Advertisement

Manpuri: राम-राम करने वाले क्या राम के संस्कारों को अपने जीवन में उतार पाए हैं- डिंपल यादव

Manpuri: Have those who chant Ram-Ram been able to adopt the values ​​of Ram in their lives - Dimple Yadav

Manpuri: Have those who chant Ram-Ram been able to adopt the values ​​of Ram in their lives - Dimple Yadav

Share
Advertisement

Manpuri: मैनपुरी सपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राम-राम कर रहे हैं उन्हें अपने आप से पूछना चाहिए क्या वह राम के आदर्श संस्कारों को अपने जीवन में उतार पाए हैं, या नही उतार पाए हैं।

Advertisement

मैनपुरी (Manpuri) सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) अपने संसदीय क्षेत्र के भोगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मरहरी पहुंची। जहां कारगिल शहीद ओमपाल सिंह के मूर्ति के साथ साथ समाजवादी पार्टी के मूल कार्यकर्ता सियाराम सिंह यादव की भी मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में पहुंची। मूर्ति अनावरण के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

डिंपल यादव ने कहा कि हम तो मन से भगवान राम के साथ हैं। सबको भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतरना चहिए और उन पर चलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग राम-राम कर रहे हैं उन्हें अपने आप से पूछना चाहिए क्या वह राम के आदर्श संस्कारों को अपने जीवन में उतार पाए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जानना चाहिए कि जब भगवान बुलाते हैं तभी मंदिर में जाया जाता है। हमारे हिंदू धर्म में यही बात कही गई है।

ये भी पढ़ें: Supreme Court ने शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे की मांग वाली याचिका की खारिज

“इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी हमेशा से रही है”

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन के इंडिया गठबंधन पर किए गए सवाल पर मैनपुरी सपा सांसद ने कहा, मैं समझती हूं कि इंडिया गठबंधन में समाजवादी पार्टी हमेशा से रही है और अब हमें यह देखना है कि भारतीय जनता पार्टी से कौन मजबूती से लड़ सकता है। हमारा मानना है कि हम जिस गठबंधन में है उसमें बढ़िया करेंगे और जो जहां से जीतने के लायक है उसी को वहां वह सीट दी जाएगी। जिससे कि हम भाजपा के सामने खड़े दिखाई दे।

ई वी एम द्वारा चुनाव होने पर बोली डिंपल

EVM को लेकर किए गए सवाल पर डिंपल यादव ने कहा समाजवादी पार्टी की हमेशा से मांग रही है कि वैलिड पेपर से चुनाव हो, ये बेहतर रहेगा क्योंकि पूरे विश्व में वैलिड पेपर से ही चुनाव होता है और होना भी चाहिए। हमारे भारत देश में ईवीएम मशीनों से क्यों होता है।

(मैनपुरी से सतेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट)

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें