Advertisement

कांग्रेस का यूथ मेनिफेस्टो जारी, 20 लाख नौकरी देंगे, 8 लाख महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे, भर्ती परीक्षाओं की फीस माफ होगी

मैनिफेस्टो
Share
Advertisement

यूपी चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी युवाओं को साधने के लिए दूसरा मैनिफेस्टो लेकर आई है। इससे पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए घोषणापत्र लेकर आई थी। प्रियंका गांधी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे।

Advertisement

आगे प्रियंका ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का नौकरी देने का लिए क्या प्लान बना रही है। उन्होंने कहा, ‘हमने युवाओं से बात कर भर्ती विधान तैयार किया है। भर्ती की समस्या को देखते हुए इस विधान को तैयार किया गया है’

इस दौरान प्रियंका ने कहा कि हम जॉब कैलेंडर बनाएंगे और सख्ती से पालन किया जाएगा। किसी भी तरह की धांधली नहीं की जाएगी।

आगे यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश का युवा दुखी है, हम चाहते हैं कि युवा कैसे उद्धमी बनें। हमने युवाओं की समस्याओं को विधान में एड्रेस किया है। यूपी में 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षाओं का ये दस्तावेज है।

Read Also: प्रियंका गांधी ने जारी किया महिला घोषणापत्र, जानिए किए वादे

रोजगार कैसे देंगे ये भी बताया: राहुल गांधी

इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, देश में परिवर्तन के लिए उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की जरुरत है। आज के युवाओं को पता है कि क्या करना है। प्रधानमंत्री ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन क्या हुआ आप जानते हैं। हम नफरत नहीं फैलाते। हम युवाओं की शक्ति के साथ नया उत्तरप्रदेश बनाना चाहते हैं। राहुल आगे कहते हैं, अब तक 16 लाख लोगों ने रोजगार खोया है। हम ये नहीं कह रहे कि रोजगार देंगे, बल्कि हम बता रहे हैं कि रोजगार कैसे देंगे।

बता दें कांग्रेस ने मैनिफेस्टो में पुलिस के 1 लाख पद भरे जाने की बात कही है। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय में 1.50 लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्चत्तर में 8 हजार पद भरे जाएंगे। 20 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 27 हजार सहायिकाओं के पद पर भर्ती होंगे। 12 हजार उर्दू शिक्षक, संस्कृत शिक्षक 2 हजार और फिजिकल एजुकेशन के 32 हजार शिक्षक भर्ती करने का वादा किया गया है।

घोषणा पत्र में और क्या-क्या?

  • अतिपिछड़े युवाओं को एक फीसदी ब्याज पर 5 लाख तक लोन
  • क्रिकेट के लिए विश्वतस्तरीय एकेडमी, यूथ फेस्टिवल का वादा
  • विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल
  • स्कॉलरशिप समय पर मिलेगी
  • खुलेगा सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पार्टल

पीएम मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सोमनाथ में नए सर्किट हाउस का करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *