Kaimur: दो महाठग चला रहे प्रदेश का शासन- विजय कुमार सिन्हा

Vijay Sinha to Bihar Govt
Vijay Sinha to Bihar Govt.: विकसित भारत संकल्प यात्रा के क्रम में बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा कैमूर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो महा ठग मिलकर शासन चला रहे हैं। दोनों एक दूसरे को ठगने में लगे हैं तो प्रदेश का विकास कैसे हो सकता है।
Vijay Sinha to Bihar Govt.: ‘बिहार में बढ़ गई अराजकता’
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता बढ़ी है। पूरे बिहार में भ्रष्टाचार, अपहरण, हत्या, डकैती की घटनाएं बढ़ गई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भभुआ सर्किट हाउस में बैठक के दौरान वह बोले, बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी दोनों महा ठग हैं।
पुजारी हत्याकांड पर कही ये बात
आरोप लगाया कि बिहार में राजनीति अस्थिर हो गई है। गोपालगंज में पूर्व में हुए पुजारी हत्याकांड पर भी उन्होंने अपनी राय रखी। उन्होंने इस घटना में पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शासन के दवाब में पुलिस हत्या की घटना को प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद बता रही है।
रिपोर्टः प्रमोद कुमार, संवाददाता, कैमूर, बिहार
ये भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी का बच्चों से संवाद, राजनीति के बारे में कही ये बात…
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar