Delhi NCR

दिल्ली वासियों पर पड़ रही है प्रदूषण की मार, बुजुर्गों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

दिल्ली में एक बार फिर से हालात बहुत ही खराब होते दिख रहे हैं। प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेना भी काफी मुश्किल हो गया। आपको बता दें जानकारी के मुताबिक ऐसा कई  सालों बाद हुआ है। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में कई इलाकों में AQI 800 के भी पार दर्ज किया गया।

दिल्ली के आईटीआई जहांगीर पुरी में शुक्रवार सुबह 11 बजे AQI 826 दर्ज हुआ। वहीं दिल्ली के नरेला इलाके में AQI 903 दर्ज किया गया। वहीं इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 628 पर पहुंच गया है। हालांकि इस समस्या से बुजर्गों  को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खबर तो ये भी केजरीवाल ने गाड़ियो में Odd Even  को लेकर कड़ा फैसला लिया है।

Related Articles

Back to top button