Advertisement

Rajasthan: वेट घटाने की मांग को लेकर पंप मालिकों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

Share
Advertisement

Jaipur: राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (petroleum dealers association) ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। 13 और 14 सितंबर तक दो दिन पेट्रोल पंप बंद रहने के बाद भी सरकार के साथ कोई वार्ता नहीं हुई। दो दिन की हड़ताल के बाद गुरुवार शाम को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इस बैठक में शुक्रवार 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया। सुबह 6 बजे से प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद हो जाएंगे। गुरुवार देर रात तक सरकार ने राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के साथ वार्ता की कोई पहल नहीं की।

Advertisement

पड़ोसी राज्यों जितना ही वसूला जाए वेट

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की मांग है कि राजस्थान में भी पड़ोसी राज्यों की जितना ही वेट वसूला जाए। प्रदेश में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली से ज्यादा वेट वसूला जा रहा है। वेट की दर ज्यादा होने से आमजन को डीजल और पेट्रोल महंगा मिल रहा है। इसके साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को भी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। वेट घटाने की मांग को लेकर दो दिन तक सांकेतिक हड़ताल की गई लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

सैकड़ो की तादाद में थम गए वाहन

2 दिन तक सुबह से लेकर शाम तक पेट्रोल पंप बंद होने से लाखों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को हड़ताल के बारे में जानकारी नहीं थी, वे रात्रि के समय पेट्रोल नहीं भरवा सके। ऐसे में उन्हें दिन भर डीजल पेट्रोल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। सैकड़ो की तादाद में वाहनों के पहिए थम गए। दो दिन तक पंप बंद रहने से राज्य सरकार को 88 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ें: चूड़ा रस्म से शुरू होंगे शादी के कार्यक्रम, 24 को शादी के बंधन में बंधेंगे परिणीति और राघव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *