बड़ी ख़बरराजनीति

‘जो भारतीय मानचित्र लगाया है, उसमें…’ सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Sudhanshu Trivedi : एक तरफ कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस का अधिवेशन हो रहा है, दूसरी तरफ भाजपा आरोप लगा रही है कि कांग्रेस ने गलत नक्शा दिखाया है। इसी कड़ी में सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो भारतीय मानचित्र लगाया है, उसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और अक्साई चीन नहीं है। वे पहले भी ऐसी हरकतें कर चुके हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज हमारा देश वीर बल दिवस मना रहा है, लेकिन इस समय एक और तस्वीर सामने आई है, जो दिल को दुखाती है। भाजपा कर्नाटक ने एक ट्वीट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बेलगावी में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जो भारतीय मानचित्र लगाया है, उसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और अक्साई चीन नहीं है। वे पहले भी ऐसी हरकतें कर चुके हैं, इसलिए मैं अपना दर्द व्यक्त करना चाहता हूं। अब यह स्पष्ट हो गया है कि जो ताकतें भारत को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं, उनके साथ कांग्रेस का संबंध अब स्पष्ट हो गया है।

ये है मामला

जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है। CWC की बैठक में बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की स्थापना की बात करें तो 1924 में हुई थी। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र के शताब्दी वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। दो दिन बैठक होगी। इसके साथ ही एक तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा का आरोप है कि भारत के गलत मानचित्र को दिखाया गया है। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर और अक्साई चीन का हिस्सा नहीं दिखाया गया है। इसी पर ही भाजपा हमलावर है।

यह भी पढ़ें : तालिबान ने दी पाकिस्तान को खुलेआम चुनौती, कहा- ‘बदला जरूर लेंगे!’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button