Advertisement

Vishnu Deo Sai oath: विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ के नए CM, 9 मिनट में समारोह पूरा, प्रदेश में पहली बार दो डिप्टी CM

Chhattisgarh CM Oath Ceremony

Chhattisgarh CM Oath Ceremony

Share
Advertisement

Vishnu Deo Sai oath: आज सुबह मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज शाम को ही विष्णुदेव साय भी छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बने गए हैं। प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंद के समक्ष सीएम पद की शपथ लेने वाले विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बने चुके है। सीएम साय के साथ साथ अरुण साव और विजय शर्मा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

Advertisement

बीजेपी के कई दिग्गजों के बीच हुआ शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि प्रदेश की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पीएम मोदी समेत बीजपी के कई कद्दावर नेता के साथ साथ क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के नेता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने भी शिरकत की।

9 मिनट में हुआ विष्णुदेव साय का शपथ समारोहट

छत्तीसगढ़ की राजधानी में हुआ ये शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ 9 मिनट तक चला इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह स्थल में मोदी के फैंस उनकी मुखौटा पहने हुए नजर आए।

अरुण साव बने डिप्टी सीएम

विष्णुदेव साय के सीएम पद की शपथ लेने के साथ साथ प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली। अरुण साव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। अरुण साव साल 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने थे। उन्होंने लोरमी विधानसभा सीट से जीत हासिल की।

प्रदेश में दूसरे डिप्टी सीएम विजय शर्मा बने

बता दें कि प्रदेश में पहली बार 2 डिप्टी सीएम बन रहे है जहां विजय शर्मा दूसरे डिप्टी सीएम बने, वे हाल में हुए चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर को 40 हजार वोटों से हराया था। जबकि पूर्व सीएम रमन सिंह स्पीकर होंगे।

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/business/pradhan-mantri-jan-dhan-yojana-updates-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें