Advertisement

UP: इटावा में शर्मनाक घटना, युवक को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

Share
Advertisement

इटावा से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक प्रेमी युवक को पीटकर, उसे निर्वस्त्र करके गांव में घुमाया गया। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इटावा जनपद के थाना इकदिल क्षेत्र के गांव मानिकपुर विसू गांव के रहने वाले अमन का गांव को रहने वाले युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Advertisement

प्रेमिका की तिलक कार्यक्रम के दौरान प्रेमी युवके उसके घर पहुंच गया। तभी प्रेमिका के घर वालो ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। यहां तक कि प्रेमी को गांव में नंगा कर घुमाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पूरे मामले में एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि कल एक मामला संज्ञान में आया था। जिसमें एक वीडियो भी है जिसमें लड़का नंगा दिखाई दे रहा है।

जब इसकी जानकारी ली गई तो पता चला कि दो परिवार है। जो गांव में पड़ोसी हैं और एक ही बिरादरी के हैं। इनके घर के लड़का और लड़की में प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की की शादी तय हो गई थी। जिसको लेकर लड़का नाराज़ था और लड़की के घर पहुँच गया था। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। इसमें विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही ये लड़का लड़की के घर पहुंच गया था। उसको लेकर भी अभियोग दर्ज करें और नियमानुसार कार्रवाई करें।

रिपोर्ट: चंचल संजय दुबे

ये भी पढ़ें:UP NEWS: मानव के उद्धार की कथा है श्रीमद्भागवत महापुराण – मुख्यमंत्री योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *