Advertisement

21.6 फीट लंबी बांसुरीः रामलला को उपहार, मुस्लिम परिवार ने की तैयार

Share
Advertisement

Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अनेक जगहों से प्रसिद्ध वस्तुओं को अयोध्या भेजा जा रहा है। इसी क्रम में पीलीभीत से 21.6 फुट लंबी बांसुरी को अयोध्या भेजा जाएगा। बांसुरी को वहां के संग्रहालय में रखा जाएगा। एक मुस्लिम परिवार की महिला ने इस बासुरी को तैयार किया है। बांसुरी शहर के मशहूर कारीगर मरहूम नवाब अहमद की पत्नी हीना परवीन, उनके पुत्र अरमान नबी व उनके चाचा शमशाद ने साथियों के साथ मिलकर इसे तैयार किया है। उन्होंने बताया कि यह बांस वर्षों से किसी ऐतिहासिक क्षण के लिए रखा हुआ था।

Advertisement

विश्व की सबसे लंबी बांसुरी

शहर के लाल रोड निवासी अरमान ने बताया कि 2021 में उन्होंने 16 फुट लंबी बांसुरी बनाई थी। यह बांसुरी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। यह उस वक्त की सबसे लंबी बांसुरी थी। अब 21.6 फुट की बनाई है, जो विश्व की सबसे लंबी बांसुरी होगी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रचारक हरीश रौतेला ने इस बांसुरी का पूजन किया। 26 जनवरी को यह बांसुरी अयोध्या धाम भेजी जाएगी। जहां इसे संग्रहालय में रखा जाएगा।

बांसुरी की क्या है खासियत

दोनों तरफ से सातों सुर इसमें डाले गए हैं। बनाने में करीब 70-80 हजार रुपये का खर्च आया। हैंड वर्क किया गया है। सोशल मीडिया पर हिना व उनके बेटे अरमान द्वार तैयार की गई बांसुरी काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस बांसुरी को ट्रक से अयोध्या भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:Delhi-NCR: कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां को कोर्ट ने दी जमानत.. दिल्ली दंगे से जुड़ा था मामला…

Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *