Advertisement

सीपी जोशी बोले- कांग्रेस ने राजस्थान को बना दिया तालिबान

Share
Advertisement

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार के खिलाफ चुनावी बिगुल बजाने के लिए शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने जयपुर संभाग के बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उदयपुर में जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई धारा 144 को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी ने कहा- मेवाड़ में महाराणा प्रताप ने भगवा पताका लेकर मुगलों को परास्त किया। कभी समझौता नहीं किया, बल्कि संघर्ष किया। उन्होंने मेवाड़ को कभी प्राधीन नहीं होने दिया। उस भगवा पताका लगाने के लिए उदयपुर में प्रतिबंध लगाने का फैसला पूरी तरह गलत है। मैं पूछना चाहता हूं यह राजस्थान है कि तालिबान है जहां एक विशेष वर्ग को टारगेट किया जा रहा है।

Advertisement

जोशी ने कहा कि एक और कोटा में पीएफआई का जुलूस निकलता है। उस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। रामनवमी का जुलूस निकलता है। तो उस पर प्रतिबंध लगाया जाता है। कांग्रेस के नेता सरकार बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट खड़े कर देते हैं। लेकिन जयपुर बम ब्लास्ट मामले में कांग्रेस ने एक भी वकील को खड़ा नहीं किया। आखिर किसके दबाव में किसके प्रभाव में और किसको खुश करने के लिए सरकार इस तरह के फैसले ले रही है।

सीपी जोशी ने कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेसी नेताओं को सपने में भी आरएसएस ही नजर आती है। राजस्थान के डॉक्टर अगर हड़ताल करते हैं। तो उसके लिए भी कहते हैं कि संघ वाले करवा रहे हैं। इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती। कांग्रेसी नेता खालिस्तान का समर्थन करते हैं। राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हैं। जिससे जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *