Advertisement

भारत में Nokia X30 5G की सेल 20 फरवरी से शुरू, कीमत जानकर हो जाएगे हैरान, जानें

Nokia X30 5G

Nokia X30 5G

Share
Advertisement

Nokia X30 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। Nokia X30 5G की सेल 20 फरवरी से भारत में शुरू हो  जाएगी। कंपनी ने मंगलवार को ट्विटर पर ये जानकारी साझा की है कि देश में नए 5G स्मार्टफोन आएगा। बता दें कि नोकिया एक्स30 5जी बीते साल सितंबर में बर्लिन में IFA 2022 इवेंट के दौरान पेश किया गया था। Snapdragon 695 5G SoC पर काम करने वाले इस फोन में 8GB तक RAM दी गई है। Nokia के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया हुआ है। 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 4,200mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

भारत में इतनी होगी कीमत

HMD Global ने बीते साल सितंबर में IFA 2022 इवेंट के दौरान Nokia X30 5G को पेश किया था। यूरोप में स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 529यूरो यानी कि लगभग 42,000 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Cloudy Blue और Ice White कलर ऑप्शन में आया है। स्टोरेज के लिए यह 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। Nokia X30 5G की कीमत भारत में 48,999 रुपये होगी। इस कीमत में आपको 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिल रही है। इसे नोकिया इंडिया वेबसाइट और अमेजन से प्री-बुक किया जा सकता है।

Nokia X30 5G के स्पेसिफिकेशंस

अगर बात कि जाए स्पेसिफिकेशंस की तो Nokia X30 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी हुई है।, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस डिस्प्ले में कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है। प्रोसेसर के लिए Nokia का यह फोन Snapdragon 695 5G SoC पर काम करता है। यह फोन Android 12 पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो Nokia X30 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।

ये भी पढ़े:MP NEWS: कमलनाथ vs जीतू पटवारी के बीच जंग, किसे मिलेगी इंदौर की कुर्सी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *