Advertisement

Uttarakhand: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं में उत्साह

Share
Advertisement

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। चार धाम दर्शन के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। भक्ति भाव से भरे श्रद्धालु चार धाम दर्शन के लिए उत्साह के साथ यात्रा पर रवाना हो रहे हैं।

Advertisement

पतितपावनी मां गंगा के धाम गंगोत्री और मां यमुना के धाम यमुनोत्री के कपाट खुल गए हैं। इसी के साथ चारधाम यात्रा-2023 शुरू हो गई है। चारधाम दर्शन के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। यात्रा के शुभारंभ के साथ ही प्रदेश में उत्सव सरीखा माहौल दिख रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है।

जहां से श्रद्धालुओं के जत्थे चार धाम दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं। विधि विधान के साथ पूजा करके सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना के साथ श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं। जय बद्री-केदार और मां गंगा और यमुना के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। श्रद्धलुओं का कहना है कि वो ईश्वरीय प्रेरणा से इस पवित्र यात्रा पर आए हैं। श्रद्धालु यात्रा के लिए सरकार की व्यवस्थाओं की भी तारीफ कर रहे हैं।

चारधाम यात्रा से जुड़े होटल, परिवहन और यात्रा से जुड़े दूसरे व्यवसायों से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं। सरकार के धामों में यात्रियों को सीमित करने का आदेश वापस लेने के फैसले से भी लोगों में खुशी है। चारधाम यात्रा राज्य की आर्थिकी से जुड़ी हुई है।

यात्रा से राज्य में तमाम रोजगार चलते हैं। ये यात्रा का एक पहलू है। लेकिन यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि चारधाम यात्रा आस्था और भाव का संगम है। जिसमें श्र्दधालु प्रकृति की गोद में स्थापित धामों में ईश्वर की विराट सत्ता का साक्षात अनुभव करते हैं। और यही अनुभव लेने श्रद्धालुओं का सैलाब उत्तराखंड में उमड़ पड़ा है।

ये भी पढ़ेंUttarakhand: अक्षय तृतीया पर खोले गए गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें