Advertisement

Punjab: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Punjab: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Punjab: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Share
Advertisement

पंजाब के चंडीगढ़ में कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी से कांग्रेस सीनियर लीडरशिप निराश नजर आ रहे है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को ज्ञापन सौंपने के दो दिन बाद मंगलवार को कांग्रेस नेतृत्व ने DGP गौरव यादव के कार्यालय से संपर्क किया। इस बीच चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें कांग्रेस भवन से बाहर निकालने के बाद ही बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया।

Advertisement

खैरा को गलत तरीके से गिरफ्तार करने का आरोप

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि विधायक खैरा को गलत तरीके से उनके घर के बेडरूम से उठाया गया। उन्हें चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया था और चंडीगढ़ पुलिस उनके साथ नहीं थी। इससे साफ है कि चंडीगढ़ पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी।

चंडीगढ़ में धारा 144 का हवाला

मौके पर मौजूद चंडीगढ़ पुलिस सेंट्रल डीएसपी गुरमुख सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग को चंडीगढ़ में धारा 144 लागू होने के बारे में जानकारी दी। यह स्पष्ट हो गया कि यह जारी नहीं रह सकता। इस मुद्दे पर राजा वड़िंग ने कहा कि उन्हें पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है, लेकिन अब चंडीगढ़ पुलिस भी उनके साथ गलत व्यवहार कर रही है। वह शांतिपूर्वक अपना ज्ञापन पंजाब के DGP को भेजेंगे लेकिन चंडीगढ़ पुलिस उन्हें जाने नहीं देगी।

उच्च पदस्थ अधिकारियों की गिरफ्तारी की तैयारी

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्होंने अभी-अभी DGP कार्यालय की ओर मार्च करना शुरू किया है। वे एक बार DGP कार्यालय पहुंच कर उनका घेराव करेंगे। इसी बीच चंडीगढ़ पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को घेर लिया। साख ही बयान देने वाले वरिष्ठ नेताओं की जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः Haryana: सोनीपत समेत कई शहरों में भूकंप के झटके, घरों से भागे लोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *