Advertisement

Uttarakhand: उत्साह के साथ चल रही कांवड़ यात्रा, बडी संख्या में पहुंच रहे कांवड़ यात्री

Share
Advertisement

हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुलिसकर्मी जगह जगह कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसा रहे हैं। इसके साथ ही गर्मी के मद्देनजर पानी के फव्वारों से कांवड़ यात्रियों को राहत दी जा रही है। कांवड़ यात्रा की शुरुआत के साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार में बम बम भोले के जयकारों की गूंज है। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री हरिद्वार में गंगा का पवित्र जल लेने के लिए आ रहे हैं।

Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रियों के भव्य स्वागत के निर्देश दिए हैं। जिसके मद्देनजर हरिद्वार में जगह जगह पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत कर रहे हैं। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर कई जगह पानी के फव्वारे लगाए गए हैं।

जिससे उमस भरी गर्मी में कांवड़ यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रियों के स्वागत के साथ ही उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार एक अच्छा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाया जा रहा है। जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चले और कांवड़ यात्री देवभूमि से एक अच्छा संदेश लेकर वापस जाएं।

हरिद्वार में हो रहे स्वागत और व्यवस्थाओं से कांवड़ यात्री गदगद हैं। उनका कहना है कि इंतजाम इतने अच्छे हैं कि उन्हें यात्रा में कोई परेशानी नहीं हो रही है। कांवड़ यात्रा में कई बार पुलिस और कांवड़ यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती है। लेकिन हरिद्वार में पुलिस के चौक चौबंद इंतजाम और मित्रवत रवैये से कांवड़ यात्रियों और पुलिस के बीच तालमेल बेहतर हो रहा है जिससे पुलिस अधिकारी सौहार्दपूर्ण वातावरण में कांवड़ यात्रा संपन्न होने का विश्वास जता रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: NH-309 पर धनगढ़ी पुल का निर्माण अधूरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *