Advertisement

union Budget 2024: आखिर क्यों बजट पेश करने की तारीख बदली गई?, पहले थी ये डेट

Share
Advertisement

Budget 2024: हर साल की तरह इस साल का अंतरिम केंद्रीय बजट 1 फरवरी 2024 को पेश होना है। जिसे केंद्रीय नित्त मंत्री निर्मना सितारमण पेश करने वालीं है। लेकन क्या आपने कभी सोचा है कि जो बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता है। आखिर ये तारीख क्यों और कब बदली? दरअसल,  यह परंपरा साल 2017 में बदली गई। आइए जानतें है इसके पीछे की वजह। तब अरुण जेटली वित्त मंत्री थे। महामारी के दौरान भी यह प्रथा जारी रही और बजट 2021 में 1 फरवरी को पेश किया गया।

Advertisement

जानें बजट पेश करने की तारीख क्यों बदली गई?

बताया जाता है कि बजट पेश करने की तारिख बदले पर सरकार द्वारा ये तर्क दिया था कि तारीख बदलने से उसे 1 अप्रैल से शुरू होने वाले आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नई नीतियों और बदलावों की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा। क्योंकि फरवरी के आखिरी कार्य दिवस पर केंद्रीय बजट पेश करने की सामान्य प्रथा के कारण पूरी प्रक्रिया में देरी हुई। और वास्तव में इसे नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से काफी देर बाद पारित किया गया था।  वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तारीख में बदलाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था।

याचिका में दी गई थी ये दलील

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, याचिकाकर्ता के एक वकील ने तर्क दिया कि केंद्र लोकलुभावन खर्च के वादों के साथ चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकती है। हालांकि  इस पर अदालत ने कहा कि केंद्रीय बजट का राज्यों से कोई लेना-देना नहीं है और इस बात पर जोर दिया कि राज्यों में चुनाव इतनी बार होते हैं कि वे केंद्र के काम में बाधा नहीं डाल सकते।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/ram-mandir-and-iit-kanpur-launches-website-on-ramayan-detail-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *