के खिलाफ लिया था। उस मैच में उन्होंने पांच विकेट लिए थे।

सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में सर्वाधिक चार विकेट लेने के मामले में सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चहल अब आईपीएल में सबसे अधिक नौ बार चार विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने नरेन को पीछे छोड़ा जो आठ बार चार विकेट हॉल में ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी के परिवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जेल में जहर खिलाकर मारने की जांच की मांग खारिज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

प्लेऑफ की रेस में गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स की साख दांव पर
RR vs GT IPL 2025 : IPL 2025 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां सभी टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पूरा दमखम लगा रही हैं। आज (28 अप्रैल, 2025) जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। गुजरात की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेगी, जबकि राजस्थान के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने का होगा।

हेड टू हेड: गुजरात टाइटंस का दबदबा

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से गुजरात टाइटंस ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान रॉयल्स केवल एक बार ही जीत दर्ज कर पाई है। इस सीजन में भी गुजरात ने राजस्थान को 58 रनों से हराया था, जिसमें साई सुदर्शन ने 82 रनों की शानदार पारी खेली थी।

गुजरात टाइटंस: प्लेऑफ के नजदीक

गुजरात टाइटंस इस समय प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम ने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं और सिर्फ 2 हारे हैं। 12 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट +1.104 है, जो उसे प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में बनाए हुए है। गुजरात ने 2022 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया था और इस सीजन में भी वह खिताबी दावेदार मानी जा रही है।

राजस्थान रॉयल्स: लगातार असफलताओं से जूझ रही टीम

दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीज़न निराशाजनक रहा है। टीम ने अब तक 9 मैचों में केवल 2 में जीत दर्ज की है और 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। माइनस 0.625 नेट रन रेट के साथ राजस्थान 4 अंकों पर है और प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर काबिज़ है। प्लेऑफ की उम्मीदें अब लगभग खत्म हो चुकी हैं। गौरतलब है कि राजस्थान ने 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब जीता था।

आज का मुकाबला गुजरात के लिए प्लेऑफ की स्थिति मजबूत करने और राजस्थान के लिए आत्मसम्मान बचाने का होगा। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए खास मायने रखता है।

यह भी पढ़ें : OnePlus 13s भारत में जल्द होगा लॉन्च, टीजर आया सामने, मिलेगा दमदार प्रोसेसर और कॉम्पैक्ट डिजाइन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई का विजयरथ रोकना आसान नहीं, लखनऊ से मुकाबला, देखें आंकड़े और पिच रिपोर्ट
MI vs LSG: आईपीएल 2025 का 45वां मुकाबला वानखेड़ स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हो रहा है। विजयरथ पर सवार मुंबई की टीम को घर में हराना लखनऊ के लिए आसान नहीं होगा। होमग्राउंड वानखेड़े में इस सीजन मुंबई का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस सीजन यहां खेले गए 4 मुकाबलों में 3 में मुंबई को जीत मिली है। घर पर मुंबई केवल एक मुकाबला हारी है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो 9 मैच में 10 अंक के साथ चौथे पायदान पर है जबकि लखनऊ की टीम इतने ही अंकों के साथ छठे पायदान पर है।

शानदार फॉर्म में मुंबई की टीम

मुंबई इंडियंस पिछले 3 मुकाबलों से अलग ही लेवल की क्रिकेट खेल रही है। रोहित शर्मा जबसे फॉर्म में लौटे हैं तब से इस टीम की किस्मत बदल सी गई है। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई के 3 बल्लेबाज 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। तिलक वर्मा 233, रोहित शर्मा 228 और रियान रिकल्टन 215 रन बना चुके हैं।

गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या 12 विकेट चटककर इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। 10 विकेट लेकर ट्रेंट बोल्ट दूसरे नंबर और दीपक चाहर 8 विकेट चटकाकर तीसरे नंबर पर हैं। जसप्रीत बुमराह का फॉर्म उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है वह अब तक केवल 5 विकेट चटका पाए हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि उन्होंने 7.90 की इकोनॉमी से ही रन दिए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी मुख्य रूप से उनके तीन विदेशी बल्लेबाजों एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श और निकोलस पूरन पर निर्भर है।  लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले दो मैच में पहले बल्लेबाजी करने के दौरान ही आयुष बदोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा। इसका मतलब था कि मयंक यादव बेंच पर ही बैठे रहे। वहीं कप्तान रिषभ पंत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है। हालांकि इस सीजन स्पिनर्स को यहां काफी मदद मिली है। 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह मुकाबला दिन में खेला जाएगा, ऐसे में एक बार यहां पर स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है। इस मैदान पर पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 176/5 का स्कोर बनाया था, जिसे मुंबई ने मात्र 15.1 ओवर में बेहद आसानी से हासिल कर लिया था। ऐसे में इस पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है।

हेड टू हेड

हेड टू हेड की बात करें तो लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमें 7 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें 6 बार बाजी लखनऊ के पक्ष में रहा है और केवल 1 मुकाबला मुंबई के पक्ष में रहा है। पिछला 5 मुकाबला लखनऊ के नाम रहा है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर

लखनऊ सुपर जायंट्स की की संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 रनों का लक्ष्य, ब्रेसवेल-मिचेल ने खेली दमदार पारी
IND VS NZ Champions Trophy Final 2025 : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रनों का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने 101 गेंद में 63 रन बनाएं।

गौरतलब हो की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की शुरुआती पारी दमदार रही। कीवी टीम की तरफ से बैटिंग करने उतरे रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने एक छक्के और चार चौकों की मदद से 37 रन बनाएं। वहीं मिचेल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में 53 रन बनाएं।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का नहीं चला जादू

बता दें कि न्यूजीलैंड की तरफ से और किसी बल्लेबाजों का जादू नहीं चला। जिस वजह से कीवी टीम 251 रन पर ही ढेर हो गई। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग (15), केन विलियमसन (11), टॉम लेथम (14), ग्लेन फिलिप्स (34), मिचेल सैंटनर (8) रन बनाएं।

स्पीन के आगे कीवी टीम हुई धराशायी

टॉस हारने के बाद गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया शुरुआत में कुछ अच्छा कारनामा नहीं दिखा पाई। जिस वजह से विल यंग और रचिन रविंद्र ने 7.5 ओवरों में 57 रनों की पार्टनरशिप की कर ली। लेकिन स्पीन के जादूगरों के आगे कीवी टीम धराशायी हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने पहले विकेट के तौर पर विल यंग को 17 रन पर चलता किया। इसके बाद कुलदीप यादव ने रचिन रविंद्र को 37 रन पर आउट किया।

भारत की तरफ से कुलदीप (2), वरुण चक्रवर्ती (2), शमी (1), जडेजा (1) ने विकेट लिए। वहीं आज अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को बिना विकेट के ही लौटना पड़ा।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, विलियम ओरोर्के.

यह भी पढ़ें : 27 साल में कितना बदला चैंपियंस ट्रॉफी का इनाम? जानिए प्राइज मनी में बड़ा फर्क

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

करोड़ों लोगों की दुआएं नहीं जाएंगी बेकार! टीम इंडिया की जीत के लिए देश भर में किया जा रहा हवन पूजन
IND Vs NZ Champions Trophy Final : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले के साथ साथ पूरे देश में टीम इंडिया की जीत को लेकर हवन पूजन का कार्यक्रम भी तेजी से चल रहा है। देश के क्रिकेट फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं। वाराणसी में टीम इंडिया की जीत के लिए क्रिकेट फैंस ने  51 फीट लंबी हनुमान प्रतिमा के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया। सिर्फ वाराणसी ही नहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा पूरे देश में आज टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ का कार्यक्रम जारी है।

प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ में भी क्रिकेट फैंस ने अलग-अलग तरीकों से टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में भगवान से प्रार्थना की। वाराणसी के एक स्थानीय क्रिकेट फैन ने बताया, हम सब पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा है।

#WATCH | प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय ने हवन किया।#INDvsNZ pic.twitter.com/pLXWR7LHh6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025

फाइनल मुकाबले पर टिकी भारतीय क्रिकेट फैंस की निगाहें

वहीं विनोद कुमार मिश्रा नाम के एक और क्रिकेट फैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘दुबई में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत की कामना की है। हम लोगों ने हनुमान चालीसा का जाप किया है। हम चाहते हैं कि भारतीय टीम इस फाइनल में जीत हासिल करे और देश का नाम रौशन करे।’

#WATCH | कानपुर, उत्तर प्रदेश: न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत के लिए कानपुर में लोगों ने हवन किया।#INDvsNZ pic.twitter.com/kBAJwp5Lj1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025

वाराणसी के नमामि गंगे घाट पर क्रिकेट फैंस ने की आरती

वाराणसी में नमामि गंगे की टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए नमामि गंगे घाट पर विशेष आरती और प्रार्थना की। क्रिकेट प्रेमियों ने मां गंगा से प्रार्थना की कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ यह खिताबी मुकाबला जीतकर देश का मान बढ़ाए।

वाराणसी के अलावा, देशभर के कई शहरों में भी क्रिकेट फैंस द्वारा पूजा-अर्चना और हवन किए जा रहे हैं। हर कोई भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहा है और अपनी आस्था प्रकट कर रहा है। मुंबई के एक क्रिकेट फैन ने बताया कि पिछले कुछ टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने हमें नॉकआउट दौर से बाहर किया था आज हम उसका बदला लेंगे और न्यूजीलैंड को हराएंगे।

वहीं हरियाणा के पंचकूला में भारत की जीत की कामना करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थकों ने हवन किया।

#WATCH | ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल | पंचकूला, हरियाणा: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में भारत की जीत की कामना करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थकों ने हवन किया।  #iccchampionstrophy2025 pic.twitter.com/XxeGZNTPL7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025

उत्तराखंड के हरिद्वार में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत के लिए संतों और लोगों ने पूजा-अर्चना की। वहीं जम्मू-कश्मीर के रियासी में न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत के लिए लोगों ने हवन किया।

यह भी पढ़ें : 27 साल में कितना बदला चैंपियंस ट्रॉफी का इनाम? जानिए प्राइज मनी में बड़ा फर्क

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप