Advertisement

उत्तराखंड: पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा का आरोपों पर पलटवार

Share
Advertisement

उत्तराखंड से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 43 सदस्यीय सूची को लेकर कांग्रेस में घमाचान मच गया है। सूची को लेकर पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। वहीं प्रीतम सिंह के आरोपों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी पलटवार किया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 फरवरी से कांग्रेस का तीन दिनी अधिवेशन होना है। इससे पहले एआइसीसी की ओर से उत्तराखंड के सदस्यों की सूची सोमवार को जारी की गई। इसमें 30 निर्वाचित और 13 सदस्य नामित किए गए हैं। निर्वाचित सदस्यों में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

Advertisement

लेकिन 43 सदस्यीय सूची में पांच विधायकों मयूख महर, मदन बिष्ट, गोपाल राणा, खुशहाल सिंह अधिकारी और तिलकराज बेहड़ के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। इन विधायकों में अधिकतर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी अध्यक्ष रहे प्रीतम सिंह के करीबी माने जाते हैं।जिसे लेकर पूर्व पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सूची पर गहरी नाराजगी जताई है। प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को इसका जिम्मेदार बताते हुए कहा है ऐसी फैसलों से पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है। प्रीतम सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पर भी इशारों में निशाना साधा है।


वहीं प्रीतम सिंह के आरोपों पर पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा ने जवाबी हमला बोला है। करन माहरा ने कड़े लहजे में कहा है कि वो किसी को खुश करने के लिए पद पर नहीं बैठे हैं। करन माहरा का कहना है कि आरोप लगा रहे प्रीतम सिंह के प्रदेश अध्यक्ष रहते भी एआईसीसी की सूची में कई वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की गई थी।

एआईसीसी सूची को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस में मचा बवाल पार्टी में गुटबाजी के अध्याय का नया पन्ना है। यही वजह है कि भारत जोड़ो और हाथ जोड़ो यात्रा के लिए साथ आए कांग्रेस नेता आगे बढ़ते दिखाई तो देते हैं लेकिन असल में वो एक कदम आगे, दो कदम पीछे की हालत में ही रह जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया केंद्र का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें