Advertisement

Rajasthan: लड़कियों से की छेड़छाड़ तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, गहलोत सरकार का बड़ा कदम

Share
Advertisement

Rajasthan: देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे है। अब राजस्थान सरकार इस मुद्दे को लेकर बड़ा कदम उठा रही है। राजस्थान में युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले युवकों की अब खैर नहीं है। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर संज्ञान लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों और मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबधित कर दिया जाएगा।

Advertisement

इसके लिए मनचलों का पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा। खुद सीएम ने कहा कि ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है। राजस्थान यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाली छात्राओं की राय जानी तो सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है। आपको बता दें इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के उठाए गए इस कदम के राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग माइने निकाले जा रहे है।

ये भी पढ़ें:Rajasthan: CM गहलोत करेंगे विधायक आवास का लोकार्पण, जानिए फ्लैट में क्या है खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *