Advertisement

Punjab News: CM मान ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को नगद पुरस्कार और अन्य लाभ देने की घोषणा की

Share
Advertisement

Punjab News: मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी के जीवन में प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में प्रशिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि हाल के एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले एथलीटों को चीन से लौटने के 10 दिनों के भीतर नगद पुरस्कार और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। कार्यकारी प्रशिक्षकों से चर्चा के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान की परवाह नहीं की लेकिन हमारी सरकार इस कार्य को पूरी प्राथमिकता देगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार सुनिश्चित करेगी कि पदक विजेताओं को घर लौटने पर जल्द से जल्द नगद पुरस्कार और अन्य लाभ भी दिए जाएं। उन्होंने कहा कि इसका एकमात्र उद्देश्य चीन में आयोजित एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी के जीवन में प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में प्रशिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। और कहा कि प्रशिक्षकों की मेहनत और खिलाड़ियों में भरे आत्मविश्वास से वे मैदान में उतरे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल के एशियाई खेलों में अपनी क्षमता साबित की है। इन खेलों में पंजाब के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय जहां एक ओर खिलाड़ियों के समर्पण को जाता है वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षकों की अग्रणी भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता। भगवंत सिंह मान ने एशियाई खेलों में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए इन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को दी बधाई ।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के कड़े प्रयासों के कारण पंजाब के इन खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और अन्य सुविधाएं दे रही है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि यह इतिहास में पहली बार है, जब पंजाब के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में आयी नयी तकनीकों से अवगत होकर खिलाड़ियों को तैयार करने में प्रशिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को भविष्य की चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटने में सक्षम बनाने में मदद मिली है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का मौका है कि एशियाई खेलों में गए पंजाब के 48 खिलाड़ियों में से 33 ने कुल 19 पदक जीते हैं, जिनमें से आठ स्वर्ण, छह रजत और पांच रजत पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद एशियाई खेलों के इतिहास में इस बार पंजाब के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक जीते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में हीरे पैदा करने के लिए प्रशिक्षकों ने काफी मेहनत की है और भगवान की कृपा से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये बहुत गर्व की बात है कि उनकी सरकार ने 12000 से अधिक शिक्षकों की सेवाओं को नियमित किया और कार्यकारी प्रशिक्षकों के वेतन में वृद्धि करके इसे दोगुना कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अब तक 37 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है। उन्होंने कहा कि अब गांवों में ज्यादा से ज्यादा सरकारी नौकरी पाने की होड़ चल रही है। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, निजी क्षेत्र में 2.89 लाख नौकरियां और दी जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें – Breaking Bengal: ममता सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम फंसे जॉब घोटाले में! CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *