
अक्सर चर्चाओं में रहने वाले ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के एक नेता गंजा तस्करी के कारण चर्चा का केंद्र बन गए है। चर्चा में आने का कारण है नेता जी की गिरफ्तारी। गिरफ्तारी भी इसलिए क्योकि नेता जी गांजे की तस्करी करते है। गिरफ्तार नेता जी ओपी राजभर के करीबी माने जाते है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ अपनी फोटो अपलोड करते हुए राजनीति चमकाने में लगे हुए है।
पुलिस ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक यादव को गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ में इनका सहयोगी भी जेल भेजा गया है। जिले की स्वाट टीम ने पार्टी के महासचिव को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। हालाकि पार्टी की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक यादव पर आरोप लगा है कि आजमगढ़ जनपद से गांजा लाकर अंबेडकरनगर में बेचते है। अशोक यादव के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछली गांव के रहने वाले है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव पार्टी अध्यक्ष ओपी राजभर ने अभी गत 26 जुलाई को उन्हें अपनी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था।
गत 13 अगस्त को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार से इन्हे और इनके एक सहयोगी को जिले की स्वाट टीम ने 7 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सम्मनपुर पुलिस ने अशोक यादव को जेल भेज दिया। अशोक यादव गिरफ्तारी के बाद अम्बेडकरनगर में चर्चा का केंद्र बन गया है।