Agra: अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

Agra News: आगरा में खौफ का माहौल बढ़ गया है। यूपी पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से खनन माफियों में हड़कंप मच गया है। आगरा जिले की पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में अवैध खनन परिवहन में शामिल करीब 40 वाहनों को सीज किया गया है। साथ ही यूपी पुलिस ने खनन में शामिल होने के आरोप में करीब 100 से अधिक मुकदमें दर्ज किए हैं।
जानिए पूरा मामला
खेरागढ़ और सैया सर्किल के थाना क्षेत्रों में चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस और प्रशासन की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ से बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त 40 वाहनों को सीज कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस खनन में लिप्त लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है. पुलिस उपायुक्त आगरा पश्चिमी ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक साथ अभियान चलाकर ये कार्रवाई की गई है। खनन परिवहन के मामले में 40 वाहनों को सीज किया गया है। खनन में जिन भी लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके पहले भी खेरागढ़ और सैया सर्किल में खनन के कई मामले सामने आए हैं. पुलिस ने 100 से ज्यादा मुकदमें दर्ज किए हैं। 50 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां भी की गई है। खनन का खेल सबसे ज्यादा तब चर्चाओं में आया था, जब खनन माफिया के गुर्गे सैया टोल के बैरियर को तोड़ते हुए भाग निकले थे। अब पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से खनन माफियों में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें : मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने दिव्यांग तीमारदार को बेरहमी से पीटा, जांच में जुटी पुलिस