Advertisement

कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री फेस होंगी प्रियंका गांधी, जारी किया यूथ मेनिफेस्टो

कांग्रेस
Share
Advertisement

शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा पत्र के जरिए युवाओं को साधने की कोशिश की गई है। कांग्रेस पार्टी ने चुनावी घोषणापत्र को भर्ती विधान का नाम दिया है। भर्ती विधान में कांग्रेस ने 20 लाख नौकरियों का वादा किया है, जिसमें 8 लाख नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसके साथ ही अतिपिछड़े युवाओं को एक फीसदी ब्याज पर 5 लाख तक लोन, क्रिकेट के लिए विश्वतस्तरीय एकेडमी, यूथ फेस्टिवल का आयोजन, विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल, स्कॉलरशिप समय पर मिलेगी, सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पार्टल का वादा किया गया है।

Advertisement

प्रेस वार्ता के दौरान आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘क्या आप उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से किसी और का चेहरा देखते हैं? आप हर जगह मेरा चेहरा देख सकते हैं’

युवाओं की शक्ति के साथ नया उत्तरप्रदेश बनाना चाहते हैं: राहुल गांधी

इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, देश में परिवर्तन के लिए उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की जरुरत है। आज के युवाओं को पता है कि क्या करना है। प्रधानमंत्री ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन क्या हुआ आप जानते हैं। हम नफरत नहीं फैलाते। हम युवाओं की शक्ति के साथ नया उत्तरप्रदेश बनाना चाहते हैं।

राहुल आगे कहते हैं, अब तक 16 लाख लोगों ने रोजगार खोया है। हम ये नहीं कह रहे कि रोजगार देंगे, बल्कि हम बता रहे हैं कि रोजगार कैसे देंगे।

कांग्रेस का यूथ मेनिफेस्टो जारी, 20 लाख नौकरी देंगे, 8 लाख महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे, भर्ती परीक्षाओं की फीस माफ होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *