Advertisement

UP: केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

Share
Advertisement

मऊ जनपद में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा नेता मुन्ना दूबे के आवास पर एक आवश्यक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। केंद्रीय शिक्षाराज्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास सिर्फ नारा ही नहीं दिया है बल्कि सरकार उसी मंत्र पर काम भी कर रही है। हमारी सरकार युवाओं के रोजगार को ध्यान में रखकर तमाम योनाओ को लागू कर रही है।

Advertisement

बता दें अभी भारत सरकार द्वारा युवाओं कों ध्यान में रखकर विश्वकर्मा योजना लागू की गई। किसान हो या अन्य सभी वर्ग सभी के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। स्थानीय समस्या हो या अन्य राजनैतिक अवरोध सभी के विकास का ध्यान रख कर निःस्वार्थ भाव से हमारी सरकार कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश पहले बीमारू राज्य माना जाता था, अब उत्तर प्रदेश विकास में अग्रणी है।

नोएडा में लगातार इन्वेस्ट हो रहा है। आम जनमानस के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए मोदी जी और योगी जी बिना भेद भाव के सरकारी योजना का लाभ दे रहे है। इसलिए भाजपा सरकार पर जनता को पूरा भरोसा है। सरकार लगातार जनहितकारी काम कर रही है। देश का नेतृत्व मोदी जी के सुरक्षित हाथों में है। पिछली सरकार ने सिर्फ वादा देकर लोगों को छला लेकिन हमारी सरकार वादे भी करती है और उसे पूरा भी करती है। हमारी सरकार शिलान्यास भी करती है और उद्घाटन भी करती है। मोदी जी की सरकार आम जनमानस की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर कार्य करते रहते हैं। जनता अहंकारी विपक्ष कों समुचित जवाब दे रही है।

एनडीए के कार्यकर्ता लगातार धरातल पर कार्य कर रहे हैं। हमारा मकसद सिर्फ चुनाव लडना नही है, बल्कि आम जनता से जुड़कर उनके हित का कार्य करना हैं। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया की स्थानीय समस्या कों ध्यान में रखकर वह उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों से वार्ता करेंगी।

(मऊ से उमाकान्त त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP: मौसम के बदले मिजाज से लोग हो रहे परेशान, वायरल फीवर का बढ़ रहा प्रकोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *