‘नि:शुल्क राशन वितरण महाअभियान’ का शुभारम्भ, CM योगी बोले- हमारा शास्त्र कहता है कि भूखे को रोटी देना पुण्य का कार्य

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों को ‘नि:शुल्क राशन वितरण महाअभियान’ का शुभारम्भ किया।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों को नि:शुल्क राशन पैकेट देकर ‘नि:शुल्क राशन वितरण महाअभियान’ का शुभारम्भ करते हुए सीएम योगी बोले इस खाद्यान्न योजना को दीपावली से लेकर होली तक आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। 2017 के पहले यही खाद्यान्न माफियाओं के हाथों से उत्तर प्रदेश से किसी दूसरे देशों में चल जाता था और गरीबों को खाद्यान्न नहीं मिल पाता था।
प्रधानमंत्री @narendramodi के प्रेरणा से @UPGovt आज निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की एक बड़ी योजना को आगे बढ़ा रही है: UP CM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि PM @narendramodi ने 2020 में अप्रैल से नवंबर तक खाद्यान्न वितरण का एक बड़ा अभियान ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ प्रारंभ किया था। देश के 80 करोड़ व प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोग इस सुविधा से लाभान्वित हो रहे थे।
उन्होनें आगे कहा कि वर्ष 2021 में दूसरी लहर के दौरान भी केंद्र व @UPGovt ने खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था प्रारम्भ की। मई से दीपावली तक केंद्र सरकार ने खाद्यान्न वितरण की योजना लागू की थी। @UPGovt ने भी जून, जुलाई व अगस्त में इसे लागू किया। डबल इंजन की सरकार से डबल खाद्यान्न का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद को प्राप्त हो, इसी दृष्टि से आज इस वृहद खाद्यान्न वितरण योजना का पुनः शुभारंभ कर दीपावली से होली तक आगे बढ़ाया जा रहा है।
CM योगी के संबोधन की बड़ी बातें….
- हमारा शास्त्र कहता है कि भूखे को रोटी देना पुण्य का कार्य है।
- शासन की योजना से जोड़कर उस पुण्य में हम भागीदार बनते हैं तो यह महापुण्य का कार्य होगा।
- आज खाद्यान्न वितरण के कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
- इसके तहत अनुमन्य खाद्यान्न के साथ-साथ एक किलो खाद्य तेल, एक किलो नमक, एक किलो चीनी व एक किलो दाल भी उपलब्ध कराई जा रही है।
- @UPGovt ने तय किया है कि अगर खाद्य तेल व दाल के दाम बाजार में अधिक होंगे तो इसे नियंत्रित करने हेतु प्रत्येक जरूरतमंद को मुफ्त में खाद्य तेल व दाल भी प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी।
- आज यह योजना लागू की जा रही है।