Advertisement

22 अप्रैल से यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा शुरू

Share
Advertisement

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। रजिस्ट्रेशन अभी जारी है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर योगेंद्र गंगवार के मुताबिक अब तक 12.47 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बता दें कि बिना रजिस्ट्रेशन सरकार इस यात्रा की इजाजत नहीं देती है।

Advertisement

उत्तराखंड के गढ़वाल का सबसे पश्चिमी मंदिर यमुनोत्री है। यमुनोत्री यमुना नदी का उद्गम स्थल है। यह देवी यमुना मंदिर और जानकी चट्टी के पवित्र तापीय झरनों के लिए जाना जाता है। यमुना मंदिर का निर्माण टिहरी गढ़वाल के महाराजा प्रताप शाह ने करवाया था।

उत्तरकाशी में समुद्र तल से 3200 मीटर की ऊंचाई पर गंगोत्री है। यहां पवित्र नदी गंगा का मंदिर है। जहां लोग स्नान के बाद दर्शन करते हैं

भगवान शिव का मंदिर केदारनाथ में है। यह समुद्र तल से 3,584 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां मंदाकिनी नदी है। केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें