Delhi NCRबड़ी ख़बर

अगले पांच दिनों तक खराब रहेगी दिल्ली-NCR की हवा, बढ़ेगा प्रदूषण, जानें AQI

राजधानी दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण का स्तर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। बता दें दिल्ली में आज सुबह घने कोहरे और धूंध की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह AQI 332 होने के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। वहीं प्रदूषण के चलते लोगों के गले में खरास, आंखों में जलन व सांसों में जकड़ने जैसी समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बदलते मौसम के साथ लोगों कि सेहत से जुड़ी कई बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस सप्ताह तेजी से गिरेगा पारा

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण घरों से बेवजह बाहर निकलना सेहत के लिए काफी नुकसान दायक साबित होने वाला है। अगर शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान की बात करे तो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम देखने को मिला है। हालांकि राजधानी में आज सुबह के तापमान की बात करें तो शनिवार की सुबह सबसे सर्द देखने को मिली। बता दें मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक धुंध छाए रहने की उम्मीद है। वहीं पारा भी तेजी से लुढ़क सकता है।

Related Articles

Back to top button