Punjab: बैंड-बाजा और बवाल, बीच शादी में पहुंची प्रेमिका, दूल्हे की हुई धुनाई
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव चक्क टाहली में एक घर में शादी का जश्न चल रहा था और दुल्हन के घर हलवाई बारात के खाने-पीने की तैयारी में जुटे थे। टेंट भी लग चुका था। बारात के पहुंचने पर मेहमान नवाजी की तैयारी चल रही थी। शादी की सभी तौयारी पूरी हो चुकि थी, लेकिन दुसरी ओर बड़े ही फिल्मी अंदाज में दूल्हे की प्रेमिका कुछ लोगों के साथ दुल्हन के घर आ धमकी। देखते ही देखते घर में शादी का माहौल जंग के मैदान में बदल गया।
बीच शादी में पहुंची प्रेमिका
जानकारी के अनुसार वकील सिंह उर्फ सुनील कुमार निवासी गांव बस्ती चंडीगढ़ लाधूका की रविवार 10 सितंबर को शादी होने वाली थी। इसी बीच लगभग 12 बजे गांव चक्क टाहलीवाला बारात पहुंची। शादी की रस्में शुरू होते ही दूल्हे की प्रेमिका कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गई। वहां बारातियों समेत दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। शादी में बाराती हाथों में प्लेट लेकर भागते हुए नजर आएं। दोनों पक्षों की महिलाओं में भी जमकर हाथापाई हुई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
दूल्हे की प्रेमिका ने बताया कि वकील सिंह उर्फ सुनील तीन साल से उसके (प्रेनिका) के साथ रह रहा था और ढाई लाख रुपये भी ले चुका है। उसने शादी करने का वादा किया था। उसे पता चला कि वकील सिंह उर्फ सुनील गांव चक्क टाहलीवाला में एक लड़की के साथ शादी कर उसकी जिंदगी खराब करने जा रहा है।
दूल्हे और बिचौलियों के खिलाफ सख्त करवाई
दुल्हन के पिता ने कहा कि हमें गांव केरिया के दो बिचौलियों और एक लाधूका के बिचौलिए ने लड़के के अच्छा होने की बात कह कर रिश्ता करवाया था। लड़की ने आकर बताया तो मामले की सच्चाई सामने आ गई। दुल्हन के पिता ने प्रशासन से दूल्हे और बिचौलियों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग की। चौकी घुबाया प्रभारी हरदेव सिंह बेदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।