छत्तीसगढ़ में खदान की खुदाई को दौरान हुआ हादासा, मलबे में फंसी कई ग्रामीण लोगों की जान

छत्तीसगढ़ के जगतदलपुर स्थित छुई खदान में खुदाई के दौरान हादसा हो गया। मलबे में 15 से ज्यादा ग्रामीण मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें ये हादसा जब हुआ जब छुई खदान में खुदाई चल रही थी। खदान की खुदाई के बाद मलबे में पांच मजदूरों की दम घुटने की वजह से मौत हो गई जिसके बाद उनके शवों को जेसीबी की मदद से निकाला गया है और भी मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जिन्हें जेसीबी की मदद से निकालने की कोशिश लगातार जारी है। जानकारी में ये भी बताया गया है कि मजदूरों में महिलाएं भी शामिल हैं। यह मामला बस्तर जिले के मालगांव पंचायत का है।
छत्तीसगढ़: बस्तर में खदान धंसने से खदान में काम कर रहे 7 लोगों की मृत्यु हुई। बचाव अभियान जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 2, 2022
CSP विकास कुमार ने बताया, "यहां पर लोग काम कर रहे थे तब यह हादसा हुआ। इन 7 में से 6 महिलाएं हैं और 1 पुरुष है। हम अभी सटीक आंकड़ा नहीं बता सकते।" pic.twitter.com/BFSPylFkUK
मलबे में दबकर अब तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 5 महिला और एक पुरुष शामिल हैं। फिलहाल हमने जो आंकड़े दिए हैं ये सूत्रों के हवाले से दिए है अभी कितने लोगों की मौत हुई है इसके आंकड़े अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। वहीं दो महिलाओं को गंभीर अवस्था में अस्पताल में पहुंचाया गया है। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है। और वहां का मुयाना कर रही है।