Advertisement

जयपुर में आज से कचरा नहीं उठेगा, 6 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी आरक्षण से भर्ती के विरोध में

Share
Advertisement

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों के 13 हजार 184 पदों पर निकाली भर्ती आरक्षण से करने के विरोध में वाल्मिकी समाज ने आज काम बंद कर दिया। जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज क्षेत्र में वाल्मिकी समाज से जुड़े करीब 6 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों ने आज सामूहिक अवकाश करते हुए साफ-सफाई बंद कर दी। इससे कचरा नहीं उठेगा। हालांकि अन्य समाज से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने खुद को इस हड़ताल से दूर रखा है। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब कल से दिखने लगेगा, जब शहर में जगह-जगह गंदगी नजर आएगी।

Advertisement

जयपुर में चारदीवारी स्थित छोटी चौपड़ पर आज सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें महिला कर्मचारी भी शामिल हुई। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के बीच संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नं​दकिशोर डंडोरिया ने बताया कि हम लम्बे समय से सरकार को पत्र लिख रहे है और सफाई कर्मचारियों की भर्ती आरक्षण व्यवस्था से न करके वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता देते हुए करने की मांग कर रहे है।

उसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके कारण हमने आज सामूहिक कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय किया है। उन्होंने बताया कि सफाई करने का मूल काम वाल्मिकी समाज का है और शहर हो या गांव हमारे ही लोग सफाई करते है। अन्य समाज से आए लोग आज भी सफाई कर्मचारी के पद पर रहते हुए सफाई का काम नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *