Advertisement

UP: माफिया मुख्तार अंसारी का शूटर अंगद राय गिरफ्तार

Share
Advertisement

गाजीपुर मुख्तार अंसारी एवं मुख्तार अंसारी के गैंग के सदस्यों का मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के क्रम में मुख्तार अंसारी के शुटरो में शुमार अंगद राय को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिहार पुलिस के गिरफ्त में आए अंगद राय के पास शराब भी बरामद दुआ है। बिहार राज्य के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में शूटर अंगद राय की गिरफ्तारी हुई है।

Advertisement

अभी हाल ही में अंगद राय के ऊपर गवाह को धमकाने का एक नया मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसमें गाजीपुर पुलिस अंगद राय के सभी ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी और गिरफ्तारी का दबिश दे रही थी। लेकिन शूटर अंगद राय को गाजीपुर पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो पाई है। अंगद राय को बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुख्तार अंसारी के शूटरों में शुमार अंगद राय के ऊपर कई संगीन मामले दर्ज हैं। हत्या और गवाहों के धमकाने जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। इन्हीं सब मामलों को लेकर पुलिस अंगद राय के घर पर छापेमारी कर रही थी और जगह-जगह दबिश दे रही थी। अभी फिलहाल अंगद राय बिहार पुलिस की गिरफ्त में है। अब देखना यह होगा कि गाजीपुर पुलिस अंगद राय को लेने के लिए कब बिहार जाती है।

रिपोर्ट: अभिषेक सिंह

ये भी पढ़ें:Uttar Pradesh Crime: इंसानित हुई शर्मसार, पैसों के लिए युवक ने रची गंदी साजिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *