भाजपा सरकार Articles, Hindi News (हिंदी न्यूज) Articles - Hindi Khabar

बॉर्डर बंद होने से केंद्र सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, इसका सीधा नुकसान पंजाब को हो रहा है: सांसद मीत हेयर
Chandigarh : ‘आप’ सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि हमने हमेशा किसानों का समर्थन किया है और आगे भी करेंगे। लेकिन आज बॉर्डर बंद होने के कारण ऐसा माहौल बना हुआ है कि जो इंडस्ट्री यहां थी, वह भी पंजाब से जा रही है। इसलिए किसानों से निवेदन किया था कि आप एक तरफ का बॉर्डर खोल दें क्योंकि इससे दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। जबकि इससे सीधा नुकसान पंजाब को हो रहा है और पंजाब सरकार का भी सैकड़ों करोड़ राजस्व का नुकसान हो रहा है और इंडस्ट्री भी पंजाब से जा रही है।

उन्होंने कहा कि पहले बेरोजगारी के कारण नौजवान नशों में फंस गए थे। पिछले 20-22 सालों में पंजाब में बेरोजगारी बहुत बढ़ गई थी। सरकारी नौकरियां भी कम निकाली गई। इसके चलते उनकी ऊर्जा सही दिशा में नहीं लग पाई और वे नशों की ओर चले गए। मीत हेयर ने कहा कि आज पंजाब सरकार लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जो ड्रग तस्कर थे, वे आज या तो जेल में हैं या पंजाब छोड़कर भाग रहे हैं और जो नौजवान नशे के जाल में फंस चुके थे, उन्हें इससे बाहर निकाला जा रहा है।

पिछली सरकारों ने इंडस्ट्री पर ध्यान नहीं दिया

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इंडस्ट्री की ओर ध्यान नहीं दिया। उनके नेता व्यापार में हिस्से की मांग करते थे। इसलिए उद्योग व्यापार राज्य से बाहर चले गए। अब आम आदमी पार्टी की सरकार नौजवानों को रोजगार दे रही है और इसके लिए उद्योग को भी बढ़ावा दे रही है क्योंकि यह आज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को रोज़गार देने के लिए पंजाब में इंडस्ट्री लगना और निवेश होना जरूरी है।

पंजाब बहुत पीछे चला गया- आप’ सांसद

‘आप’ सांसद ने कहा कि आज पंजाब बहुत पीछे चला गया है। 2003 तक पंजाब देश की जीडीपी में सबसे अधिक योगदान देने वाले राज्यों में से एक था, जबकि आज हम 19वें नंबर पर चले गए हैं। इसका स्पष्ट मतलब यह है कि हमारी अर्थव्यवस्था गलत दिशा में जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था तभी मजबूत होगी जब यहां नई इंडस्ट्री आएगी और लोगों को रोजगार मिलेगा।

मैं खुद किसान परिवार से हूं- मीत हेयर

मीत हेयर ने कहा कि मैं खुद किसान परिवार से हूं, इसलिए हमने हमेशा उनका समर्थन किया है। इसलिए मेरी किसान भाइयों से अपील है कि हम धरना-प्रदर्शन वहां करें, जहां केंद्र सरकार को नुकसान हो। यहां का बॉर्डर बंद करके सिर्फ पंजाब को ही नुकसान होगा। इससे केंद्र सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा जबकि यह सारा मसला केंद्र से संबंधित है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों ने एक- दूसरे को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

डॉ. बलबीर सिंह ने किसानों से केंद्र सरकार पर प्रभाव डालने के लिए विरोध प्रदर्शन को दिल्ली स्थानांतरित करने का आग्रह किया
Chandigarh : आम आदमी पार्टी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज प्रदर्शनकारी किसानों से अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने और अपने विरोध प्रदर्शन को उन जगहों पर स्थानांतरित करने की अपील की, जहां से केंद्र सरकार पर इसका असर पड़े। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जारी हाईवे बंद होने से पंजाब की अर्थव्यवस्था और उद्योगों को भारी नुकसान हो रहा है, जबकि किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए जिम्मेदार भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।

हम भी किसान के बेटे हैं

अपने एक्स अकाउंट पर आप नेता ने कहा, “हम भी किसान के बेटे हैं। हमारी पार्टी और नेता हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे हैं। हमने केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। पंजाब और पंजाबियों के हितों को नुकसान पहुंचाना कभी भी किसानों के विरोध का मकसद नहीं था। यही कारण है कि सड़क अवरोध हटाए गए हैं। हम केंद्र सरकार से न्याय पाने के लिए किसानों का समर्थन करेंगे। हमें पंजाब की अर्थव्यवस्था को बचाना और पुनर्जीवित करना है। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ अवरुद्ध होगा है तो निवेश कौन करेगा! उन्होंने कहा कि विपक्षी दल खासकर कांग्रेस इस मामले पर घड़ियाली आंसू बहा रही है।

उद्योग पंजाब छोड़ रहे हैं

मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर ने कहा कि मौजूदा समय में हाईवे बंद होने के कारण उद्योग पंजाब छोड़ रहे हैं जिससे राज्य को राजस्व की बहुत हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि उद्योग कच्चे माल का परिवहन या तैयार माल का निर्यात करने में असमर्थ हैं, जिससे व्यवसाय संचालन में व्यवधान पैदा हो रहा है। एनआरआई और पर्यटक को भी अवरुद्ध मार्गों के कारण आने-जाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि अपने राज्य की राजधानी की यात्रा करने के लिए भी आम नागरिक संघर्ष कर रहे हैं।

मंत्री ने पिछली सरकारों की आलोचना की

डॉ. बलबीर ने पंजाब की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में विफलता के लिए पिछली सरकारों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब को कर्ज में डूबाकर छोड़ दिया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आंदोलन के दौरान किसानों की दुर्दशा की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और उनके वर्तमान विरोध को पाखंड और अवसरवाद करार दिया। उन्होंने सवाल किया कि ये कांग्रेस नेता तब कहां थे जब किसानों के खिलाफ गोलियां, आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया जा रहा था?

पंजाब सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी पर निर्णायक कार्रवाई की

आप सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हम पंजाब की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और हमारे युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। पंजाब सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है, विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए लोगों को चिकित्सा देखभाल की पेशकश की है और नशे की लत में फंसे युवाओं का पुनर्वास किया है।” उन्होंने कहा कि आप सरकार उद्योग और निवेश को प्रोत्साहित करने वाला माहौल बनाने और पंजाब के लोगों के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एकजुट हो किसान

डॉ. बलबीर ने किसानों से एकजुट होने का भी आग्रह किया जैसा उन्होंने विरोध के पहले चरण के दौरान किया था, जिसमें मजदूरों, कर्मचारियों और व्यापारियों की भागीदारी देखी गई थी। उन्होंने कहा, “हम तब भी आपके साथ खड़े थे और हम अब भी आपके साथ खड़े रहेंगे। लेकिन विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार के खिलाफ होना चाहिए। पंजाब की सीमाओं को बंद करने से केवल हमारे राज्य को नुकसान हुआ है, जबकि भाजपा सरकार अप्रभावित रही।”

डॉ. बलबीर सिंह ने किसानों से किया आग्रह

डॉ. बलबीर सिंह ने किसानों से पंजाब की अर्थव्यवस्था और निवासियों की खातिर सीमा के एक तरफ को खोलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “आइए हम दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करें और एमएसपी के लिए मिलकर लड़ें। मौजूदा स्थिति के कारण पंजाब के लोग, उद्योग और एनआरआई सभी पीड़ित हैं। लोगों के धैर्य की काफी परीक्षा हो चुकी है। अब अच्छी रणनीति और जिम्मेदारी से काम करने का समय है।

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 76,000 के पार, Zomato और Infosys में जबरदस्त उछाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Congress : चीन के अतिक्रमण को रोकने में विफल रही सरकार : शशि थरूर
Congress : शशि थरूर ने पीएम मोदी और उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। थरूर ने पीएम मोदी पर हर चुनावी वर्ष में राजनीतिक एजेंडा बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार चीन के अतिक्रमण से देश की सीमाओं को बचाने में विफल रही है। तिरुवनंतपुर के सांसद ने ये आरोप कल अयोध्या में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर लगाए हैं।

शशि थरूर ने क्या कहा?

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव विकास के नाम पर और 2019 का चुनाव राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर लड़ा था। लेकिन, नोटबंदी के कारण जनता को हुई दिक्कतों के बाद अब वह विकास की बात नहीं कर सकते हैं और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठा सकते हैं, क्योंकि सरकार चीन द्वारा कब्जाए गए इलाके को वापस लेने में विफल रही है।

क्या आपको उन गतिवधियों से कोई फायदा हुआ?

कांग्रेस (Congress) की कार्यकारिणी के सदस्य ने आगे कहा कि कल पीएम अयोध्या में समारोह का उद्घाटन करेंगे। फिर, फरवरी में अबू धाबी मंदिर का उद्घाटन करेंगे और फिर चुनावों की घोषणा हो जाएगी। मेरा यही मानना है और मैं पहले भी कह चुका हूं। थरूर ने कहा कि कांग्रेस की योजना जनता को नौकरियों की कमी, महंगाई जैसी समस्याओं के बारे में बताने की है। पार्टी लोगों से पूछेगी कि क्या आपको उन गतिविधियों से कोई फायदा हुआ, जिसका केंद्र सरकार दावा कर रही है। उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के न्योते को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अस्वीकार किए जाने के सवाल का भी जवाब दिया।उन्होंने कहा कि पार्टी को लगता है कि यह एक राजनीतिक कार्यक्रम है। कांग्रेस ने हमेशा सभी लोगों की धार्मिक आस्थाओं के प्रति सम्मान दिखाया है। हममें से प्रत्येक की अपनी धार्मिक मान्यताए हैं।

यह भी पढ़ें – Tamil Nadu : देश को हिंदू राष्ट्रवाद नहीं, द्रविड़-तमिल मॉडल की जरूरत : द्रमुक

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Tamil Nadu : देश को हिंदू राष्ट्रवाद नहीं, द्रविड़-तमिल मॉडल की जरूरत : द्रमुक
Tamil Nadu : द्रमुक सांसद ए. राजा ने दावा किया कि सीएम एमके स्टालिन द्रविड़ मॉडल के लिए काम कर रहे हैं। ए. राजा ने कहा कि इस मॉडल की पूरे देश को जरूरत है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज वे हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं। पहले हिंदू धर्म के नाम पर कोई राष्ट्र नहीं था। पाकिस्तान भारत से इसलिए अलग हो गया क्योंकि सावरकर ने कहा था कि यह एक हिंदू राष्ट्र है। इसलिए, जिन्ना ने भी कहा कि वे एक अलग इस्लामिक राष्ट्र चाहते हैं और फिर भारत से अलग हो गए। धर्म कभी राष्ट्रीयता नहीं बन सकता, लेकिन भाषा राष्ट्रीयता बन सकती है।

हम हिंदू राष्ट्रवाद नहीं चाहते हैं

ए. राजा ने आगे कहा कि हम जाति के नाम पर बंटे हुए हैं और आप धर्म के नाम पर। हम एक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हम कानून के अनुसार धर्म के नाम पर एकजुट होना चाहते हैं। लेकिन, हम हिंदू नहीं बनना चाहते, जैसा कि आप कहते हैं। हम हिंदू राष्ट्रवाद नहीं चाहते हैं। हमें द्रविड़ राष्ट्रवाद और तमिल राष्ट्रवाद की जरूरत है।

कनिमोझी ने क्या कहा?

कार्यक्रम में द्रमुक सांसद कनिमोझी ने कहा कि हमें उनसे सवाल नहीं करने चाहिए? अगर हम सवाल करते हैं, तो वे हमारे पास आईसीई भेजते हैं। आईसीई का मतलब है – इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी। सवाल पूछेंगे तो ये तीनों आपके पास आ जाएंगे। लेकिन, हम डरने वाले नहीं है। हम आपका और आपकी विचारधारा का विरोध करेंगे। हम बहुत जल्द निश्चित रूप से केंद्र सरकार को बदलेंगे।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

द्रमुक नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से तमिलनाडु (Tamil Nadu) को स्वायत्तता देने का अनुरोध किया था। साथ ही चेतावनी भी दी थी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो द्रमुक अलग तमिलनाडु राष्ट्र की मांग करने के लिए मजबूर होगी।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir: CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के साथ देखी रामलीला, बोले- रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर हम दिल्ली में चला रहे सरकार

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Tourism in India : अपने प्रियजनों के साथ देश में ही मनाएं छुट्टियां : पीएम मोदी
Tourism in India : पीएम मोदी ने देश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के अपने आह्वान को एक बार फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि अगर आप छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, तो अपनी मातृभूमि में पर्यटन स्थलों को देखें और अपने प्रियजनों के साथ इन स्थानों पर जाने पर विचार करें।

9 गंभीर प्रतिज्ञा लेने का भी आग्रह किया

गुजरात में खोडलधाम ट्रस्ट कैंसर हॉस्पिटल के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से देश में पर्यटन (Tourism in India) को बढ़ावा देने सहित 9 गंभीर प्रतिज्ञा लेने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आप जो भी कर सकते हैं वह करें। पीएम मोदी ने इस दौरान देशवासियों से पानी की एक-एक बूंद बचाने और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया।

प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करें

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि मैं अपने सभी देशवासियों से भी आग्रह करूंगा कि वे अपने गांवों, इलाकों और शहरों को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का प्रयास करें। वोकल फॉर लोकल के बारे बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा दें और किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के आहार में बाजरा जैसे खाद्य पदार्थों और मोटो अनाजों को भी शामिल करें।

‘वेड इन इंडिया’ पर दिया जोर

पीएम मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर ‘वेड इन इंडिया’ पर जोर देते हुए कहा कि क्या विदेश में शादियां आयोजित करना जरूरी है? क्या हम अपने देश में ऐसे समारोह आयोजित नहीं कर सकते? यह हमारा पैसा है। उन्होंने कहा कि जब हम दूसरे देश में शादियां आयोजित करते हैं तो भारत का पैसा विदेशी खजाने को भरता है।

यह भी पढ़ें – Chhattisgarh : पक्ष-विपक्ष में सामंजस्य रहना चाहिए, तभी लोकतंत्र फलेगा-फूलेगा : उपराष्ट्रपति धनखड़

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Manipur : कुछ लोग राज्य को विभाजित करने की कर रहे कोशिश : बीरेन सिंह
Manipur : मणिपुर आज अपना 52वां राज्य दिवस मना रहा है। मणिपुर ने सन् 1972 में राज्य का दर्जा प्राप्त किया था। पूर्वोत्तर राज्य में मैतेई और कुकी के बीच जातीय हिंसा की वजह से जारी तनाव के बीच राज्य दिवस मनाया जा रहा है। राज्य दिवस समारोह को लेकर सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि भले ही हमें 1972 में ही राज्य का दर्जा दिया गया था। लेकिन, मैं उन तत्वों की वजह से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं जो राज्य को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं।

सीएम बीरेन सिंह ने क्या कहा?

सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि मेरा सभी सुरक्षा बलों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस विशेष मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान केंद्रित करें और निर्दोष लोगों के जीवन की रक्षा करें। इसके अलावा, राष्ट्र के साथ-साथ राज्य की क्षेत्रीय अखंडता को बरकरार रखें।

पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को दी बधाई

मणिपुर स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। मणिपुर (Manipur) ने भारत की प्रगति में एक मजबूत योगदान दिया है। हमें राज्य की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व है। मैं मणिपुर के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं। वहीं पीएम ने त्रिपुरा और मेघायल के लोगों को भी बधाई दी।

त्रिपुरा के लोगों की समृद्धि की कामना करता हूं

पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कामना की कि यह दिन राज्य के अद्वितीय इतिहास और समृद्ध विरासत का जश्न मनाए। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लोगों की समृद्धि और सद्भाव की कामना करता हूं। एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि मेघालय के लोगों को राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें – Jamshedpur: अयोध्या के तर्ज पर लकड़ी और थर्माकोल से बना राम मंदिर

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Assam : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शंकरदेव के जन्मस्थान पर न जाएं राहुल गांधी : सीएम सरमा
Assam : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उद्धाटन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राम नगरी को सजा लिया गया है। ऐसे में, 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं, असम (Assam) के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साह से भरे हुए हैं। उन्होंने राज्य में कल मीट और शराब बेचने पर रोक लगा दी है। सीएम सरमा ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शंकरदेव के जन्मस्थान पर न जाएं राहुल गांधी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा?

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह भारतीय सभ्यता की जीत है। मैं असम के लोगों की ओर से पीएम मोदी को बधाई देता हूं। कल शाम 4 बजे तक मीट, मछली की दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। कल शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। असम में कल ड्राई डे रहेगा। रेस्तरां भी इस दिशा का पालन करेंगे। कोई भी रेस्तरां दोपहर 2 बजे तक मांसाहारी भोजन नहीं परोसेगा। जबकि, मांस या मछली की दुकानें शाम 4 बजे से पहले नहीं खुल सकती हैं। हालांकि, शाम 4 बजे के बाद, वे अपना व्यवसाय कर सकते हैं।

सीएम सरमा ने राहुल गांधी से की अपील

इतना ही नहीं, सीएम सरमा ने राहुल गांधी से अपील की कि वह कल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद बटद्रव्य सत्र आएं। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थान कल पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे। मैं निजी शिक्षण संस्थानों से भी कल बंद रहने की अपील करता हूं। विधायकों सहित असम के लोगों ने मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों सहित कई धार्मिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया है।

यह भी पढ़ें – Ind Vs Eng: ‘भारत के पास विराटबॉल है’, बेजबॉल का मुकाबला करने के लिए विराट का नाम लेते हुए बोलें पूर्व क्रिकेटर

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

INDIA Alliance : सीट बंटवारे पर देरी गठबंधन के लिए खतरा : फारूक अब्दुल्ला
INDIA Alliance : नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर सीट बंटवारे पर जल्द सहमति नहीं बनी तो इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के लिए खतरा है। अब्दुल्ला ने कहा कि कुछ सदस्य एक अलग समूह बनाने की कोशिश कर सकते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है और अब आम सहमति बन जानी चाहिए।

फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा?

अब्दुल्ला ने कहा कि अगर हमें देश को बचाना है तो मतभेदों को भुलाकर देश के बारे में सोचना होगा। संभव है कि कुछ लोग एक साथ आकर अलग गठबंधन बना लें, जो मुझे सबसे बड़ा खतरा लगता है। अभी भी समय है हमें सीट बंटवारे पर गंभीरता से विचार कर आम सहमति बनानी होगी। अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टियों को सिर्फ वहीं सीटें मांगनी चाहिए जहां उनका दबदबा है और जहां वे प्रभावी नहीं हैं वहां सीटें मांगना गलत है।

आने वाली पीढ़ी भी हमें माफ नहीं करेगी

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि खतरे में पड़ा गणतंत्र ही नहीं आने वाली पीढ़ी भी हमें माफ नहीं करेगी। हमारे सामने यह बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने अहंकार को छोड़कर एकसाथ मिलकर यह नहीं सोचते कि इस देश को कैसे बचाया जाए, तो मुझे लगता है कि यह हमारी ओर से सबसे बड़ी गलती होगी।

ममता बनर्जी पर क्या कहा?

अब्दुल्ला ने कहा कि पिछली बार तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी वाम दलों के साथ सीटें साझा करने के लिए तैयार नहीं थीं। लेकिन, इस बार उन्होंने पेशकश की है कि वाम दल वहां से चुनाव लड़ सकते हैं जहां से वह जीत सकते हैं। लोग उनके खिलाफ बयान जारी कर मतभेद बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir Inauguration: Jr NTR नहीं हो पाएंगे शामिल,अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मिला था न्योता

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Davos : महाराष्ट्र ने रिकॉर्ड निवेश किया हासिल, 3 लाख 53 हजार करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर
Davos : स्विट्जरलैंड के दावोस (Davos) में चल रहे विश्व आर्थिक परिषद में महाराष्ट्र ने 2 दिन में 3 लाख 10 हजार 850 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। अभी और 42 हजार 825 करोड़ के समझौते पर हस्ताक्षर हो रहे हैं। इस तरह 3 लाख 53 हजार 675 लाख करोड़ का रिकॉर्ड एमओयू होने की संभावना है। यह जानकारी सीएम एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया के जरिए दी। इसके साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे ने निवेशकों को धन्यवाद दिया।

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

एकनाथ शिंदे ने कहा कि वैश्विक उद्योगों और निवेशकों का राज्य में विश्वास बढ़ा है क्योंकि उद्योगों ने 1 लाख करोड़ के निवेश में रुचि दिखाई है। इन समझौतों के जरिए राज्य में बड़ी संख्या में 2 लाख रोजगार पैदा होंगे। यह एमओयू केवल कागजों पर नहीं, बल्कि इनके वास्तविक कार्यान्वयन में तेजी लाने पर हमारा ध्यान है।

महाराष्ट्र की छवि साकार हुई

मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि इस वर्ष दावोस (Davos) में पिछले वर्ष के समझौतों की तुलना में अधिक निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगीकरण, कुशल श्रमशक्ति और त्वरित निर्णय लेने वाले एक जन-उन्मुख राज्य के रूप में महाराष्ट्र की छवि यहां साकार हुई है।

कितने रोजगार पैदा होंगे?

सनद रहे कि दावोस सम्मेलन के पहले दिन यानी 16 तारीख को 6 उद्योगों के साथ 1 लाख 2 हजार करोड़ के निवेशों के समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इससे 26 हजार रोजगार पैदा होंगे। 17 जनवरी को 8 उद्योगों के साथ 2 लाख 8 हजार 850 करोड़ के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इससे 1 लाख 51 हजार 900 रोजगार पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 6 उद्योगों के साथ 42 हजार 825 करोड़ के करार होंगे और इससे 13 हजार रोजगार पैदा होंगे।

यह भी पढ़ें – Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली और UP समेत 5 राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

NAM Summit Uganda : शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे जयशंकर, कंपाला में होगा आयोजन
NAM Summit Uganda : विदेश मंत्री एस. जयशंकर 19-20 जनवरी को युगांडा के कंपाला में होने वाले ‘गुटनिरपेक्ष आंदोलन’ के 19वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। शिखर सम्मेलन से पहले मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने क्या जानकारी दी?

विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ‘युगांडा एनएएम शिखर सम्मेलन’ (NAM Summit Uganda) से पहले विदेश मंत्रियों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन 21-22 जनवरी को कंपाला में आयोजित होने वाले जी-77 तीसरे दक्षिण शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सनद रहे कि युगांडा ने 2024-27 की अवधि के लिए एनएएम की अध्यक्षता संभाली है।

विदेश राज्यमंत्री ने क्या कहा?

विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सदस्य देशों से कहा है कि पाकिस्तान, भारत के विरुद्ध झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए इस मंच का खुलेआम दुरुपयोग कर रहा है। विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि हमारा ध्यान एनएएम को सामूहिक रूप से मजबूत करने के लिए एक साथ आने पर है, लेकिन हमने पाकिस्तान द्वारा इस प्रतिष्ठित मंच के दुर्भाग्यपूर्ण, गलत एवं जबरदस्त दुरुपयोग को देखा है। क्योंकि, वह मेरे देश के विरुद्ध गलत और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करता है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भारत के आंतरिक मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप पूरी तरह अस्वीकार्य है और हम उसे पूरी तरह खारिज करते हैं।

यह स्पष्ट रूप से अफ्रीका का समय है

जी-77 और ‘एनएएम’ दोनों की अध्यक्षता कर रहे युगांडा का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा भारत की अध्यक्षता के दौरान जी-20 में अफ्रीकी यूनियन के शामिल होने के ठीक बाद एक अफ्रीकी देश द्वारा दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठनों की अगुआई करना महाद्वीप की सामूहिक ताकत को प्रतिबंबित करता है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट रूप से अफ्रीका का समय है।

यह भी पढ़ें – Ram Mandir Inauguration: भगवान राम में ऐसी आस्था, 1 करोड़ बार राम नाम लिखने का संकल्प

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar