Advertisement

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर हुई हत्या, घर से पिस्टल बरामद

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर हुई हत्या, घर से पिस्टल बरामद

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर हुई हत्या, घर से पिस्टल बरामद

Share
Advertisement

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक का नाम विनय श्रीवास्तव बताया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश की मोहनलाल गंज सीट से सांसद कौशल किशोर का घर लखनऊ में है। विनय कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त था और उसी के साथ रहता था। पुलिस ने सरकारी लाइसेंसी पिस्टल मौके से बरामद की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

दरअसल बताया जा रहा है कि विनय श्रीवास्तव को पिस्टल से गोली मारकर उसके शव को केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के निवास पर छिपा दिया गया था। वहीं डीसीपी राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। युवक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

बेटा आयुष भी रह चुका विवादों में

पश्चिमी लखनऊ के DCP राहुल राज ने बताया कि युवक को सिर पर भी चोट लगी थी, हाथापाई के बाद युवक को गोली मार दी गई। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है और साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी परीक्षण कर रही है। सीसीटीवी की मदद से फुटेज की भी जांच की जा रही है।

इस मामले को लेकर जब कौशल किशोर की प्रतिक्रिया आई तो उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त को फोन पर घटना की सूचना दी जा चुकी है और पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस अपना काम करेगी, हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। बेटा वहाँ नहीं था। उसकी पिस्टल पकड़ी गई है। पुलिस इसकी भी जांच रही है।

2021 में बीजेपी सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता के पिता ने कहा कि सांसद ने उनकी बेटी को कोर्ट से अगवा कर लिया था। कौशल किशोर ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि अंकिता उनके बेटे आयुष के साथ रह रही थी। बहू के पिता आशीष सिंह ने उनकी छवि को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए थे। कौशल किशोर का दूसरा बेटा आयुष भी पहले चर्चा में रहे हैं। उन पर आत्महत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि आयुष ने किसी को फसाने के लिए अपने साले से जानबूझकर खुद पर गोली चलवाई थी।

ये भी पढ़ें – मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 72 घंटों में 5 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें