Advertisement

UP: गोरखपुर को CM योगी की सौगात, 233 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Share
Advertisement

UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने नवरात्र के पहले दिन गोरखपुर (Gorakhpur) को बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने आज यानी रविवार (15 अक्टूबर) को नगर निगम में 233 करोड़ 20 लाख रुपए की 303 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इनमें 189 परियोजनाओं का शिलान्यास और 114 का लोकार्पण हुआ है। इस दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।

Advertisement

UP: SBI के शताब्दी वर्ष समारोह में हुए शामिल

सीएम योगी आज सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचे। यहां सीएम ने तमाम क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। नगर निगम के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के परिसर में पहुंचे। वह यहां बैंक के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए।

UP: सीएम योगी का संबोधन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें विकास की सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। जल निकासी, अच्छी सड़कें आज गोरखपुर की पहचान बन रही हैं। आज से तीन वर्ष पहले तक अगर तीन घंटे लगातार बारिश पड़ जाती थी तो आधा गोरखपुर जलमग्न हो जाता था। कई-कई दिनों तक पानी भरा रहता था। लेकिन आज गुणवर्धन नालों के विकास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में अब जलजमाव की संभावनाएं कम हैं। जैसे-जैसे ये सभी परियोजनाएं मूर्त रूप लेंगी वैसे-वैसे गोरखपुर में जलजमाव की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। इस तरह गोरखपुर में एक-एक करके सभी समस्याओं का समाधान होता दिखाई दे रहा है। कभी गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का आभाव था। मेडिकल कॉलेज स्वयं अस्वस्थ था लेकिन आज बीआरडी मेडिकल कॉलेज न केवल गोरखपुर के लिए बल्कि पूर्वी यूपी, बिहार और नेपाल के लिए स्वास्थ्य का केंद्र बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri: नवरात्र का पहला दिन आज, CM योगी ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें