Advertisement

राजस्थान में डांस टीचर ने किया 13 साल की नाबालिग से रेप, पेट दर्द से सामने आया प्रेग्नेंट होने का सच

Share
Advertisement

नई दिल्ली: राजस्थान में बारां कोतवाली थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें वह 13 साल की बच्ची (किशोरी) रेप से गर्भवती भी हो गई थी। दरअसल, वह शहर की एक डांस क्लास में डांस सीखने जाती थी। जहां उसके डांस इंस्ट्रक्टर धर्मेंद्र कुशवाहा ने कुछ महीने पहले किशोरी को धमकाया था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Advertisement

जिसके बाद आरोपी डांस इंस्ट्रक्टर धर्मेंद्र कुशवाहा ने किशोरी को धमकाया और कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी से यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते डरी हुई किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई।

मालूम हो कि, जब कुछ समय बाद किशोरी के पेट दर्द होने पर उसके घरवालों ने उसे डॉक्टर को दिखाया तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने सब सच बता दिया।

पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी एक 13 साल की नाबालिग बेटी है। पेट में दर्द होने पर उसने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला की उसकी नाबालिग बेटी गर्भवती है।

जानकारी के अनुसार, महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी धर्मेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पोक्सो एक्ट और रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *