Advertisement

Uttarakhand: CM ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, कहा- इन्हीं की प्रेरणा से आज देश बन रहा है महान

Share
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी मूर्ति को माल्यार्पण करने के साथ ही, लाल बहादुर शास्त्री को भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान, मेयर सुनील उनियाल गामा और राजपुर विधायक खजान दास भी मौजूद रहे।

Advertisement

आपको बता दें गांधी पार्क में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता और समाज सेवी भी भाग लिए। सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने सभी से कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री से प्रेरणा लेकर देश के विकास के लिए काम करना चाहिए।

बता दें उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रेरणा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाया है, और इसी तरह से हमें भी उनकी प्रेरणा से देश को महान बनाने के लिए कई कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जिन किसानों और जवानों के लिए बात की थी, उनमें अनुसंधान और विज्ञान को मिलाकर आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम सब उनका स्मरण कर रहे हैं और हमें उनकी प्रेरणा से आगे बढ़कर काम करने की आवश्यकता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गांधी पार्क के बाद सीधे शहीद स्मारक पहुंचे यहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारी को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि आज ही के दिन 2 अक्टूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए आंदोलन कर रहे उत्तराखंड के कई आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहए पर लाठी चार्ज हुई थी जिसमें कई राज्य आंदोलनकारी की जान भी चली गई थी उन्हीं राज्य आंदोलनकारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड शहीद स्मारक पहुंचे।

ये भी पढ़ें: इस हफ्ते मार्केट में तेजी का अनुमान, RBI पॉलिसी मीटिंग और PMI आंकड़ों से तय होगी बाजार की चाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *