Advertisement

Uttarakhand: सीएम की विभिन्न घोषणाओं के लिए धनराशि मंजूर, इन योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति

Share
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विभिन्न घोषणाओं के लिए शासन से 7करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री ने जिलों के दौरों के दौरान ये घोषणाएं की हैं, जिनके लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। सीएम धामी ने जनता ये वादा किया है कि सभी घोषणाओं को समय पर पूरा किया जाएगा और इसके लिए धनराशि की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।

Advertisement

जिलों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई विकास योजनाओं की घोषणा की है। और इन घोषणाओं पर समय से काम हो इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन से धनराशि को वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 7 करोड़ रूपये की धनराशि मंजूर की गई है। इनमें भवन निर्माण, मंदिरों का सौंदर्यीकरण और ट्रैक रूट का निर्माण जैसी योजनाएं शामिल हैं। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं की हैं।

इन योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है:

-अल्मोड़ा में रुद्रेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार, पैदल मार्ग के लिए 35.84 लाख स्वीकृत

-सोमेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 92.12 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत

-सोमेश्वर में बयालाखालसा बद्रीनाथ मंदिर के लिए 72.07 लाख रूपए मंजूर

-अल्मोड़ा के जाख-भगेतिया गांव में स्वर्गाश्रम के सौन्दर्यीकरण के लिए 42.18 लाख रूपये स्वीकृत 

-पिथौरागढ़ के लन्ठयूड़ा में बहुउद्देशीय मैदान निर्माण के लिए 1 करोड़ रूपए मंजूर

-पिथौरागढ़ के चाण्डाक में मिनी झील के लिए 1 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई 

-पिथौरागढ़ में चुकानीबगर से नाजरीकोट ट्रेक रूट के लिए 86.34 लाख रूपये मंजूर

-पिथौरागढ़ में जारजिबली बाननी से छिपला केदार तक ट्रेक रूट के लिए 46 लाख रूपए मंजूर

-उधम सिंह नगर के सितारगंज में पर्वतीय विकास भवन के लिए 40 लाख रूपए मंजूर

-सितारगंज में बंग भवन के लिए 91.08 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई

सीएम धामी ने लगातार जनता को ये भरोसा दिया है कि जिन विकास योजनाओं की घोषणा की गई है उसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए शासन के अधिकारियों को समय पर धनराशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। और सीएम के इसी निर्देश के मद्देनजर शासन से लगभग 7 करोड़ रूपए की धनराशि मंजूर कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *