Advertisement

बरेली में जन्मी दुर्लभ बच्ची, शरीर का रंग सफेद…फटी हुई त्वचा…निकले हुए थे दांत

Share
Advertisement

 जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ जिसकी त्वचा विकार (हार्लेक्विन इक्थियोसिस) से पीड़ित थी। राजेंद्र नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची बीते गुरुवार को पैदा हुई। हालांकि उसकी गर्भ में ही मृत्यु हो चुकी थी। बीमारी की वजह पता करने के लिए डॉक्टरों ने स्किन बायोप्सी और केरिया टाइमिन जांच के लिए सैंपल लिया है।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि शरीर पूरी तरह सफेद था। त्वचा जगह-जगह से फटी हुई थी। आंख की पलकें पलटी थीं। होंठ का विकास पूरी तरह नहीं हुआ था। मुंह में ऊपर के कई दांत भी निकल आए थे। डॉक्टर के मुताबिक, ऐसे जन्मे बच्चों को हार्लेक्विन इक्थियोसिस बेबी कहा जाता है।

हार्लेक्विन बेबी के जन्म के मामले में डॉक्टरों का कहना है कि बरेली में वर्षों पहले इस तरह के बच्चे का जन्म हो चुका है। हालांकि, उसकी जान बची या नहीं इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

बच्ची देख टूटा परिवार, डॉक्टर ने समझाया

बताते हैं कि फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले दंपति को जब बच्ची के मृत पैदा होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे देखना चाहा। बच्ची को देख पूरा परिवार टूट सा गया। डॉक्टर ने उन्हें दुर्लभ बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी दी। वजह बताई तो वे शांत हुए।

ये भी पढ़ें: Bareilly News: खेत मे निकला अजगर सांप, देखकर किसानों के उड़े होश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *