Advertisement

Jagdeep dhankhar mimicry: अलीगढ़ में भाजपाइयों ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

Jagdeep Dhankhar mimicry

Jagdeep Dhankhar mimicry

Share
Advertisement

Jagdeep dhankhar mimicry: उत्तर प्रदेश स्थित अलीगढ़ (Aligrh) से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़(Jagdeep dhankhar) के अपमान को लेकर प्रदर्शन करने और राहुल गांधी का पुतला फूंकने की ख़बर आई है। बता दें कि हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने जगदीप धनखड़ की मिमिक्री( Jagdeep dhankhar mimicry) की थी। जिसके बाद से लोग इसे उपराष्ट्रपति का अपमान बताते हुए कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी पर निशाना साध रहे है। इसी क्रम में गुरूवार(21 दिसंबर) को भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया और ‘उपराष्ट्रपति का अपमान नहीं सहेंगे’, काँग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Advertisement

राहुल गांधी को जितनी सजा दी जाए कम है

भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी का पुतला फुंका गया है। जिन्होंने लगातार संवैधानिक दायित्व पर रहने वाले लोगों का मजाक उड़ाया है। कैबिनेट का मजाक उड़ाया है। एक बार कैबिनेट का प्रसताव पारित हुआ था, उसके पर्चे को फाड़कर फेंक दिया था और उन्होंने लगातार सनातन संस्कृति का अपमान किया है। अब तो उन्होंने हद पार कर दी। संवैधानिक पद पर बैठे हुए जाट समुदाय से आने वाले सीधे सरल और सच्चे व्यक्ति का इस तरह से मिमिक्री करना मजाक उड़ाना ठीक नहीं है। उसके लिए इनको जितना दंड दिया जाए उतना ही कम है। उनको बिल्कुल समझ नहीं है।

राहुल गांधी के विरुध्द हो कठोर कार्यवाही

भाजपा नेता व पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने कहा कि राहुल गांधी ने जो अभद्र टिप्पणी के साथ-साथ अभद्र वीडियो प्रसारित की है। उसके लिए यह निंदा का विषय है कि कांग्रेस पार्टी का युवराज भी है और एक जिम्मेदार पद पर भी है। उसे शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी लल्लू था लल्लू है और लल्लू रहेगा। जिस तरह की बचकानी हरकत राहुल गांधी करते हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे कब तक वह लल्लू ही बने रहेंगे। 70 साल तक इस कांग्रेस ने देश को लूटा है अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इस तरीके की गंदी हरकत नहीं चलेगी। हमारी मांग है कि उस लल्लू राहुल गांधी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।

(अलीगढ़ से अर्जुन देव वार्ष्णेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP News: सड़कों पर दिखना होगा बंद, लखनऊ में बनेगी आधुनिक गौशाला

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *