Advertisement

Jaipur: रविन्द्र मंच पहुंची डिप्टी सीएम दिया कुमारी, बोलीं कला, सांस्कृतिक आयोजनों से इस शानदार विरासत को करेंगे पुनर्जीवित

Jaipur: रविन्द्र मंच पहुंची डिप्टी सीएम दिया कुमारी, बोलीं कला, सांस्कृतिक आयोजनों से इस शानदार विरासत को करेंगे पुनर्जीवित

Share
Advertisement

Jaipur: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि रविंद्र रंगमंच हमारी विरासत का अभिन्न हिस्सा है। आधुनिकीकरण करने के साथ ही कला और संस्कृति के बड़े आयोजन कर रविन्द्र रंग मंच की शानदार विरासत को पुनर्जीवित किया जाएगा।

Advertisement

रविंद्र रंगमंच हमारी शानदार विरासत रही

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित रविंद्र मंच पर चल रहे रंग उत्सव में उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रविन्द्र मंच की एक शानदार विरासत रही है। किन्तु अब यहां वो रौनक नज़र नहीं आती जो पहले कभी हुआ करती थी। यहां कि ढाचागत व्यवस्थाओं का नवीनकरण किया जाना आवश्यक है। जिससे यहां भव्य रूप से कला संस्कृति के आयोजन हो तथा रंग मंच की शानदार विरासत पुनर्जीवित हो सके।

Jaipur: लोकल कलाकारों को बढ़ावा दिया जाएगा

यहां पर लोकल कलाकारों को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे विभिन्न् कलाओं का नियमित रूप से मंच प्राप्त हो सकेगा। इसके लिए रंग मंच का आधुनिकीकरण किया जाएगा। अगली बार यहां रंग उत्सव जैंसे बड़े स्तर पर आयोजन किए जाने का क्रम निरन्तर जारी रखने के प्रयास किए जाएंगे। उप मुख्यमुत्री द्वारा रविन्द्र रंग मंच पर 13 मार्च से 16 मार्च तक चल रहे इस रंग उत्सव में गुरूवार को सहभागिता करने की पहल ने कलाकारों एवं कला प्रेमियों में प्रसन्नता और उत्साह का संचार किया।

Jaipur: उपमुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

दिया कुमारी ने रंग उत्सव में दीप प्रज्वलित कर, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ् किया। कलाकारों ने इस अवसर पर कलात्मक प्रस्तुति दी। जिसमें गणेश वंदना के साथ नवोदित कलाकारों द्वारा किए गए कत्थक नृत्य की मोहक प्रस्तुति की सराहना की गई। रंग उत्सव में जयपुर के कई सिद्धस्थ कलाकारों ने मधुर स्वर लहरियों से वातावरण को गूंज मन कर दिया। रंग बिरंगी राजस्थान की पारंपरिक पोशाक पहने नृत्यांगनाओं ने राजस्थानी संस्कृति के रंग बिखरे। गफरुद्दीन मेवाती जोगी भपंग वादक कलाकार समूह ने भपंग वादन के साथ लोकगीतों की प्रस्तुति दी।

कलात्मक उत्पादों की स्टॉल्स का किया अवलोकन

दिया कुमारी ने इस रंग उत्वस में लगी स्टॉल्स रंग उत्सव में पारंपरिक कलाओं के विभिन्न उत्पादों की कलात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होनं प्रदर्शनी की विभिन्न स्टॉल्स में कठपुतलियां, हाथी घोड़े के खिलौने, ब्लू पॉटरी का सामान, अन्य कई कलात्मक आकर्षक उत्पाद देखें। चित्रकारी करते हुए चित्रकार, कच्ची मिट्टी से चाक पर मिट्टी के बर्तन कुम्हार, कैलीग्राफी की स्टॉल देखी और कलाकार की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया।

ये भी पढ़ें- Election Commissioner: चुनाव आयुक्त के नाम तय, EC की घोषणा से पहले अधीर रंजन चौधरी का दावा

Jaipur: दिया कुमारी ने देखा बाइस्कोप

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविन्द्र मंत्र भवन का अवलनोकन कर प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ और रविन्द्र मंच की प्रबंधक श्रीमती सोविला माथुर का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने बाइस्कोप देखा तथा अन्य कला कृतियों को देखकर उनकी प्रशंसा करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

रंग उत्सव रविंद्र मंच को विजुअल आर्ट से जोड़ने का प्रयास

रंग उत्सव में पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने रंग उत्सव को जयपुर के इस सांस्कृतिक विरासत केन्द्र रविन्द्र मंच की ओर जयपुर वासियों को फिर से जोड़ने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि रंग उत्सव रविंद्र मंच को विजुअल आर्ट से जोड़ने का प्रयास है।आने वाले समय में यहां पर बड़े सांस्कृतिक आयोजन करने के प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय कला और कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे। इस अवसर पर आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक श्रीमती अनुपमा जोरवाल भी उपस्थित रही।

कठपुतलियों ने किया मोहित

विश्व प्रसिद्ध राजस्थानी कठपुतली कलाकार रंग उत्सव में अपनी जादुई कला के रंग बिखेरते हुए दिखाई दिए। राजस्थानी लोकगीतों पर कठपुतली नृत्य दर्शकों को अपनी और आकर्षित किया। यहां पर छोथमल भाट कठपुतली कलाकार ने युवक युवतियों को कठपुतली कला सीखाई।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें