तेजस्वी यादव पहुंचे गोपालगंज, माता मंदिर पर टेका माथा

Tejashwi in Gopalganj
Tejashwi in Gopalganj: बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने गृह जिला गोपालगंज पहुंचे। यहां उन्होंने जिला मुख्यालय से तकरीबन 6 किलोमीटर दूर स्थित माता थावे वाली के मंदिर जाकर दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने थावे के विकास के कार्यों के लिए 75 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया। थावे के होमगार्ड मैदान से एक जनसभा को संबोधित किया।
Tejashwi in Gopalganj: विकास के मुद्दे पर ध्यान देती है हमारी सरकार
मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया, हमारी सरकार हमेशा विकास के मुद्दे पर ध्यान देती है। यहां विकास कार्यों को शुरू करने के उद्देश्य से ही शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। यह कार्य कुछ दिनों में पूर्ण हो जाएंगे। इससे थावे मंदिर की सुंदरता में इजाफा होगा। ओसामा की गिरफ्तारी पर उन्होंने इसे न्यायालय का कार्य कहकर बात नहीं की।
Tejashwi in Gopalganj: निर्णय आपका, हाथों में कलम चाहिए या तलवार
जनसभा के दौरान उन्होंने अपने सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई तंज किए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को झूठी पार्टी बताने वाले बैचेन हैं। प्रदेश सरकार अपने वादे पूरे कर रही है। हमारे द्वारा गोपालगंज के लिए तीन वादे किए गए थे। आज वह तीनों वादे पूरे कर रहे हैं। हम लोगों को झूठा कहने वाले खुद इतने बड़े झूठे हैं कि उन लोगों को झूठ बोलने के सिवा और कोई कार्य नहीं है।
Tejashwi in Gopalganj: विपक्षी पार्टी का काम हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाना
उन्होंने कहा कि लोगों को हिंदू मुस्लिम, जात-पात के नाम पर लड़ाना ही उनका काम है। महागठबंधन नौजवानों के हाथों में कलम देने का कार्य करेगी। दूसरी तरफ हमारी विरोधी पार्टी लड़ाई-झगड़ा करवाकर लोगों के हाथों में तलवार देने का कार्य कर रही है। अब आपको यह निर्णय करना है कि आपको अपने बच्चों के हाथों में और नौजवान साथियों के हाथों में कलम चाहिए या तलवार।
रिपोर्टः प्रदीप शर्मा, संवाददाता, गोपालगंज, बिहार
ये भी पढ़ें: नीतीश के बयान का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं- जेडीयू प्रवक्ता नीरज