Advertisement

छत गिरने से 10 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

Share
Advertisement

नवादा में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जहां अचानक एक घर का छत गिर गया। जिससे 10 लोग घायल हो गए, घायलों में महिला बच्चे भी शामिल हैं। 6 लोगों की हालत नाजुक है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी के विम्स में रेफर कर दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग घर के पास किसी बात को लेकर चल रहे झगड़े को देखने के लिए छत पर आए थे लेकिन छत इतने लोगों का भार नहीं सह पाई और गिर गई।

Advertisement

घटना जिले के डोभरा इलाके की बताई जा रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तो सभी एक साथ छत पर खड़े थे छत कमजोर होने के कारण इतने लोगों का भार नहीं सह पाई अचानक गिर गई। जिससे सभी लोग मलवे के नीचे दब गए। जिसमें सभी लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। घर के मालिक का नाम राजेश ठठेरा बताया जा रहा है। घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से 6 लोगों को पावापुरी के विम्स में रेफर किया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस घटना ने मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई घटना की याद दिला दी है। इसलिए लोग ज्यादा घबरा गए थे। हालांकि ये गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की भी मौत की खबर नहीं है। घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन इस घटना से लोगों को सीख लेने की जरूरत है। साथ ही ऐसे जर्जर हुए मकान पर प्रशासन को भी नजर रखनी चाहिए ताकि ऐसे हादसे से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें