Advertisement

Uttarakhand: अभिनेता अक्षय कुमार ने जवानों संग खेला वॉलीबॉल, बढ़ाया हौसला

Share
Advertisement

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दून के रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के साथ वॉलीबॉल खेला। अक्षय कुमार ने पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस जवानों के बीच आकर उनका हौसला बढ़ाने के लिए अक्षय कुमार का आभार जताया।

Advertisement

देहरादून में रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस जवानों के साथ एक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार पहुंचे। डीजीपी अशोक कुमार ने अक्षय कुमार का स्वागत किया। अक्षय कुमार ने पुलिस के सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की। अक्षय कुमार ने पुलिस जवानों के साथ वॉलीबॉल का मैच भी खेला। अक्षय कुमार ने पुलिस जवानों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वो पुलिस का बेहद सम्मान करते हैं और उन्हें सलाम करते हैं।

क्योंकि नागरिकों और कानून की रक्षा के लिए पुलिस हमेशा अलर्ट रहती है।डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस जवानों के बीच आकर उनका हौसला बढ़ाने के लिए अक्षय कुमार का आभर जताया। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उत्तराखंड में हैं। शूटिंग के दौरान डीजीपी की अक्षय कुमार से मुलाकात हुई जिसमें डीजीपी ने उनके सामने पुलिस जवानों से मुलाकात का प्रस्ताव रखा। अक्षय ने भी तुरंत हामी भरते हुए ना सिर्फ जवानों से मुलाकात की बल्कि उनके साथ वॉलीबॉल खेलकर ये साबित भी किया कि आखिर क्यों उन्हें बॉलीवुड का खिलाड़ी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: दून में वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ पर रहा उत्सव का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *