Punjab: फिल्मों वाला बवंडर Fazilka में दिखा, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Share

शुक्रवार को पंजाब के फाजिल्का जिले के में एक भयानक तूफान आया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी। आपको बता दें कि घटना बकैनवाला गांव में हुई है। इस घटना में करीबन 50 से ज्यादा घरों के क्षतिग्रस्त होने की ख़बर मिली है। साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा लोग के कारण घायल हो गए। गौरतलब है कि ये बवंडर शाम करीबन 4 बजे के आसपास आया। ये जैसे ही अचानक आसमान में दिखाई दिया लोगों ने इसे अपने फोन में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया था।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कई ट्वीटर यूजर्स ने इस बवंडर की वीडियो पर शेयर की। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। इस घटना के बारे में लिखते हुए, एक यूजर कहते हैं कि, “आज पंजाब के फाजिल्का जिले के गांवों में एक बवंडर तूफान आया जिसने उनकी कृषि फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया और उनकी संपत्तियों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया।” यूजर आगे लिखते हैं कि “लगदा पंजाब नू किसी कंजर दी नज़र लग गई है!” जिसका मतलब है कि लगता है कि पंजाब को किसी कंजर की नजर लग गई है।

आपको बता दें कि ये बवंडर पाकिस्तान की ओर बढ़ गया। इसे आस-पास के कई गांवों से देखा गया था। जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने सप्ताहांत तक इलाके में बादलों को साथ-साथ बारिश की संभावना जताई है। इस बीच पंजाब में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *