Advertisement

Nokia One Plus conflict: Nokia से OPPO को पंगा लेना पड़ा भारी, इस देश में बैन होंगे OPPO और One Plus

Nokia One Plus conflict
Share
Advertisement

Nokia One Plus conflict: कई सालों से मोबाइल कंपनी OPPO का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है, लेकिन आज इसी कंपनी को जर्मनी में बहुत बड़ा कानूनी झटका लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मैनहेम रीजनल कोर्ट ने हाल ही में हुए ओप्पो और Nokia से पेटेंट विवाद को लेकर Nokia के पक्ष में फैसला सुनाया है। आपको बता दें कि Nokia ने OPPO की साथी कंपनी One plus फोन को लेकर याचिका दायर की थी।

Advertisement

Nokia से OPPO को पंगा लेना पड़ा भारी

ये केस पेटेंट उल्लंघन मामले से जुड़ा हुआ है। कोर्ट के फैसले के बाद OPPO की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नियम के अनुसार ओप्पो और वनप्लस दोनों ही जर्मनी में अपने डिवाइस नहीं बेच सकेंगे।

जानिए क्या है पूरे फसाद की जड़?

साल 2021 में फिनलैंड की स्मार्टफोन कंपनी Nokia ने Oppo के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन संबंधित केस फाइल किया था। Nokia ने चीनी कंपनी पर 2021 में चार अलग-अलग देशों में मुकदमा दायर किये थे। खबरों के मुताबिक ओप्पो के खिलाफ पेटेंट विवाद में नोकिया की यह पहली जीत है। मुकदमे में ओप्पो पर अपने Device में अवैध लाइसेंस के बिना पेटेंट Nokia की टेक्नोलॉजी का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

ओप्पो के खिलाफ पेटेंट विवाद में नोकिया की यह पहली जीत

आपको बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दायर याचिका में कंपनी ने दलील दी थी कि Oppo Nokia के स्टैंडर्ड इसेंशियल पेटेंट (SEPs)और नॉन-SEPs जैसे UI/UX और सिक्योरिटी फीचर्स को गैरकानूनी तरह से इस्तेमाल कर रही थी। कंपनी ने ये भी कहा है कि कंपनी के पास कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई और तरीका भी नहीं था।

रिपोर्ट- निशांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *