Uttar Pradesh

तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा की कार बस से टकराई, कार से ड्रग्स और सिरिंज बरामद

फटाफट पढ़ें:

  • शाहजहांपुर में फरमान रजा की कार हादसा
  • रोडवेज बस से टकराकर कार क्षतिग्रस्त
  • कार से ड्रग्स और सिरिंज की बरामदगी
  • फरमान रजा हिरासत में लेकर मेडिकल
  • पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां बरेली के इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार का एक्सीडेंट हो गया है. एक्सीडेंट के बाद पुलिस को कार से एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ, जिसमें ड्रग्स (क्रिस्टल) और एक सिरिंज बरामद हुई है. पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के बेटे को हिरासत में ले लिया है.

शाहजहांपुर में बरेली के मौलाना तौकीर रजा के बेटे की गाड़ी से पुलिस को ड्रग्स मिला, पुलिस ने तौकीर रजा के बेटे को हिरासत में ले लिया. फरमान रजा की कार का नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ था. कार एक बस के पीछे के हिस्से में घुस गई थी. इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार से नीले रंग का एक संदिग्ध बैग मिला.

पुलिस को बैग से ड्रग्स और सिरिंज मिली

वहीं, बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को ड्रग्स (क्रिस्टल) और एक सिरिंज मिली. शाहजहांपुर पुलिस ने तौकीर रजा के बेटे को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेजा. ये मामला यूपी के शाहजहांपुर में कोतवाली तिलहर क्षेत्र का है, जहां फरजान रजा की कार सीतापुर डिपो की रोडवेज बस में पीछे से टकराई.

फरमान रजा हिरासत में और संदिग्ध बैग बरामद

सूचना मिलते ही शाहजहांपुर की एसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे घटना स्थल पर पहुंचीं. पुलिस की जांच में सामने आया कि मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा की कार हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई. एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, साथ ही कार की तलाशी लेने पर पुलिस को एक नीले रंग का संदिग्ध बैग मिला.

पुलिस ने बताया कि तलाशी लेने पर बैग से क्रिस्टल (ड्रग्स) और एक सिरिंज मिली है. फरमान रजा ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ये ड्रग्स वो खुद लिया करता है. पुलिस ने तौकीर रजा के बेटे को हिरासत में लेकर उसको मेडिकल के लिए भेजा है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें – राजस्थान में बीच चौराहे पर युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने तलवार से काट सुलाया मौत की नींद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button