Advertisement

पंजाब: सीएम मान ने राज्य के विकास के लिए बढ़ाया एक और कदम, आम लोगों को मिल सकेंगे ये लाभ, जानें

Share
Advertisement

पंजाब की भगवंत मान वाली सरकार लगातार राज्य के विकास और लोगों के सुविधाओं को लेकर कई कामों में जुटी हुई है। सीएम मान ने लोगों की सुविधा के लिए अब सब-डिवीजन, तहसील और सब-तहसील कांप्लेक्सों में अति आधुनिक इमारतें बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसमें लोगों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। पहले चरण में 80 करोड़ रुपये की लागत से 17 अति आधुनिक इमारतें बनाने को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंजूरी दी है। इनका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। तय समय में निर्माण कार्य पूरे कर कांप्लेक्स जनता को समर्पित किए जाएंगे।

Advertisement

कांप्लेक्स अति आधुनिक तरीके से बनाए जाएंगे, ये भूकंपरोधी तकनीक पर बनेंगे। इतना ही नहीं यह बिजली की बचत में सहायक होंगे। इसके अलावा आग से निपटने के उचित इंतजाम होंगे। इस दौरान दिढ़बा में सब-डिवीजन कांप्लेक्स के निर्माण पर 16.06 करोड़ रुपये, चीमा में सब-तहसील कांप्लेक्स पर 4.46 करोड़, बालियांवाली में सब-तहसील कांप्लेक्स पर 1.42 करोड़, गोनियाना मंडी में सब-तहसील कांप्लेक्स पर 1.04 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

इसी तरह सब-तहसील कांप्लेक्स नथाना पर 1.47 करोड़ रुपये, सब-तहसील कांप्लेक्स दसूहा पर 4.49 करोड़, सब-तहसील कांप्लेक्स क्लानौर पर 6.49 करोड़, नए प्रशासनिक कांप्लेक्स सुल्तानपुर लोधी पर 5.80 करोड़, फगवाड़ा में प्रशासनिक कांप्लेक्स पर 3.96 करोड़, अहमदगढ़ में तहसील कांप्लेक्स पर 5.95 करोड़, अमरगढ़ में तहसील कांप्लेक्स पर 6.69 करोड़,

बस्सी पठाना में प्रशासनिक कांप्लेक्स पर 8.61 करोड़, अबोहर में सब-डिवीजन/तहसील कांप्लेक्स पर 3.50 करोड़, बनूड़ में सब-तहसील कांप्लेक्स पर 3.05 करोड़, सब-तहसील कांप्लेक्स माजरी पर 0.5 करोड़, सब-तहसील कांप्लेक्स जीरकपुर पर 0.5 करोड़ और श्री चमकौर साहिब में सब-तहसील कांप्लेक्स पर 5.14 करोड़ खर्च किए जाएंगे। याद रहे कि उचित तहसील कांप्लेक्स न होने से लोगों को दिक्कत आती थी क्योंकि उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए कई भवनों के चक्कर लगाने पड़ते थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *